• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, April 2, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

जाति-धर्म देखकर माफियाओं पर कार्रवाई करते हैं सीएम योगी ?

up80.online by up80.online
January 6, 2022
in बड़ी खबर, यूपी
0
माफिया

पूर्व सांसद धनंजय सिंह, जौनपुर

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

भगोड़ा घोषित पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह का क्रिकेट खेलते वीडियो वायरल, देखिए यूपी के 33 मोस्ट वांटेड अपराधियों की लिस्ट

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

क्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जाति-धर्म देखकर माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हैं? सत्ता के गलियारों में यह सवाल प्रमुखता से उठ रहा है। सपा संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर का आक्रामक तेवर कुछ इसी ओर इशारा कर रहा है। मऊ के ब्लॉक प्रमुख रहे अजित सिंह की हत्या मामले में फरार चल रहे 25 हजार का इनामी माफिया धनंजय सिंह का खुलेआम क्रिकेट खेलने की वीडियो वायरल हो रही है।

Coaching
Pandey Classes, Prayagraj

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया ट्विटर पर लिखा है,

“भाजपा का काम-अपराधी सरेआम!

बाबाजी अपने करीबी नालबद्ध माफियाओं के टॉप टेन की सूची बनाकर एक टीम बना लें और आईपीएल की तरह एक ‘एमबीएल’ मतलब ‘माफिया भाजपा लीग’ शुरू कर दें। शहर के पुलिस कप्तान तो उनके लिए पिच बिछाए बैठे ही हैं और टीम कप्तान वो खुद हैं ही…हो गए पूरे ग्यारह”।

Bahubali
पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह

सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने कहा है,

““डबल इंजन” सरकार के बुलडोजर का तेल खत्म हो गया है, उप्र की जातिवादी भाजपा सरकार अपने जाति के माफिया को संरक्षण देती है, 25 हजार के इनामी को पुलिस पकड़ नहीं पाती क्योंकि वह मुख्यमंत्री की जाति से जुड़ा माफिया है और वह सरेआम ‘खेल’ रहा क्रिकेट, उप्र की जनता सब समझती है, भाजपा “0” पर आउट होगी।”

कुर्सी
भाजपा के युवा नेता प्रशांत सिंह पटेल

राजनीतिक गलियारों में सवाल उठ रहा है कि सीएम योगी जिस तरह माफिया मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है, उनकी संपत्तियों को जब्त किया है, उनके रिश्तेदारों और करीबियों के खिलाफ भी कार्रवाई की है, उसी तरह से उन्होंने जौनपुर, मिर्जापुर, बनारस और प्रतापगढ़ से ताल्लुक रखने वाले माफियाओं पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं। इस मुद्दे को अखिलेश यादव और ओमप्रकाश राजभर हर फोरम पर उठा रहे हैं और प्रदेश के टॉप टेन अपराधियों की सूची जारी करने की मांग कर रहे हैं।

Mafia
ये हैं यूपी के मोस्ट वांटेड अपराधी

यूपी के 33 मोस्ट वांटेड अपराधी:

योगी सरकार ने जुलाई 2020 में प्रदेश के 33 मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची जारी की थी। इनमें कई अपराधी सफेदपोश हैं। इस सूची में ब्रजेश सिंह, मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद, सुदंर भाटी, अनिल दुजाना, अनिल भाटी, अमित कसाना, उमेश राय, बब्लू श्रीवास्तव जैसे खूंखार अपराधी शामिल हैं।

प्रदेश के चिन्हित माफिया अपराधियों की सूची:

1.मुख्तार अंसारी – गाजीपुर

2.उमेश राय उर्फ गौरा राय – गाजीपुर

3.त्रिभुवन सिंह उर्फ पवन सिंह – गाजीपुर

4.अतीक अहमद – प्रयागराज

5.खान मुबारक – अंबेडकर नगर

6.मो.सलीम – लखनऊ

7.मो.सोहराब – लखनऊ

8.मो.रुस्तम – लखनऊ

9.ओमप्रकाश उर्फ बबलू श्रीवास्तव – लखनऊ

10.ब्रजेश कुमार सिंह उर्फ अरुण कुमार सिंह – वाराणसी

11.सुभाष सिंह ठाकुर – मुंबई

12.ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह – आजमगढ़

13.मुनीर – बिजनौर

14.संजीव महेश्वरी उर्फ जीवा- दिल्ली

15.सुंदर भाटी उर्फ नेताजी- गौतमबुद्ध नगर

16.अनिल दुजाना उर्फ अनिल नागर –गौतमबुद्ध नगर

17.अनिल भाटी – गौतमबुद्ध नगर

18.सिंह राज भाटी- गौतमबुद्ध नगर

19.सुशील उर्फ मूंछ-  मुजफ्फरनगर

20.अंकित गुर्जर- गौतमबुद्ध नगर

21.अमित कसाना-गाजियाबाद

22.आकाश जाट-शामली

23.उधम सिंह – मेरठ

24.योगेश भदौड़ा – गौतमबुद्ध नगर

25.अजीत उर्फ हप्पू – बागपत

लाट घाट
शिवम साड़ी इम्पोरियम, लाट घाट

 मुख्यालय स्तर पर चिन्हित अपराधियों की सूची-

1.लल्लू यादव- लखनऊ

2.अजय सिंह ऊर्फ अजय सिपाही- अंबेडकर नगर

3.रमेश सिंह ऊर्फ काका – मऊ

4.संजीव द्विवेदी उर्फ रामू द्विवेदी- देवरिया

5.मुलायम यादव – प्रतापगढ़

6.राजेश यादव- प्रयागराज

7.बच्चा पासी – प्रयागराज

8.दिलीप मिश्रा – प्रयागराज

Patel
डॉ.एचएन सिंह पटेल, सपा, आजमगढ़

पढ़ते रहिए www.up80.online ये हैं उत्तर प्रदेश के 33 मोस्ट वांटेड अपराधी, प्रदेश सरकार ने जारी की लिस्ट

Sonbhadra
अभिषेक चौबे, राष्ट्रीय अध्यक्ष, विधि मंच, अपना दल (एस)
Previous Post

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मीरजापुर रेलवे स्टेशन पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया

Next Post

एमएलसी आशीष पटेल कोरोना पॉजिटिव, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल स्वस्थ हैं

up80.online

up80.online

Related Posts

Modi
यूपी

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

March 29, 2026
पंकज चौधरी
यूपी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

March 20, 2026
Union
यूपी

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

March 18, 2026
Next Post
Corona

एमएलसी आशीष पटेल कोरोना पॉजिटिव, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल स्वस्थ हैं

युवा

एलटी शिक्षक भर्ती: कड़ाके की सर्दी में भी युवाओं ने आयोग पर किया प्रदर्शन

Uttar Pradesh

योगी सरकार का चुनावी तोहफा: यूपी में बिजली दरें आधी हुईं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

पंकज चौधरी

केंद्रीय मंत्री पकज चौधरी की मांग-न्यायिक सेवा में ओबीसी आरक्षण लागू हो

4 years ago
Modi

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

4 days ago
पंकज चौधरी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

2 weeks ago
ज्योति सिंह

बेल्थरा रोड क्षेत्र की बिटिया का ऑडिटर पद पर हुआ चयन

2 months ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Nitish Kumar Samajwadi Party Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

Trending

Modi
यूपी

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

by up80.online
March 29, 2026
0

ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से ऊर्जा संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला यूपी80 न्यूज, नई...

पंकज चौधरी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

March 20, 2026
Union

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

March 18, 2026
यूनियन

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

March 11, 2026
मयंक जायसवाल

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

March 11, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online