• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, January 22, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home दिल्ली

आरसीपी सिंह बने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कलेक्टर से राजनेता तक का सफर

up80.online by up80.online
December 27, 2020
in दिल्ली, देश, बड़ी खबर, बिहार, यूपी, राजनीति
0
JD(U)

RCP Singh became national president of JD(U).

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

नीतीश कुमार से 7 साल छोटे हैं आरसीपी सिंह RCP Singh

यूपी80 न्यूज, पटना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार CM Nitish Kumar के बेहद करीबी आरसीपी सिंह (62 साल) जनता दल (यू) JDU के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किए गए। रविवार को पटना में आयोजित पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरसीपी सिंह RCP Singh को जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया और राष्ट्रीय परिषद ने भी इसका अनुमोदन कर दिया।

RCP Singh
RCP Singh, successor to Nitish Kumar!

आरसीपी सिंह RCP Singh को नीतीश कुमार Nitish Kumar का बेहद करीबी माना जाता है। कहा जाता है कि बिहार में शायद ही कोई फैसला हो, जो नीतीश कुमार ने बिना आरसीपी सिंह की सलाह के लिया हो। चुनावों में रणनीति तय करना, प्रदेश की अफसरशाही को कंट्रोल करना, सरकार की नीतियां बनाना और उनको लागू करने जैसे सभी कामों का जिम्मा उनके कंधों पर है। इसलिए उन्हें ‘जेडीयू JD(U) का चाणक्य’ भी कहा जाता है।

पढ़ते रहिए www.up80.online ये हैं नीतीश कुमार के पंच रत्न 5 gems of Nitish Kumar

RCP Singh
RCP Singh, successor to Nitish Kumar!

25 साल पुराना है संबंध:

उत्तर प्रदेश में जदयू के पूर्व प्रवक्ता एवं पत्रकार डॉ.राजेश वर्मा कहते हैं कि आरसीपी सिंह RCP Singh का राजनीतिक करियर भले ही एक दशक पुराना हो, लेकिन नीतीश कुमार के करीब वह पिछले 25 सालों से हैं। नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह दोनों बिहार के नालंदा Nalanda के रहने वाले हैं। दोनों कुर्मी Kurmi बिरादरी से आते हैं। आरसीपी सिंह का जन्म 6 जुलाई 1958 को नालंदा जिले के मुस्तफापुर में हुआ था। इनके पिता स्वर्गीय सुखदेव नारायण सिंह और माता का नाम स्वर्गीय दुखलालो देवी है। आरसीपी सिंह की शुरूआती शिक्षा नालंदा और पटना साइंस कॉलेज से हुई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली स्थित जेएनयू JNU से पढ़ाई की और उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी बने। आरसीपी यूपी में रामपुर, बाराबंकी, हमीरपुर और फतेहपुर के जिलाधिकारी रह चुके हैं।

Bihar
आरसीपी सिंह, नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी!

बेनी प्रसाद वर्मा के कहने पर नीतीश कुमार ने निजी सचिव बनाया:

यूपी में बाराबंकी का जिलाधिकारी होने के दौरान आरसीपी सिंह समाजवादी पार्टी Samajwadi Party के कद्दावर नेता बेनी प्रसाद वर्मा के करीब आए। देवगौड़ा सरकार में केंद्रीय दूर संचार मंत्री बनाए जाने के दौरान बेनी प्रसाद वर्मा Beni Prasad Verma ने आरसीपी सिंह को अपना निजी सचिव बनाया। बाद में जब नीतीश कुमार रेल मंत्री बने तो बेनी प्रसाद वर्मा ने उनसे आरसीपी सिंह का परिचय कराया और उन्हें अपने साथ रखने का सुझाव दिया। बेनी बाबू के कहने पर नीतीश कुमार ने आरसीपी सिंह को अपना निजी सचिव बनाया। बाद में जब नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने तो आरसीपी सिंह को अपना प्रधान सचिव बनाया। फिर उन्हें राजनीति में ले आए और अब उन्हें राज्यसभा का सांसद बना दिया और आज उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।

