• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, March 10, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

सांसद पकौड़ी लाल कोल ने पीएम मोदी से की अपील- बियार समाज को मिले एसटी का दर्जा

up80.online by up80.online
September 4, 2021
in यूपी, राजनीति
0
Biyar Caste

बियार समाज को मिले एसटी का दर्जा

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में बियार जाति को अनुसूचित जनजाति का मिला है दर्जा

यूपी80 न्यूज, सोनभद्र

सोनभद्र से अपना दल (एस) के सांसद पकौड़ी लाल कोल ने बियार जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं एससीएसटी आयोग को पत्र भेजा है। सांसद पकौड़ी लाल कोल ने पत्र के जरिए आग्रह किया है कि बियार जाति की आर्थिक व सामाजिक स्थिति को देखते हुए उसे अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में शामिल किया जाए। अखिल भारतीय बियार समाज के राष्ट्रीय महासचिव एवं अपना दल एस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश बियार ने इसके लिए सांसद से आग्रह किया था।

सांसद श्री कोल ने पत्र के माध्यम से कहा है कि बियार जाति आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर है। उसका रहन-सहन, वेश-भूषा और संस्कृति आदिवासी समाज के समतुल्य है। मध्य प्रदेश समेत कई प्रांतों में बियार जाति अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में पहले से है, लेकिन उत्तर प्रदेश में उसे पिछड़ा वर्ग का दर्जा दे दिया गया है। बियार समाज की आर्थिक, सामाजिक स्थिति को देखते हुए इसे कतई उचित नहीं ठहराया जा सकता। बियार जाति की मौजूदा स्थिति, उसके आर्थिक, शैक्षणिक, राजनीतिक और सामाजिक हालात को देखते हुए बहुत जरूरी है कि उसे जनजाति का दर्जा देकर उसके विकास की राह प्रशस्त की जाए। सांसद के मुताबिक 1988 से पहले उत्तर प्रदेश डिस्ट्रिक्ट मीरजापुर के गैजेटियर में बियार जाति को अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में ही रखा गया था लेकिन उसके बाद इसे पिछड़ा वर्ग में डाल दिया गया, जो कतई न्याय संगत नहीं है।

इन जिलों में है बियार समुदाय:

यूपी के सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी एवं बलिया समेत पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में बियार समुदाय की चार लाख के करीब आबादी है। बता दें कि अखिल भारतीय बियार समाज लंबे समय से इसके लिए आवाज उठा रहा है। समाज के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश बियार की अगुवाई में केंद्र और राज्य सरकार के प्रतिनिधियों को इस बारे में पत्रक दिए गए हैं। बियार समाज के अनुरोध पर अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय अनुप्रिया पटेल ने भी इस बारे में केंद्र सरकार से आग्रह किया था।

Previous Post

मुजफ्फरनगर की धरती पर 5 सितंबर को इतिहास रचने की तैयारी में हैं किसान

Next Post

प्रसपा के 51 पदाधिकारी व कार्यकर्ता सपा में हुए शामिल

up80.online

up80.online

Related Posts

UP Police
बड़ी खबर

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

March 9, 2026
जदयू
बिहार

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

March 8, 2026
CSE 2025
अन्य राज्य

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

March 7, 2026
Next Post
प्रसपा

प्रसपा के 51 पदाधिकारी व कार्यकर्ता सपा में हुए शामिल

Kenaura

राजकीय पॉलीटेक्निक केनौरा में मनाया गया शिक्षक दिवस

farmers

महापंचायत में देश भर से 10 लाख किसान पहुंचे मुजफ्फरनगर, योगी सरकार के खिलाफ भरी हुंकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

2022

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

4 days ago
समता मूलक

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

5 days ago
CSE 2025

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

2 days ago
जदयू

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

1 day ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Nitish Kumar Samajwadi Party Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

Trending

UP Police
बड़ी खबर

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

by up80.online
March 9, 2026
0

पेपर लीक, नकल और सॉल्वर गैंग के बारे में दें गोपनीय सूचना युवा तुर्क, लखनऊ उत्तर प्रदेश...

जदयू

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

March 8, 2026
CSE 2025

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

March 7, 2026
चुनाव आयोग

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

March 7, 2026
2022

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

March 6, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online