• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, August 17, 2025
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home दिल्ली

देश में आत्महत्या करने वाला हर चौथा व्यक्ति दिहाड़ी मजदूर

up80.online by up80.online
September 8, 2020
in दिल्ली, देश, बड़ी खबर, बिहार, यूपी
0
suicide

दिहाड़ी मजदूर (फाइल फोटो)

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

एनसीआरबी NCRB के मुताबिक भारत में रोजाना 89 दिहाड़ी मजदूर daily wage workers व 28 किसान farmers आत्महत्या Suicide करने को मजबूर

बलिराम सिंह, नई दिल्ली

देश में रोजाना 89 दिहाड़ी मजदूर Daily wage worker एवं 28 किसान Farmers आत्महत्या कर रहे हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो NCRB की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। भारत में वर्ष 2019 में कुल 139123 लोगों ने आत्महत्या की। इनमें से हर चौथा व्यक्ति दिहाड़ी मजदूर था। 2019 में सर्वाधिक 24 परसेंट दिहाड़ी मजदूर व 7.4 परसेंट किसानों ने आत्महत्या की। अर्थात कुल आत्महत्या का लगभग 31 परसेंट आत्महत्या करने वाले दिहाड़ी मजदूर Daily wage workers व किसान Farmers हैं।

नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो NCRB की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 2019 में 42480 किसानों व दिहाड़ी मजदूरों ने आत्महत्या Suicide की। इनमें 10281 किसान और 32559 दैनिक मजदूर शामिल हैं। 5957 किसान एवं 4324 कृषि मजदूरों ने आत्महत्या की।

पढ़ते रहिए www.up80.online लॉकडाउन की वजह से एक-तिहाई परिवार को कई बार पूरा दिन भूखा रहना पड़ा

आत्महत्या करने वाले 66.2 परसेंट (92083) लोगों की रोजाना की आय 273 रुपए से कम थी।

आंकड़ा, एक नजर:

2019 में कुल आत्महत्या: 139123

2018 में कुल आत्महत्या: 134516

2019 में किसानों ने आत्महत्या की: 10281

2018 में किसानों ने आत्महत्या की: 10357

आत्महत्या करने वाले पुरुष किसान: 5563

आत्महत्या करने वाली महिला किसान:394

Bihar
बिहार में कोसी बाढ़ग्रस्त क्षेत्र

इन राज्यों ने किसान आत्महत्या की शून्य संख्या बताया:

बिहार, प.बंगाल, चंडीगढ़, पुड्‌डुचेरी, उड़ीसा, उत्तराखंड, मणिपुर, दमन-दीव, लक्षद्वीप, दिल्ली में किसानों व कृषि मजदूरों की आत्महत्या की शून्य संख्या बताई गई है।

आत्महत्या करने वाले पुरुष दिहाड़ी मजदूर: 29092

आत्महत्या करने वाली महिला दिहाड़ी मजदूर: 3467

पढ़ते रहिए www.up80.online “लाॅकडाउन से कोरोना तो लॉक नहीं हुआ, गरीब जरूर डाउन हो गया”: योगेंद्र यादव

कौन हैं दिहाड़ी मजदूर:

आपके घर की रंगाई-पुताई, मकान का निर्माण, खेत-खलिहान में काम करने वाले, सफाई कर्मचारी, रिक्शा चालक, दर्जी, पशुपालक, बढ़ई, ठेली वाला, सब्जी बेचने वाले के तौर पर आपके आसपास ये दिहाड़ी मजदूर उपस्थित हैं। इनके बगैर आप जीवन की कल्पना ही नहीं कर सकते हैं।

Lockdown
यूपी में मनरेगा मजदूरों के लिए गाइडलाइन जारी

दिहाड़ी मजदूरों की आत्महत्या की घटनाएं:

2019   –    32559 – 24 परसेंट

2018   –    30124 – 22.4 परसेंट

2017   –    28737  – 22 परसेंट

2016   –   21902   – 19 परसेंट

2015  –   23779  –  17 परसेंट

आत्महत्या में सर्वाधिक वृद्धि:

बिहार- 44.7 परसेंट

पंजाब-37.5 परसेंट

दमन दीव- 31.4 परसेंट

झारखंड- 25 परसेंट

उत्तराखंड-22.6 परसेंट

आंध्र प्रदेश -21.5 परसेंट

क्या कहते हैं एक्सपर्ट:

दिल्ली असंगठित निर्माण मजदूर यनियन के महासचिव अमजद हसन कहते हैं, “बेरोजगारी, गरीबी, हताशा, बीमारी, कार्य नहीं मिलना, कार्य का वेतन सही तरीके से समय पर नहीं मिलने की वजह से दिहाड़ी मजदूर आत्महत्या कर रहे हैं।”

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा कहते हैं कि किसानों पर क्रेडिट कार्ड के जरिए लिए गए कर्ज का दबाव, बनिया से लिए गए कर्ज का दबाव रहता है। किसान जब फसल मार्केट में बेचने के लिए ले जाता है तो उसको फसल की वाजिब कीमत नहीं मिलती है। ऐसी स्थिति में उसे घर का खर्च चलाना मुश्किल हो जाता है। मजबूरन उसे आत्महत्या जैसे कदम उठाने पड़ते हैं।

