शराबबंदी, पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 परसेंट आरक्षण व पीएम मोदी की याेजनाओं का बिहार Bihar की महिलाओं पर है खास असर
बलिराम सिंह, पटना
बिहार Bihar में चिराग पासवान Chirag Paswan के जरिए नीतीश कुमार Nitish Kumar को घेरने की रणनीति, कोरोनाकाल में लॉकडाउन की वजह से प्रवासी मजदूरों में गहरी नाराजगी और 15 साल के एंटी इनकंबेंसी के बावजूद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन बिहार में एक बार फिर से सत्ता पर काबिज होने जा रही है और इसका पूरा श्रेय बिहार की महिलाओं women, महादलित और अति पिछड़ों को जाता है। बिहार Bihar की 243 सीटों में से 166 सीटों पर महिलाओं Women ने पुरुषों से ज्यादा वोटिंग की है। इनमें से 77 सीटों पर महिलाओं ने पुरुषों की बजाय 10 परसेंट ज्यादा वोटिंग की है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा लिया गया शराबबंदी prohibition के फैसला का सर्वाधिक लाभ महिलाओं को हुआ है। इसके अलावा नीतीश कुमार ने बिहार में पंचायत चुनावों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दी। चूंकि बिहार जैसे राज्य में शराब सेवन का सर्वाधिक प्रतिकूल असर गरीब परिवारों और मध्यम वर्ग के परिवारों पर पड़ता है। इसका खामियाजा महिलाओं को भुगतना पड़ता है। ऐसे में नीतीश कुमार द्वारा शराबबंदी और पंचायत चुनाव में 50 परसेंट आरक्षण का जादू आज भी बिहार की महिलाओं पर सिर चढ़कर बोल रहा है। ये महिलाएं आज भी नीतीश कुमार को अपना नेता मानती हैं।
इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की वजह से महिलाएं काफी प्रभावित हैं और पीएम मोदी की मुरीद हो गई हैं। उज्जवला गैस योजना के जरिए महिलाओं को नि:शुल्क गैस सिलेंडर और चूल्हा, बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना, जनधन योजना, सामान्य किसानों को सलाना 6 हजार रुपए देने की घोषणा का आम जनमानस पर काफी असर है। पीएम मोदी द्वारा छठ पूजा तक बिहार के आम जनमानस को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत बिहार के गरीब लोगों को छठ पूजा तक नि:शुल्क राशन वितरण का भी काफी लाभ मिला है।
बिहार विधानसभा चुनाव में महिलाओं का मतदान, एक नजर:
कुल सीटें: 243
-166 सीटों पर महिलाओं का मतदान पुरुषों से ज्यादा रहा
-77 सीटों पर अंतर 10 परसेंट से अधिक है।
-बायसी सीट – 76.38 परसेंट महिलाओं ने वोट किया, 54.63 परसेंट पुरुषों ने वोट किया, अंतर: 21.75 परसेंट
-अमौर सीट: 69.16 परसेंट महिलाओं ने वोट किया, 48.64 परसेंट पुरुषों ने वोट किया, अंतर: 20.52 परसेंट
केवल 77 सीटों पर पुरुषों ने ज्यादा वोटिंग की, इनमें से 90 परसेंट सीटें पहले चरण की हैं।
राजनैतिक दलों को मिली सीटें:
राष्ट्रीय जनता दल: 75
भारतीय जनता पार्टी: 74
जनता दल (यू) : 43
कांग्रेस : 19
माले: 12
एआईएमआईएम: 5
सीपीआई : 2
सीपीआई एम: 2
लोजपा : 1
बसपा : 1
हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा: 4
विकाशील इंसान पार्टी: 4
निर्दलीय : 1
कुल विधायक: 243