मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों को पेड़ों की रक्षा के लिए प्रेरित किया
पटना, 16 अगस्त
रक्षा बंधन के पावन पर्व पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश सहित देशवासियों को अनूठे अंदाज में रक्षा पर्व का संदेश दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के राजधानी वाटिका 3 (एडवेंचर पार्क) में वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधकर लोगों को पर्यावरणप्रेमी होने का संदेश दिया। उनकी इस पहल का देश-दुनिया के लोगों में पर्यावरण के प्रति एक सकारात्मक संदेश जाएगा।
उन्होंने बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस पर राजधानी वाटिका में वृक्षारोपण भी किया। इस मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी उपस्थित थें।
यह भी पढ़िये: नीतीश कुमार या अखिलेश यादव: किसका ‘सामाजिक न्याय का मॉडल’ बेहतर है!