कांग्रेस महासचिव ने कहा- हमारे प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार हैं, लेकिन हिम्मत नहीं हारे हैं
यूपी80 न्यूज, लखनऊ
कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने मांग की है कि सरकार सबसे गरीब लोगों को मदद के लिए न्याय योजना की तरह 10 हजार रुपए का अग्रिम भुगतान तुरंत करे और अगले 6 महीनों तक 7500 रुपए देना सुनिश्चित करे। गुरुवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर तीन प्रमुख मांगों को लेकर पूरे देश में कांग्रेस कार्यकत्र्ता 11 बजे से 2 बजे के बीच में फेसबुक लाइव हुए।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने काली पट्टी बांध कर अपना रोष जताया।
कांग्रेस के तीन प्रमुख मांगें:
1.10 हजार रुपए हर जरूरतमंद के अकाउंट में डाला जाए।
2.अगले 6 महीने तक प्रतिमाह 7500 रुपए जरूरतमंदों के खाते में डाला जाए।
3.प्रवासी मजदूरों के लिए मनरेगा के कार्य दिवस 100 से 200 दिन तक बढ़ाया जाए। जो लोग लॉकडाउन सेस जूझ रहे हैं, जिनके पास कोई बिजनेस नहीं है, जो छोटे उद्योग वाले हैं, छोटे दुकानदार हैं, बुनकर हैं। उनकी मदद के लिए सरकार कुछ करे, उनको एक आर्थिक पैकेज दे।
पढ़ते रहिए www.up80.online प्रियंका गांधी के इस सुझाव से किसानों, छोटे व्यापारियों को मिलेगी राहत
12 हजार बसें कागज पर चल रही हैं:
प्रियंका गांधी ने कहा कि यह समय राजनीति का नहीं है। इस समय पूरे देश को को इकट्ठा होने का है। जब यूपी में आपने हमारी 1000 बसों को नकार दिया। आपने ऐलान किया था कि 12 हजार बसें यूपी परिवहन की आप चलाएंगे, लेकिन आज तक वह कागज पर चल रही हैं। उन्हें सड़कों पर नहीं उतारा गया।
महाराष्ट्र की सरकार गिराने की साजिश:
महाराष्ट्र में महामारी का भयानक रूप हैं। वहां की सरकार लड़ रही है, सहयोग देने की बजाय आप वहां की सरकार को गिराना चाह रहे हैं। उसे अस्थिर करना चाहते हैं। यह सहयोग करने का समय है।
हमारे अध्यक्ष हिम्मत नहीं हारे हैं:
प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू गिरफ्तार हुए हैं लेकिन हिम्मत नहीं हारे। मुझे पता है कि वह वहां भी लड़ रहे होंगे आप सब उनके साथ खड़े हुए हैं आपने बार-बार आवाज उठाई है। हम लड़ रहे हैं, लड़ते रहेंगे।
पढ़ते रहिए www.up80.online लॉकडाउन में जनता की आवाज बनी कांग्रेस: डॉ.अनूप पटेल