• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, June 3, 2025
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

गिरमिटिया मजदूरों के संघर्ष से पथरीला मारीशस उगल रहा सोना

up80.online by up80.online
June 6, 2020
in देश, बड़ी खबर, बिहार, यूपी, राजनीति
0
apravasi ghat

अप्रवासी घाट, मारीशस

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

मारीशस के अप्रवासी घाट को ताजमहल व अजंता एलोरा जैसा मिला है सम्मान, कोई सरकार मारीशस से सीखे किसानों व मजदूरों को सम्मान देना

अप्रवासी घाट, मारीशस, गन्ने की खेती और पीढ़ियों की संघर्ष गाथा

अरविंद कुमार सिंह, (मारीशस से लौटकर)

भारत से करीब छह हजार किलोमीटर दूर मारीशस है, जो चारों ओर समुद्र से घिरा है। मारीशस में हरियाली के साथ घरों के सामने तक लगा गन्ना इसकी रौनक में चार चांद लगाता है। साथ ही हमारी धरती से गए मजदूरों की कई पीढ़ियों के श्रम के सम्मान को भी दिखाता है। आज जिस तरह उनके ही बंधु बांधव भारत में कई जगह सड़कों पर भटकते हुए धक्के खा रहे हैं, उनको याद करते हुए यह पोस्ट लिख रहा हूं। मजदूरों को सम्मान देना हो तो उसे कोई समाज और सरकार वैसा दे सकती है जैसा मारीशस ने उनके पांवों के निशान और योगदान को सहेज कर दिया है। मारीशस पहुंचे पहले अप्रवासियों के जत्थे के सम्मान में 2 नवंबर को राष्ट्रीय स्तर पर मारीशस सरकार ‘अप्रवासी दिवस’ मनाती है। यही नहीं उनके पांव जहां पहली बार पड़े वह अप्रवासी घाट आज यूनेस्को की वैसी ही विश्व धरोहर है, जैसे हमारा ताजमहल और अजंता एलोरा। उसके गेट पर ही सबसे पहले उनकी तस्वीरें लगीं हैं जो सबसे पहले आए थे और श्रम से मारीशस को सींचा था।

Mauritius
वरिष्ठ पत्रकार अरविंद सिंह, मारीशस

आज का चमकता मारीशस देखें तो इस बात का बोध भी नहीं होगा, इसकी माटी के नीचे अप्रवासियों की कितनी अंतहीन पीड़ा छिपी है। मारीशस की राजधानी पोर्ट लुई के अप्रवासी घाट पर 1834 में भारत के गिरमिटिया मजदूरों का जो पहला जत्था पहुंचा वह गन्ने की खेती के काम में लगा। इन्होंने ही मारीशस के लड़खड़ा रहे चीनी उद्योग को ऐसी ताकत दी कि 1835 के बाद ढाई लाख टन चीनी तैयार कर मारीशस ने रिकार्ड बना दिया। 1859 तक यहां चीनी के 260 कारखाने खुल गए। तब 11 हजार बीघे में गन्ना बोया जाता था और एक वो दौर भी था जब मारीशस की आय का 65 फीसदी गन्ने की बदौलत आता था और 1861 तक मारीशस की तीन लाख की आबादी में से दो लाख भारतीय श्रमिक थे। आज भी मॉरीशस की अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख आधार गन्ने की खेती और चीनी उद्योग है, जिसे बढाने में भारतीय मूल के लोगों का ही योगदान है। वे भी अधिकांश पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी बिहार मूल के हैं।

गंगा के पार ले जाने के बहाने महासागर पार करा दिया:

अंग्रेजों ने अप्रवासी मजदूरों को कहा था कि बस गंगा के उस पार ले जा रहे हैं। लेकिन हिन्द महासागर के पार ले जाया गया। आज जो मजदूर पांवों से मुंबई से यूपी बिहार के तमाम जिलों को नापते चले आ रहे हैं, ये उनके पुरखों की कहानी है। अचानक ही इस परिवेश में अप्रवासियों और खास तौर पर मारीशस की याद आ गयी।

