• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, March 18, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home दिल्ली

पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अनुप्रिया पटेल सहित यूपी से 16 मंत्री केंद्र में शामिल

up80.online by up80.online
July 8, 2021
in दिल्ली, देश, बड़ी खबर, बिहार, यूपी, राजनीति
0
Modi Cabinet

केंद्रीय मंत्रिमंडल में यूपी से पीएम मोदी सहित 16 मंत्री

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी से 3 ब्राह्मण, 2 राजपूत, 2 कुर्मी, 2 एससी, एक जाट, एक पाल, एक निषाद, एक सिख, एक लोध व एक मुस्लिम को किया गया शामिल

यूपी80 न्यूज, नई दिल्ली

यूपी में 7 महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मोदी मंत्रिमंडल में यूपी के 7 चेहरों को जगह दी गई। इनमें से चार ओबीसी, 2 एससी और एक ब्राह्मण समाज के सांसद को शामिल किया गया। वर्तमान में केंद्रीय मंत्रिमंडल में उत्तर प्रदेश से पीएम नरेंद्र मोदी सहित 16 मंत्रियों को शामिल किया गया है। पीएम मोदी को छोड़कर इनमें 3 ब्राह्मण, 2 राजपूत, 2 कुर्मी, 2 एससी, एक पाल, एक जाट, एक सिख, एक मुस्लिम, ओबीसी और एक निषाद समाज से है। अब सवाल यह है कि 2022 यूपी चुनाव के मद्देनजर यह विस्तार कितना सामाजिक संतुलन को साधेगा? यह आने वाला वक्त बताएगा।

8 बार सांसद होने के बावजूद कैबिनेट मंत्री नहीं बन सके संतोष गंगवार:

कुर्मी जाति से आने वाले बरेली से 8 बार के सांसद संतोष गंगवार की कैबिनेट मंत्री बनने से पहले ही उनकी छुट्‌टी कर दी गई। इनकी जगह पर पूर्वांचल के महाराजगंज से कुर्मी जाति से ताल्लुक रखने वाले 6 बार के सांसद पंकज चौधरी को केंद्रीय राज्यमंत्री बनाया गया है। इसके अलावा सहयोगी पार्टी अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल को 2 साल के इंतजार के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री बनाया गया है। ऐसे में सवाल है कि क्या अनुप्रिया पटेल अथवा उनके कार्यकर्ता राज्यमंत्री बनाए जाने से संतुष्ट हैं? क्या कुर्मी समाज प्रदेश व केंद्र में भागीदारी को लेकर संतुष्ट है?

जाट व गुर्जर समाज नाराज:

किसान आंदोलन और केंद्र सरकार में हिस्सेदारी को लेकर जाट व गुर्जर समाज की नाराजगी जगजाहिर है। हाल ही में हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में गुर्जर बहुल इलाकों में भी जाट समाज के नेताओं को टिकट देने से गुर्जर समाज में नाराजगी और बढ़ गई है।

निषाद पार्टी की भूमिका:

केंद्रीय मंत्रिमंडल में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.संजय निषाद के पुत्र व संत कबीर नगर से भाजपा सांसद प्रवीण निषाद के शामिल न किए जाने पर निषाद पार्टी में नाराजगी है। अब आने वाले समय में देखना है कि निषाद पार्टी क्या कदम उठाती है।

केंद्रीय मंत्रालय में यूपी के मंत्री:

पीएम नरेंद्र मोदी – ओबीसी, गुजराती –

राजनाथ सिंह  – राजपूत- कैबिनेट

स्मृति ईरानी  – ब्राह्मण – कैबिनेट

डॉ.महेंद्र नाथ पांडेय- ब्राह्मण – कैबिनेट

मुख्तार अब्बास नकवी – मुस्लिम

हरदीप सिंह पुरी – सिख – कैबिनेट

वीके सिंह  – राजपूत  – राज्यमंत्री

साध्वी निरंजन ज्योति – निषाद – राज्य

सांसद संजीव बाल्यान – जाट – राज्यमंत्री

अनुप्रिया पटेल – कुर्मी  – राज्यमंत्री

अजय मिश्र – ब्राह्मण  – राज्यमंत्री

बीएल वर्मा –लोध  – राज्यमंत्री

एसपी सिंह बघेल – पाल  – राज्यमंत्री

कौशल किशोर – एससी – राज्यमंत्री

भानू प्रताप वर्मा – एससी – राज्यमंत्री

पंकज चौधरी – कुर्मी  – राज्यमंत्री

ये सामाजिक न्याय नहीं बल्कि चुनावी न्याय है: अवधेश वर्मा

आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के मुख्य संयोजक अवधेश वर्मा कहते हैं कि ये सामाजिक न्याय नहीं, बल्कि चुनावी न्याय है। आरक्षित वर्ग से आने वाले लोग जब संवैधानिक अधिकार दिलाने की बात करेंगे तो कुछ बात बनेगी। ये इनकी नैतिक जिम्मेदारी है।

वर्तमान में हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती पदोन्नति में आरक्षण को लागू करना है। आरक्षण पर हो रहे कुठाराघात को दूर किया जाए। हम इन प्रतिनिधियों से सवाल करेंगे कि आरक्षण पर हो रहे कुठाराघात पर आपकी क्या भूमिका होगी।

Previous Post

मोदी मंत्रिमंडल में यूपी से 7 मंत्री शामिल, पूर्वांचल से हैं अनुप्रिया पटेल व पंकज चौधरी

Next Post

ब्लॉक प्रमुख चुनाव: भाजपा ने अपना दल एस को दी 14 सीटें  

up80.online

up80.online

Related Posts

यूनियन
बड़ी खबर

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

March 11, 2026
मयंक जायसवाल
यूपी

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

March 11, 2026
UP Police
बड़ी खबर

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

March 9, 2026
Next Post
BJP and Apna Dal (S)

ब्लॉक प्रमुख चुनाव: भाजपा ने अपना दल एस को दी 14 सीटें  

farmers

चौ.राकेश टिकैत ने कहा- यूपी में किसानों को देश में सबसे महंगी बिजली दी जा रही है

ब्लॉक प्रमुख चुनाव

यूपी में लोकतंत्र हुआ शर्मसार, कहीं नामांकन से रोका तो कहीं महिला उम्मीदवार के कपड़े फाड़ने की कोशिश  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

यूनियन

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

7 days ago
मयंक जायसवाल

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

1 week ago
Kanshiram

बसपा संस्थापक कांशीराम के प्रसिद्ध नारे

5 years ago
Namrata Singh

आजमगढ़ की नम्रता सिंह बनी पीसीएस अधिकारी

5 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Nitish Kumar Samajwadi Party Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

Trending

यूनियन
बड़ी खबर

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

by up80.online
March 11, 2026
0

आचरण नियमावली के वर्तमान संशोधन से कर्मचारियों को अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा बचाने के भी पड़ जाएंगे लाले...

मयंक जायसवाल

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

March 11, 2026
UP Police

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

March 9, 2026
जदयू

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

March 8, 2026
CSE 2025

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

March 7, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online