देश की 100 बेस्ट ग्राम प्रधान की लिस्ट में शामिल
यूपी 80 न्यूज़, सोनभद्र
सोनभद्र के आदिवासी बाहुल्य जुगैल की महिला प्रधान सुनीता यादव को स्वतंत्रता दिवस पर नई दिल्ली स्थित लाल किला पर भारत सरकार की तरफ से सम्मानित किया गया है। सुनीता यादव ने जुगैल क्षेत्र में गरीब आदिवासियों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है।

भारत सरकार द्वारा पूरे देश भर से 100 ग्राम प्रधान को सम्मानित के लिए चुना गया था। जिसमें से ग्राम पंचायत जुगैल कि ग्राम प्रधान सुनीता यादव को अच्छे कार्यो को देखते हुए चुना गया और दिल्ली के लाल किले पर प्रधान जुगैल सुनीता यादव को सम्मानित किया गया। सुनीता यादव ने जनपद सोनभद्र व प्रदेश का नाम रौशन किया है।
रविवार को जब ग्राम प्रधान सुनीता यादव व दिनेश यादव अपने ग्राम पंचायत जुगैल पहुंचे तो सैकड़ों ग्रामीण महिलाओ के साथ पुरूष बैंड बाजा के साथ स्वागत किया गया। और ग्रामीणों ने माला पहनाकर स्वागत किया और एक दुसरे को मिठाई खिलाकर बधाई और बीपी आर डी स्कूल के प्रबंधक अभीषेक ने ग्राम प्रधान सुनीता यादव व दिनेश यादव को अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किए। और बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुनीता यादव ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में दो महिला प्रधान को सम्बोधन के लिए चुना गया, जिसमें से हमें मंच पर बोलने का अवसर प्रदान हुआ। जिसका श्रेय ग्राम के सभी भाई-बहनों को जाता है। उन्होंने कहा कि जुगैल की देव तुल्य जनता के आशीर्वाद से जुगैल का नाम दिल्ली तक पहुंचा है।