इनके श्रम से मारीशस आज धरती का स्वर्ग है। सत्ता और प्रशासन पर उनके वंशज कायम हैं। ये अपना धर्म और भोजपुरी पहचान कायम रखे हैं, लेकिन चंद अपवादों और बाद में जाने वालो को छोड़ दें तो आपको किसी की जाति का पता करना भी सरल नहीं होगा। मारीशस में भारतीय मूल के लोग अपने नाम में जाति सूचक उपाधियों की जगह मारीशस पहुंचे अपने पहले पुरखे का नाम लगाते हैं। शिवसागर रामगुलाम, अनिरुद्ध जगन्नाथ, जगदीश गोवर्धन जैसे नामों में रामगुलाम, जगन्नाथ, गोबर्धन उनके उस पुरखे का नाम है जो मारीशस पहुँचने वाला आरंभिक व्यक्ति था।

Apravasi Ghat
Apravasi Ghat, Mauritius

चट्‌टान के नीचे सोना की लालच दी गई:

मारीशस के पोर्ट लुई  बन्दरगाह पर 2 नवम्बर 1834  के दिन पहुंचे आरंभिक गिरमिटिया मजदूरों को उनके अंग्रेज मालिकों ने ये बताया कि इस मारीच द्वीप पर विशाल चट्टानों के नीचे सोना है, जिनको निकालना है। उसके बाद की लंबी कथा है, यातनाओं की, भूख की और जिंदा रहने के संघर्ष की। ये उनकी जिंदगी का हिस्सा ही बन गया। मॉरीशस के ही एक कवि विश्वामित्र गंगा आशुतोष की कविता देखें…

किसी पत्थर के नीचे

दबा कोई सोना

उन्हें नहीं मिला,

उन्होंने उसे छुआ

और बदल दिया

हरेक पत्थर को

ठोस सोने के रूप में

मारीशस में   2 नवंबर, 1834 को एटलस नामक जहाज़ से बिहार से गिरमिटियों को लाया गया। बाद में 1920 तक मारीशस में बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के साढ़े चार लाख से अधिक गिरमिटिया मजदूर आए। सामान के नाम पर ये अपने साथ गीता,  रामायण, सुखसागर भी लाए थे जो कठोर श्रम साधना के बाद इनके काम आया। इन ग्रंथों को, उनके माईग्रेशन सर्टिफ़िकेट और रजिस्टर मारीशस सरकार ने सहेज कर रखा है, जिसमें हर व्यक्ति की बारीक से बारीक जानकारी है।

पढ़ते रहिए www.up80.online ‘द चंपा मैन’: कौन बनेगा करोड़पति सुशील कुमार की नई पहचान

अधिकतर भोजपुरी थे इस नाते 19वीं सदी के आखिर तक बोलचाल की भाषा के रूप में यहां भोजपुरी का विकास हो चुका था।  1901 में गांधीजी संयोग से यहां पहुंचे और भारतीयों की दशा देखी तो उनकी मदद को 1907 में बैरिस्टर मणिलाल को वहां भेजा। उन्होने 15 मार्च 1909 को हिंदुस्तानी साप्ताहिक अखबार आरंभ किया, जिसकी भाषा अंग्रेजी और गुजराती थी। बाद में गुजराती की जगह ये अखबार हिंदी में छपने लगा क्योंकि अधिकतर गिरमिटियों को हिंदी आसानी से समझ में आती थी। इसके बाद ही मारीशस में हिंदी का विकास आरंभ हुआ।

