केके वर्मा, लखनऊ
उत्तर प्रदेश में फिर सियासी हलचल बढ़ गई है। सीएम योगी आदित्यानाथ मंत्रिमंडल का जल्द विस्तार कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल में 6 मंत्रियों के पद खाली हैं, ऐसे में 6 नए मंत्री बनाया जाना है।
मंत्रिमंडल विस्तार से कई मंत्रियों के विभाग बदले जाने व मंत्रीपद छीनने की संभावना है। 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नए मंत्रियों में भाजपा ओबीसी और दलित चेहरे पर फोकस करने वाली है। 2027 फतह के लिए सीएम योगी कई मंत्रियों को टीम से बाहर कर सकते हैं, जिनका परफॉर्मेंस ठीक नहीं है। अथवा जो विवादित रहे हैं।
मंत्रिमंडल में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को कैबिनेट में जगह मिल सकती हैं। विधानसभा सदस्यों में से 15 प्रतिशत विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। इस फॉर्मूले के हिसाब से यूपी में 60 मंत्री बनाए जा सकते हैं। वर्तमान मंत्रिमंडल में 21 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 19 राज्यमंत्री हैं, कुल 54 मंत्री हैं। इस हिसाब से 6 मंत्री पद अभी भी खाली हैं।
