प्रदेश सरकार की लापरवाही की सबसे ज्यादा मार युवाओं पर पड़ रही है: प्रियंका गांधी, कांग्रेस महासचिव यूपी80 न्यूज, लखनऊ
“यूपी सरकार की अव्यवस्था के चलते प्रदेश के युवाओं के सपनों पर ग्रहण लग गया है। पेपर ली, कट ऑफ विवाद, फर्जी मूल्यांकन और गलत उत्तर कुंजी की वजह से प्रदेश के 69000 शिक्षक भर्ती का मामला लटका हुआ है। सरकार की लापवाही की सबसे ज्यादा मार युवाओं पर पड़ रही है।” कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने यह बात कही है। उन्होंने 69000 शिक्षक भर्ती मामले में अनियमितता आने पर कड़ा ऐतराज जताया है।
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया है कि 69000 शिक्षक भर्ती में प्रदेश सरकार आरक्षित वर्गों के कोटे की हकमारी कर रही है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि गतिमान 69000 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में तमाम अनियमितताएं हुई। परीक्षा के दौरान पेपर लीक प्रकरण मीडिया में छाया रहा। नकल के मामलों में कई गिरफ्तारियां हुई, एसटीएफ गठित हुई जांच हुई। उन्होने कहा कि परीक्षा परिणाम में तमाम विसंगतियां दिख रही है। एक ही परिवार अथवा एक ही सेंटर के बच्चों के सामान्य अभ्यर्थियों से समान अंक तथा टीईटी परीक्षा को किसी तरह से पास करने वाले अभ्यर्थियों का भर्ती परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करना संदेह के घेरे में हैं।
पढ़ते रहिए www.up80.online लॉकडाउन में जनता की आवाज बनी कांग्रेस
श्री चैाधरी ने कहा कि परिषदीय शिक्षक भर्ती में अनियमितता का आलम यह है कि 69000 वेकेन्सी में शुरू के 50000 रैंक तक का चयन सामान्य वर्ग में हुआ है। जबकि आरक्षित वर्ग के लिए 50 प्रतिशत 34500 सीटें सुरक्षित होनी चाहिए थीं। सरकार द्वारा प्रकाशित कट-आफ में 64 प्रतिशत अंक में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी का चयन हो रहा है लेकिन 66.64 प्रतिशत अंक पाने वाले ओबीसी अभ्यर्थी का चयन नहीं हुआ है। प्रदेश सरकार आरक्षित वर्गों के कोटे की हकमारी कर रही है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। प्रदेश प्रवक्ता डॉ.अनूप पटेल कहते हैं कि योगी सरकार पिछड़ों के साथ शुरू से अन्याय कर रही है। उनके वोटों से सत्ता में आई बीजेपी आज उन्हें भी भूल गई है। उनके हकों को छीना जा रहा है।
पढ़ते रहिए www.up80.online ओलावृष्टि से बेहाल किसानों को तत्काल मिले मुआवजा: प्रियंका गांधी