मारीशस की आबादी आज 12 लाख से अधिक है जिसमें 68 फीसदी से अधिक भारतीय मूल के लोग हैं। यहां का अप्रवासी घाट एक दौर तक कुली घाट या इमिग्रेशन डिपो कहा जाता था। घाट के पास बने छोटे छोटे कमरों में इनको 48 घंटे रखा जाता जहां इनकी स्वास्थ्य जांच होती थी। फिर इनको अलग अलग कोठियों में भेजा जाता। 1834 से 1923 के दौरान वहां गए 4 लाख 60 हजार भारतीय मजदूरों में एक लाख साठ हजार भारत लौटे बाकी मारीशस में ही बस गए। 1920 के बाद गिरमिटियों की तस्वीर बदली तो आप्रवासी रक्षक का पद समाप्त हो गया और मजदूर विभाग समाप्त हो गया। अप्रवासी घाट नष्ट होने लगा। 1970 के दशक के दौरान विक्रम सिंह रामलाला ने अप्रवासी घाट के अवशेषों को बचाने को आंदोलन चला कर मुहिम को ऐसा रंग दिया कि सहेज कर यह जगह 1987 में राष्ट्रीय स्मारक घोषित हुई और 2006 में इसे विश्व धरोहर स्थल का दर्जा मिला।

पढ़ते रहिए www.up80.online अनाज व नौकरशाह दोनों पैदा करते हैं ‘तेरवां दहिगवां’ के किसान

किसान व मजदूर का सम्मान:

2 नवंबर, 1834 को जब भोजपुरिया मजदूर गए तो मारीशस एक पथरीला और प्राकृतिक प्रकोपों से घिरा गुजर-बसर करने लायक स्थान नहीं था। लेकिन अपने अदम्या साहस से उन्होंने कैसा देश बनाया, वह उसे देख कर ही समझा जा सकता है। एक ऐसा देश जहां श्रम का सम्मान है। किसान के श्रम का भी और मजदूर के भी श्रम का। एक  प्राकृतिक झील यानि परी में भारत से गंगा जल लाकर मिलाया और इसे गंगा तालाब बना दिया,जो आज भारतवंशियों की गंगा ही है।

आजमगढ़, गाजीपुर, जौनपुर से भारी तादाद में गये गिरमिटिया मजदूर:

अप्रवासी घाट पर कभी मनुष्यों के साथ जानवरों का सलूक होता था। 1834 को पहुंचे पहले दस्ते में गरीब श्रमिकों को गिरमिटिया नाम दिया गया। मारीशस में इन गिरमिटिया मजदूरों की संतानें आज सत्ता शीष पर हैं। यहां आने वाले अधिकांश अप्रवासी गंगा के मैदानी भाग और मद्रास प्रेसीडेंसी के जिलों से थे। लेकिन बड़ी संख्या बस्ती, फैजाबाद, गोंडा, गोरखपुर, आजमगढ, गाजीपुर और जौनपुर की है। कुछ लोग इलाहाबाद, बनारस, कानपुर, आगरा, अलीगढ़ और मथुरा से भी थे। वहीं बिहार के अधिकतर लोग शाहाबाद, पटना, दरभंगा, गया और सारण से गए थे। मद्रास वाली श्रेणी में तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और मऱाठी भी हैं।

मॉरिशस के जाने माने साहित्यकार अभिमन्यु अनत की कविता यहां के आप्रवासी घाट की एक दीवार पर उद्धृत है।

आज अचानक

हिन्द महासागर की लहरों से तैर कर आई

गंगा की स्वर-लहरी को सुन

फिर याद आ गया मुझे वह काला इतिहास

उसका बिसारा हुआ

वह अनजान आप्रवासी…

बहा-बहाकर लाल पसीना

वह पहला गिरमिटिया इस माटी का बेटा

जो मेरा भी अपना था, तेरा भी अपना

नोट: (अरविंद सिंह राज्यसभा चैनल में वरिष्ठ पत्रकार हैं)

पढ़ते रहिए www.up80.online कौड़ियों के भाव सब्जियां बेचने वाले किसान भी हैं मुआवजा के हकदार

पढ़ते रहिए www.up80.online आर्थिक संकट में हैं देश को 40 फीसदी मक्का देने वाले बिहार के किसान 

Previous Post

मिर्जापुर में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए ‘डॉक्टर ट्रेन’ तैयार  

