• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, October 15, 2025
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

महापंचायत में देश भर से 10 लाख किसान पहुंचे मुजफ्फरनगर, योगी सरकार के खिलाफ भरी हुंकार

up80.online by up80.online
September 5, 2021
in देश, बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
farmers

महापंचायत में देश भर से 10 लाख किसान पहुंचे मुजफ्फरनगर,

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

किसानों ने 27 सितंबर को संपूर्ण भारत बंद की घोषणा की

यूपी80 न्यूज, मुजफ्फरनगर

कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले देश के लगभग 300 किसान संगठन रविवार को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में इकट्‌ठा हुयें। किसान संगठनों का दावा है कि किसान महापंचायत में लगभग 10 लाख से अधिक किसानों ने हिस्सा लिया। मोर्चा ने इसे ऐतिहासिक करार देते हुए भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत दिया। किसानों ने 27 सितंबर को संपूर्ण भारत बंद की घोषणा की है। इस अवसर पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि किसान-मजदूर का मुद्दा भाजपा की सांप्रदायिक और जातिवादी राजनीति को परास्त कर देगी। उन्होंने आगामी चुनावों में भाजपा को सबक सिखाने का आह्वान किया।

रविवार को जीआईसी मैदान में आयोजित होने वाली रैली स्थल की ओर जाने वाले सभी मुख्य मार्ग हजारों किसानों से भर गए। मुजफ्फरनगर में हजारों की संख्या में ट्रैक्टर, कार, बसों से किसानों का आना जारी रहा। पूरा शहर रैली मैदान में बदल गया था। किसान नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि किसान मजदूर महापंचायत को समाज के सभी वर्गों का अभूतपूर्व समर्थन मिला। महिला एवं युवा किसानों ने भारी संख्या में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

Farmers

महापंचायत में देश भर से 10 लाख किसान पहुंचे मुजफ्फरनगर

मिशन उत्तर प्रदेश उत्तराखंड का शंखनाद:

किसान मजदूर महापंचायत ने संयुक्त किसान मोर्चा के मिशन उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड का शंखनाद किया, जो दोनों राज्यों में 3 कृषि कानूनों को निरस्त करने और केंद्रीय कानून के लिए सी2 प्लस 50 परसेंट पर एमएसपी सुनिश्चित करने के लिए किसानों के संघर्ष को मजबूत करेगा और आने वाले राज्य विधानसभा चुनावों में भाजपा की करारी हार सुनिश्चित करेगा। इस अवसर पर किसानों ने घोषणा की कि किसान अब कभी भी देश में सांप्रदायिक दंगे नहीं होने देंगे।

यूपी के किसान त्रस्त:

संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि योगी सरकार ने किसानों से जो वायदे किए थे वे पूरे नहीं किए हैं। फसल खरीद के वायदे के अनुसार 20 परसेंट की खरीद भी नहीं की गई है। यूपी सरकार ने 86 लाख किसानों की कर्जा माफी का वादा किया था, जबकि 45 लाख किसानों का भी कर्ज माफ नहीं हुआ है। वर्ष 2017 में गन्ना की लागत प्रति क्विंटल 383 रुपए थी, लेकिन किसानों को 325 रुपए प्रति क्विंटल का भुगतान किया गया और गन्ना मिलों पर किसानों का 8700 करोड़ रुपए बकाया है।

इन किसान नेताओं ने किया संबोधित:

भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत, भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत, धर्मेंद्र मलिक, राजेश सिंह चौहान, राजवीर सिंह जादौन, अमृता कुंडू, बलबीर सिंह राजेवाल, जगजीत सिंह डल्लेवाल, डॉ.दर्शन पाल, जोगिंदर सिंह उगराहां, शिवकुमार शर्मा,हन्नान मोल्ला, योगेंद्र यादव, मेधा पाटकर, युद्धवीर सिंह, गुरनाम सिंह चढ़ूनी, बलदेव सिंह निहालगढ़ इत्यादि।