पढ़ते रहिए www.up80.online ठीक से लागू हो स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें, सुधर सकती है किसानों की हालत

Previous Post

दिव्यांग क्रिकेटर लव वर्मा को मिलेगी मदद

Next Post

अमर सिंह पटेल की बर्खास्तगी मामले में पुनर्विचार करें सीएम : अपना दल (एस)

up80.online

up80.online

Related Posts

अवंती बाई लोधी का जीवन साहस व त्याग की अप्रतिम मिशाल- केशव प्रसाद मौर्य
यूपी

अवंती बाई लोधी का जीवन साहस व त्याग की अप्रतिम मिशाल- केशव प्रसाद मौर्य

August 17, 2025
स्वतंत्रता दिवस पर बेल्थरा रोड में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब
देश

स्वतंत्रता दिवस पर बेल्थरा रोड में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

August 16, 2025
स्वयंसेवकों ने मनाया अखण्ड भारत संकल्प दिवस
यूपी

स्वयंसेवकों ने मनाया अखण्ड भारत संकल्प दिवस

August 15, 2025
Next Post
बर्खास्त

अमर सिंह पटेल की बर्खास्तगी मामले में पुनर्विचार करें सीएम : अपना दल (एस)

बेरोजगारी

थाली पीटने के बाद अब बत्तियां बुझाएंगे बेरोजगार युवा, अखिलेश यादव व प्रियंका गांधी का भी मिला समर्थन

Unnao

उन्नाव रेप कांड: 1 IAS-2 IPS महिला अधिकारियों ने बरती लापरवाही, जनता किस पर करे भरोसा ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

AI

डिजिटल ओडिशा: AI आधारित स्मार्ट ट्रैकिंग के जरिए कर्मचारियों की उपस्थिति की निगरानी शुरू

3 days ago
स्वयंसेवकों ने मनाया अखण्ड भारत संकल्प दिवस

स्वयंसेवकों ने मनाया अखण्ड भारत संकल्प दिवस

2 days ago
जनपदीय विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, 29 छात्र मंडलीय टूर्नामेंट के लिए चयनित

जनपदीय विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, 29 छात्र मंडलीय टूर्नामेंट के लिए चयनित

3 days ago
स्वतंत्रता दिवस पर बेल्थरा रोड में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

स्वतंत्रता दिवस पर बेल्थरा रोड में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

2 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार पंचायत चुनाव बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

देश में बढ़ रही है गरीबों की संख्या, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने जताई चिंता

 “जातिगत जनगणना से उजागर होगी देश की सच्ची तस्वीर” – अनुप्रिया पटेल

यमुना नदी के लिए दर-दर भिक्षा मांग रहे देवरिया के ‘लाल’ रविशंकर तिवारी

69000 शिक्षक भर्ती मामले में पीएम मोदी को पत्र लिखेंगे अखिलेश यादव

ईरान और इज़राइल में फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस निकाले सरकार

सबसे बड़ा गुंडा कौन-ओमप्रकाश राजभर या कोई और?

Trending

अवंती बाई लोधी का जीवन साहस व त्याग की अप्रतिम मिशाल- केशव प्रसाद मौर्य
यूपी

अवंती बाई लोधी का जीवन साहस व त्याग की अप्रतिम मिशाल- केशव प्रसाद मौर्य

by up80.online
August 17, 2025
0

यूपी80 न्यूज़, लखनऊ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को जीपीओ के सामने हजरतगंज में वीरांगना...

स्वतंत्रता दिवस पर बेल्थरा रोड में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

स्वतंत्रता दिवस पर बेल्थरा रोड में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

August 16, 2025
स्वयंसेवकों ने मनाया अखण्ड भारत संकल्प दिवस

स्वयंसेवकों ने मनाया अखण्ड भारत संकल्प दिवस

August 15, 2025
AI

डिजिटल ओडिशा: AI आधारित स्मार्ट ट्रैकिंग के जरिए कर्मचारियों की उपस्थिति की निगरानी शुरू

August 15, 2025
बेल्थरा रोड

रक्षाबंधन पर फ्री यात्रा योजना का बेल्थरा रोड में दिखा खास असर

August 14, 2025

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

अवंती बाई लोधी का जीवन साहस व त्याग की अप्रतिम मिशाल- केशव प्रसाद मौर्य

स्वतंत्रता दिवस पर बेल्थरा रोड में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

स्वयंसेवकों ने मनाया अखण्ड भारत संकल्प दिवस

डिजिटल ओडिशा: AI आधारित स्मार्ट ट्रैकिंग के जरिए कर्मचारियों की उपस्थिति की निगरानी शुरू

रक्षाबंधन पर फ्री यात्रा योजना का बेल्थरा रोड में दिखा खास असर

बेल्थरा रोड में तिरंगा यात्राओं का उत्साह चरम पर

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online