Next Post

बीजेपी विधायक ने कहा- 15000 ओबीसी अभ्यर्थियों को शिक्षक बनने से रोकने की साजिश

up80.online

up80.online

Related Posts

केशव पसाद मौर्य
यूपी

जनसमस्याओं के समाधान हेतु अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही: मौर्य

May 31, 2025
बलिया
बिहार

ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते: रेलवे कर्मियों ने नन्हीं बच्ची को उसके माता-पिता से मिलाया  

May 31, 2025
गंगा में डूबे तीनों छात्रों के शव मिले, गांव में मचा कोहराम
बिहार

गंगा में डूबे तीनों छात्रों के शव मिले, गांव में मचा कोहराम

May 30, 2025
Next Post
obc

बीजेपी विधायक ने कहा- 15000 ओबीसी अभ्यर्थियों को शिक्षक बनने से रोकने की साजिश

obc

गोविंदपुर-परसठ: धरने पर बैठी महिलाओं को परेशान कर रही है पुलिस

patel

दोषपूर्ण चयन प्रकिया से आरक्षित वर्ग के कई हजार अभ्यर्थियों का भविष्य अंधकारमय : सुषमा पटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

OBC

प्रदेश में “सब चंगा” नहीं है, ओबीसी छात्रों को नहीं मिल रही है छात्रवृत्ति

5 days ago
बलिया

ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते: रेलवे कर्मियों ने नन्हीं बच्ची को उसके माता-पिता से मिलाया  

4 days ago
गंगा में डूबे तीनों छात्रों के शव मिले, गांव में मचा कोहराम

गंगा में डूबे तीनों छात्रों के शव मिले, गांव में मचा कोहराम

4 days ago
Uttar Pradesh

अब खत्म होंगे जिलेदार, सींचपाल, नलकूप चालक जैसे पद

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार पंचायत चुनाव बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

शादीशुदा बेटियों को मिलेगा पैतृक जमीन में हिस्सा?

प्रतापगढ़: मजदूरी मांगने पर मजदूर धर्मराज पटेल की हत्या

सपा के साथ मिलकर किसका का तेल निकलेंगे पियरका चचा के ‘कटप्पा’?

मोदी सरकार कराएगी ‘जाति’ जनगणना, कैबिनेट की लगी मुहर

हेमंत पटेल हत्याकांड: पिता को न्याय का इंतजार और नेताओं में श्रेय लेने की होड़ लगी

हेमंत पटेल हत्याकांड: पटेल समाज की एकजुटता के सामने झुकी सरकार

Trending

केशव पसाद मौर्य
यूपी

जनसमस्याओं के समाधान हेतु अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही: मौर्य

by up80.online
May 31, 2025
0

यूपी80 न्यूज, प्रयागराज “अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी, ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो...

बलिया

ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते: रेलवे कर्मियों ने नन्हीं बच्ची को उसके माता-पिता से मिलाया  

May 31, 2025
गंगा में डूबे तीनों छात्रों के शव मिले, गांव में मचा कोहराम

गंगा में डूबे तीनों छात्रों के शव मिले, गांव में मचा कोहराम

May 30, 2025
UP politics

तीन छात्रों के गंगा में डूबने की आशंका, बैग और साइकिल मिलने से हड़कंप

May 29, 2025
OBC

प्रदेश में “सब चंगा” नहीं है, ओबीसी छात्रों को नहीं मिल रही है छात्रवृत्ति

May 29, 2025

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जनसमस्याओं के समाधान हेतु अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही: मौर्य

ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते: रेलवे कर्मियों ने नन्हीं बच्ची को उसके माता-पिता से मिलाया  

गंगा में डूबे तीनों छात्रों के शव मिले, गांव में मचा कोहराम

तीन छात्रों के गंगा में डूबने की आशंका, बैग और साइकिल मिलने से हड़कंप

प्रदेश में “सब चंगा” नहीं है, ओबीसी छात्रों को नहीं मिल रही है छात्रवृत्ति

अब खत्म होंगे जिलेदार, सींचपाल, नलकूप चालक जैसे पद

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!