पढ़ते रहिए www.up80.online बिहार चुनाव: महिलाओं ने नीतीश कुमार को बनाया ‘बाजीगर’

Previous Post

‘जेडीयू के चाणक्य’ आरसीपी सिंह होंगे नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी

Next Post

कानपुर में सफल हुआ ‘जाति तोड़ो-देश जोड़ो’ कार्यक्रम

up80.online

up80.online

Related Posts

Patel
अन्य राज्य

सरदार पटेल के नाम पर हो किसान पथ का नामकरण

January 21, 2026
पत्रकारिता
यूपी

एकला चलो: पत्रकारिता की स्वतंत्रता को लेकर पत्रकार अरविंद यादव ने किया पैदल मार्च

January 21, 2026
मिर्जापुर
यूपी

डॉ एसपी पटेल बने सहकारी ग्राम विकास बैंक के निर्विरोध अध्यक्ष

January 20, 2026
Next Post
Sathi Mission

कानपुर में सफल हुआ ‘जाति तोड़ो-देश जोड़ो’ कार्यक्रम

Caste

वाहन पर ‘जाति’ का इस्तेमाल किए तो गाड़ी हो जाएगी सीज

farmers

किसान संगठनों ने कहा- रक्षा मंत्री के ‘किसानों की जमीन न जाने’ के दावे गलत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

अमन

टीवी कलाकार अमन जायसवाल की पहली पुण्यतिथि आज, क्षेत्र में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

5 days ago
SDM

18 जनवरी को बेल्थरा रोड में विशेष बूथ दिवस

4 days ago
पत्रकारिता

एकला चलो: पत्रकारिता की स्वतंत्रता को लेकर पत्रकार अरविंद यादव ने किया पैदल मार्च

8 hours ago
श्रमिक

श्रमिकों के बच्चों को अटल आवासीय विद्यालय में मिलेगा एडमिशन

5 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

मंत्रिमंडल विस्तार: अपना दल एस के किस विधायक की खुलेगी किस्मत

प्लेग पीड़ित बच्चे का इलाज कराने के दौरान बीमार होने से माता सावित्रीबाई फुले का निधन हुआ

एसआईआर: गांव-गांव जाकर काटे गए वोटों की जांच करेगी कांग्रेस

यूपी में फिर बढ़ी एसआईआर की समय सीमा

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर तीन विभूतियों की प्रतिमा का अनावरण

26 दिसंबर से बढ़ जाएगा रेलवे किराया, इतनी होगी वृद्धि

Trending

Patel
अन्य राज्य

सरदार पटेल के नाम पर हो किसान पथ का नामकरण

by up80.online
January 21, 2026
0

सरदार पटेल बौद्धिक विचार मंच ने की तीन प्रमुख मांगें यूपी80 न्यूज, लखनऊ लखनऊ के चारों ओर...

पत्रकारिता

एकला चलो: पत्रकारिता की स्वतंत्रता को लेकर पत्रकार अरविंद यादव ने किया पैदल मार्च

January 21, 2026
मिर्जापुर

डॉ एसपी पटेल बने सहकारी ग्राम विकास बैंक के निर्विरोध अध्यक्ष

January 20, 2026
नील गाय से टकराने से सब इंस्पेक्टर की मौत

नील गाय से टकराने से सब इंस्पेक्टर की मौत

January 20, 2026
SDM

18 जनवरी को बेल्थरा रोड में विशेष बूथ दिवस

January 17, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

सरदार पटेल के नाम पर हो किसान पथ का नामकरण

एकला चलो: पत्रकारिता की स्वतंत्रता को लेकर पत्रकार अरविंद यादव ने किया पैदल मार्च

डॉ एसपी पटेल बने सहकारी ग्राम विकास बैंक के निर्विरोध अध्यक्ष

नील गाय से टकराने से सब इंस्पेक्टर की मौत

18 जनवरी को बेल्थरा रोड में विशेष बूथ दिवस

टीवी कलाकार अमन जायसवाल की पहली पुण्यतिथि आज, क्षेत्र में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online