• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, March 15, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी अखिलेश यादव

ओमप्रकाश राजभर की ललकार- सपा-बसपा एक साथ आएं, अन्यथा वंचितों के साथ छल करना बंद करें

up80.online by up80.online
July 4, 2022
in अखिलेश यादव, बड़ी खबर, यूपी, राजनीति, सपा
0
Uttar Pradesh

बसपा सुप्रीमो मायावती व सपा प्रमुख अखिलेश यादव

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

लोकसभा चुनाव को लेकर सुभासपा प्रमुख ने मायावती व अखिलेश यादव को फिर से एक साथ लाने की पहल की

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को ललकारते हुए कहा है कि यदि ये दोनों पार्टियां खुद को वंचित समाज की पार्टी कहती हैं तो इन्हें एक साथ आना चाहिए और अगला लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ना चाहिए। यदि ऐसा नहीं कर सकतीं तो इन दोनों पार्टियों को आगे आकर कहना चाहिए कि वे समाज के वंचित वर्ग की लड़ाई नहीं लड़ सकतीं।

Akhilesh Yadav
अखिलेश यादव व ओमप्रकाश राजभर

2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर इस बार ओमप्रकाश राजभर ने प्रदेश के प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को एक साथ लाने की कोशिश शुरू कर दी है। आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को मिली करारी हार के बाद ओमप्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख पर हमला तेज कर दिया है। लोकसभा में विपक्ष को एकजुट करने के मद्देनजर ओमप्रकाश राजभर अब बसपा पर भी निशाना साधना शुरू कर दिए हैं।

बता दें कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव  में भी समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने गठबंधन किया था। लेकिन उन्हें महज 15 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। इसमें भी बसपा को 10 और सपा को महज 5 सीटें मिली। हालांकि लोकसभा चुनाव के बाद दोनों दलों की राहें जुदा हो गईं और चार महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में सपा के खिलाफ बसपा सुप्रीमो मायावती सर्वाधिक आक्रामक रहीं। 10 दिन पहले हुए उपचुनाव में सपा की दो सीटें (आजमगढ़ व रामपुर) घट गई हैं।

सपा
ओमप्रकाश राजभर के साथ अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

ओमप्रकाश राजभर ने कहा,

“आखिर सपा और बसपा गरीबों और वंचितों की शुभचिंतक होने की बात कहकर उनके साथ छल क्यों कर रही हैं। मेरा मानना है कि अगर दोनों पार्टियां गरीबों की ही लड़ाई लड़ रही हैं तो फिर वे अलग-अलग चुनाव क्यों लड़ रही हैं?”

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार सपा के साथ गठबंधन में सुभासपा ने 6 सीटें जीती है।

सपा प्रमुख पर सुभासपा प्रमुख के हालिया बयान:

अखिलेश यादव को एयरकंडिशन कमरों से बाहर निकलकर काम करने की जरूरत है।

अखिलेश यादव को वर्ष 2012 में अपने पिता मुलायम सिंह यादव की कृपा से मुख्यमंत्री की कुर्सी मिली थी।

अनूप हेमकर
वरिष्ठ पत्रकार अनूप हेमकर

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य एवं राजनीतिक विश्लेषक अनूप हेमकर Anoop Hemkar ने का कहना है,

“भाजपा को रोकने के लिए राजभर का सुझाव सही है तथापि  दोनों दलों के रिश्तों में हाल ही में आई तल्खी को देखते हुए राजभर के सुझाव का धरातल पर आकार लेना संभव नहीं लग रहा। राजभर को भी इसका एहसास है , लेकिन वह सपा पर दबाव बनाने के लिए रणनीति के तहत इस तरह के बयान दे रहे हैं।“

Previous Post

टीजीटी-पीजीटी के 4163 पदों के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी  

Next Post

बसपा ने चुनाव में ममता बनर्जी की टीएमसी, एनसीपी और सीपीआई से 9 करोड़ रुपए ज्यादा खर्च किया

up80.online

up80.online

Related Posts

यूनियन
बड़ी खबर

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

March 11, 2026
मयंक जायसवाल
यूपी

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

March 11, 2026
UP Police
बड़ी खबर

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

March 9, 2026
Next Post
बसपा

बसपा ने चुनाव में ममता बनर्जी की टीएमसी, एनसीपी और सीपीआई से 9 करोड़ रुपए ज्यादा खर्च किया

UPSSSC

मुख्य सेविका के 2693 पदों पर निकली भर्ती, 3 अगस्त से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

Akhilesh Yadav

राजभर के सुझाव पर अखिलेश यादव का जवाब-सपा को किसी के नसीहत की जरूरत नहीं है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

यूनियन

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

3 days ago
मयंक जायसवाल

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

4 days ago
जदयू

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

6 days ago
UP Police

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

5 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Nitish Kumar Samajwadi Party Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

Trending

यूनियन
बड़ी खबर

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

by up80.online
March 11, 2026
0

आचरण नियमावली के वर्तमान संशोधन से कर्मचारियों को अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा बचाने के भी पड़ जाएंगे लाले...

मयंक जायसवाल

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

March 11, 2026
UP Police

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

March 9, 2026
जदयू

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

March 8, 2026
CSE 2025

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

March 7, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online