Previous Post

राजकीय पॉलीटेक्निक केनौरा में मनाया गया शिक्षक दिवस

Next Post

यूपी विधानसभा चुनाव देश के भविष्य का फैसला करेगा: अंबिका चौधरी

up80.online

up80.online

Related Posts

पुलिस की तत्परता से  अचेतावस्था में पड़े वृद्ध की बची जान
यूपी

पुलिस की तत्परता से अचेतावस्था में पड़े वृद्ध की बची जान

October 15, 2025
जुगैल में इंटर कॉलेज व मिनी स्टेडियम का हो रहा है निर्माण
यूपी

जुगैल में इंटर कॉलेज व मिनी स्टेडियम का हो रहा है निर्माण

October 14, 2025
UP politics
यूपी

मासूम से बुजुर्ग ने किया रेप, स्कूल से लौटते समय हुई घटना

October 14, 2025
Next Post
SP

यूपी विधानसभा चुनाव देश के भविष्य का फैसला करेगा: अंबिका चौधरी

Anupriya Patel

चुनावी मूड में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, संगठन में कई चेहरे बदल दिए

BJP women cell

भाजपा सरकार ने महिलाओं को सुरक्षा व सम्मान का वातावरण दिया: योगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

जवान की गर्भवती पत्नी की पुकार ने रुला दिया सोनाडीह ग्रामवासियों को

जवान की गर्भवती पत्नी की पुकार ने रुला दिया सोनाडीह ग्रामवासियों को

6 days ago
Kanshiram

बसपा संस्थापक कांशीराम के प्रसिद्ध नारे

5 years ago
सेना के जवान का सिलीगुड़ी में सड़क दुर्घटना में दुःखद मौत

सेना के जवान का सिलीगुड़ी में सड़क दुर्घटना में दुःखद मौत

1 week ago
UP politics

मासूम से बुजुर्ग ने किया रेप, स्कूल से लौटते समय हुई घटना

16 hours ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

गया में रील बनाते समय 9 किशोर डूबे, 5 की मौत  

सपा विधायक के साले ने की आत्महत्या, IAS की कर रहा था तैयारी

आज से जीएसटी की नई दरें लागू, आवश्यक वस्तुओं पर ‘शून्य जीएसटी’

69 हजार शिक्षक भर्ती: सुप्रीम कोर्ट ने ईडब्ल्यूएस कोटे की मांग खारिज की

यूपी में 5 हज़ार किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस हों – बृजेन्द्र सिंह पटेल

मंत्री के आदेश को भी ठेंगा दिखा रहे हैं अधिकारी- शशि कुमार मिश्रा

Trending

पुलिस की तत्परता से  अचेतावस्था में पड़े वृद्ध की बची जान
यूपी

पुलिस की तत्परता से अचेतावस्था में पड़े वृद्ध की बची जान

by up80.online
October 15, 2025
0

सीपीआर देते ही बुजुर्ग की सांस सामान्य हुई यूपी80 न्यूज़, बेल्थरा रोड बलिया जनपद के बेल्थरा रोड...

जुगैल में इंटर कॉलेज व मिनी स्टेडियम का हो रहा है निर्माण

जुगैल में इंटर कॉलेज व मिनी स्टेडियम का हो रहा है निर्माण

October 14, 2025
UP politics

मासूम से बुजुर्ग ने किया रेप, स्कूल से लौटते समय हुई घटना

October 14, 2025
जवान की गर्भवती पत्नी की पुकार ने रुला दिया सोनाडीह ग्रामवासियों को

जवान की गर्भवती पत्नी की पुकार ने रुला दिया सोनाडीह ग्रामवासियों को

October 8, 2025
जॉब

महाआंदोलन की चेतावनी से हरकत में अधिकारी, सीएम कार्यालय को किया गया सूचित

October 6, 2025

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

पुलिस की तत्परता से अचेतावस्था में पड़े वृद्ध की बची जान

जुगैल में इंटर कॉलेज व मिनी स्टेडियम का हो रहा है निर्माण

मासूम से बुजुर्ग ने किया रेप, स्कूल से लौटते समय हुई घटना

जवान की गर्भवती पत्नी की पुकार ने रुला दिया सोनाडीह ग्रामवासियों को

महाआंदोलन की चेतावनी से हरकत में अधिकारी, सीएम कार्यालय को किया गया सूचित

सेना के जवान का सिलीगुड़ी में सड़क दुर्घटना में दुःखद मौत

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online