आज केएमपी एक्सप्रेस-वे KMP Express way की 5 घंटे नाकाबंदी करेंगे किसान Farmers
यूपी80 न्यूज, नई दिल्ली
कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के आंदोलन Farmers protest को कल शुक्रवार को 100 दिन पूरे हो गए। 100 दिन पूरे होने पर 6 मार्च को किसान संगठन Farmers organisation दिल्ली के चारो ओर निर्मित केएमपी एक्सप्रेसवे की 5 घंटे नाकाबंदी करेंगे और काला दिवस के रूप में मनाएंगे। उधर, किसान संगठनों का आरोप है कि मध्य प्रदेश के छतरपुर में 87 दिनों से धरनारत किसानों को अब तक टेंट लगाने की अनुमति नहीं दी गई।
संयुक्त किसान मोर्चा Sanyukt Kisan Morcha के नेताओं ने कीर्ति किसान यूनियन और दिवंगत कॉमरेड दातार सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया है। कॉमरेड दातार सिंह का किसान आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान था। बता दें कि दातार सिंह का अमृतसर में एक सार्वजनिक बैठक के दौरान दिल का दौरा पड़ने से 21 फरवरी 2021 को निधन हो गया। संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में शुक्रवार को अमृतसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।
पढ़ते रहिए www.up80.online रेलवे ने दिया झटका: प्लेटफार्म टिकट 3 गुना महंगा व लोकल किराया में 2 गुना वृद्धि
पुलिस ने महिलाओं को किया परेशान:
संयुक्त किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेता डॉ.दर्शन पाल का आरोप है कि दिल्ली पुलिस किसान आंदोलन समर्थक महिलाओं और किसानों को परेशान कर रही है। मोर्चा का आरोप है कि मंजीत कौर डोबका के नेतृत्व में महिलाओं का एक समूह बुधवार की रात सिंघू बॉर्डर से रकाबगंज गुरुद्वारा जाने के लिए निकला था। लेकिन उनकी गाड़ी पर किसान यूनियन और श्री निशान साहिब का झंडा लगा होने की वजह से पुलिस ने उन्हें बाहरी रिंग रोड चेक पोस्ट पर रोक लिया और झंडा न उतारने पर उन्हें हिरासत में ले लिया। इनमें 2 साल की बच्ची भी शामिल है।
पढ़ते रहिए www.up80.online प.बंगाल, असम सहित 5 चुनावी राज्यों में भाजपा के खिलाफ प्रचार करेंगे किसान संगठन