• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, July 5, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

भाजपा-बसपा को झटका: विधायक माधुरी वर्मा, पूर्व एमएलसी कांति सिंह व पूर्व सांसद राकेश पांडेय सपा में शामिल

up80.online by up80.online
January 3, 2022
in यूपी, राजनीति
0
MLA Madhuri Verma

भाजपा विधायक माधुरी वर्मा, पूर्व एमएलसी कांति सिंह व पूर्व सांसद राकेश पांडेय सपा में शामिल

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

तराई से लेकर पूर्वांचल तक के इलाकों में इन नेताओं की अच्छी पैठ है; अखिलेश यादव ने कहा- सत्ता में आने पर जातीय जनगणना कराएंगे

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

चुनाव के ऐन मौके पर भाजपा एवं बसपा को बड़ा झटका लगा है। दोनों पार्टियों के कई जमीनी नेता सोमवार को साइकिल पर सवार हो गए। भाजपा विधायक माधुरी वर्मा, पूर्व विधान परिषद सदस्य कांति सिंह और बसपा के वरिष्ठ नेता एवं  पूर्व सांसद राकेश पांडेय सहित कई नेताओं ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की उपस्थिति में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। तराई से लेकर पूर्वांचल तक में इन नेताओं की अपने-अपने समाज में अच्छी पैठ है। इस मौके पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार आने पर जातिगत जनगणना करायी जाएगी। इस अवसर पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर भी उपस्थित थे।

माधुरी वर्मा बहराइच के नानपारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हैं। इनके पति एवं पूर्व विधायक दिलीप वर्मा पिछले साल मई में ही समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। कभी दिलीप वर्मा को पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का काफी करीबी माना जाता था। बहराइच एवं आसपास के जनपदों में दिलीप वर्मा की कुर्मी बिरादरी सहित पिछड़ा वर्ग में अच्छी पकड़ है। इनके अलावा तीन बार विधान परिषद सदस्य रहीं हरदोई निवासी कांति सिंह भी सपा में शामिल हो गईं। कांति सिंह भी कुर्मी बिरादरी से आती हैं। कांति सिंह का प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र की एक बड़ी हस्ती हैं। ये अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की प्रदेश अध्यक्ष हैं।

माधुरी वर्मा
भाजपा विधायक माधुरी वर्मा, पूर्व एमएलसी कांति सिंह व पूर्व सांसद राकेश पांडेय सपा में शामिल

पूर्व सांसद राकेश पांडेय सपा में शामिल:

बसपा के वरिष्ठ नेता एवं अंबेडकरनगर से पूर्व सांसद राकेश पांडेय 2009 में सपा छोड़कर बसपा में शामिल हुए और लोकसभा का चुनाव लड़ा एवं सांसद बने। बाद में उनके बेटे रितेश पांडेय को जलालपुर सीट से बसपा सुप्रीमो मायावती ने टिकट दिया। रितेश पांडेय विधायक बने, लेकिन 2019 में बसपा सुप्रीमो ने उन्हें लोकसभा का प्रत्याशी बनाया और सप-बसपा गठबंधन में रितेश पांडेय सांसद चुने गए। अर्थात अब राकेश पांडेय सपा के लिए और उनके पुत्र रितेश पांडेय बसपा के लिए प्रचार करेंगे। बता दें कि दो महीने पहले अंबेडकरनगर निवासी बसपा के कद्दावर नेता एवं पूर्व विधानमंडल दल के नेता लालजी वर्मा एवं राम अचल राजभर सपा में शामिल हो गए। इनके बाद आज राकेश पांडेय के शामिल होने से अंबेडकर नगर और आसपास के इलाकों में पिछड़ों व ब्राह्मण वर्ग को साधने में समाजवादी पार्टी को काफी मदद मिलेगी।

Black wheat
औषधी गुणों से भरपूर काला गेंहू के बीज के लिए करें संपर्क

ये नेता भी हुए शामिल:

डुमरियागंज से बसपा की पूर्व प्रत्याशी सैय्यदा खातून

दादरी से पूर्व प्रमुख किशन पाल जाटव

ओमवीर भंडार

केके उपाध्याय

बसपा के लोकसभा प्रत्याशी रामवीर कर्दम

डॉ.श्याम सुंदर कर्दम

सुल्तानपुर से बसपा के पूर्व प्रत्याशी मुजीब अहमद

अनीस मूंसरी

पूर्व प्रत्याशी मुगलसराय मुसाफिर चौहान

फराजुद्दीन किदवई बाराबंकी

गजराज नागर बादलपुर किठोर विधानसभा बसपा,

नावेद रिज़वी,

जफ़र अहमद चेयरमैन डुमरियागंज,

मोहम्मद सुहेल फारूकी पूर्व ब्लाक प्रमुख,

फैजान अहमद, बालकृष्ण ओझा, काशीराम,

लाट घाट
शिवम साड़ी इम्पोरियम, लाट घाट

प्रमोद रिछरिया जिलाध्यक्ष ब्राह्मण महासभा जालौन,

समरनाथ पूर्व प्रमुख जौनपुर,

गोविन्द निषाद मण्डल को-आर्डिनेटर निषाद पार्टी

देश बचाओ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र पंवार

महेन्द्र निषाद राष्ट्रीय प्रभारी मछुवारा प्रकोष्ठ,

जर्नादन निषाद पूर्व चेयरमैन मत्स्यजीवी सहकारी समिति उत्तर प्रदेश,

जय प्रकाश पाण्डेय, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा

Patel
डॉ.एचएन सिंह पटेल, सपा, आजमगढ़
Previous Post

विश्वनाथगंज से विधायक डॉ.आरके वर्मा अपना दल (एस) से निलंबित

Next Post

सपा नेता मदन राय सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी नियुक्त

up80.online

up80.online

Related Posts

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Apna Dal
यूपी

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel
बड़ी खबर

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
Next Post
मदन राय

सपा नेता मदन राय सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी नियुक्त

मौर्य

अगड़े, पिछड़े व दलितों का संगम है भाजपा: मौर्य

मैराथन

बरेली में ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ मैराथन में भगदड़, कई छात्राएं घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

3 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

1 week ago
Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

2 days ago
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

4 hours ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

by up80.online
July 5, 2026
0

आर्यन ने नर्सरी से 12वीं तक एक ही स्कूल में की पढ़ाई यूपी, 80 न्यूज़, चंदौली किसी...

Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

June 30, 2026
वीपी सिंह को क्यों याद करे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online