यूपी से अनुप्रिया पटेल, कौशल किशोर, पंकज चौधरी, अजय मिश्र सहित 7 नेताओं और बिहार से आरसीपी सिंह व पशुपति कुमार पारस को मंत्रिमंडल में किया जाएगा शामिल
यूपी80 न्यूज, नई दिल्ली
मोदी 2.0 सरकार के आज पहले मंत्रिमंडल विस्तार में 43 सांसद शपथ लेंगे। इनमें से अनुप्रिया पटेल, बीएल वर्मा, कौशल किशोर, भानूप्रताप वर्मा, अजय प्रकाश मिश्र, पंकज चौधरी और एसपी सिंह बघेल को मंत्री बनाया जाएगा। इसके अलावा बिहार से आरसीपी सिंह और पशुपति कुमार पारस को मंत्री मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। इनमें से 10 मंत्रियों का प्रमोशन होगा।
यूपी के संभावित चेहरे:
पंकज चौधरी : महाराजगंज
अजय मिश्रा : लखीमपुर
कौशल किशोर: मोहनलाल गंज
एसपी सिंह बघेल: आगरा
बीएल वर्मा: राज्यसभा सांसद
भानू प्रताप सिंह वर्मा: जालौन
अनुप्रिया पटेल: मिर्जापुर- अपना दल (एस)
बिहार के संभावित चेहरे:
आरसीपी सिंह : जदयू
पशुपति कुमार पारस: लोजपा













