• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, February 26, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

आखिर अनुप्रिया पटेल ने किसे कहा- रामपुर वालों ने जिन्हें प्यार दिया, उन्होंने इसे व्यक्तिगत जागीर समझ लिया था ?

रामपुर में आयोजित मंडलस्तरीय सम्मेलन में भीड़ देखकर गदगद हुईं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल

up80.online by up80.online
December 3, 2023
in यूपी, राजनीति
0
Rampur

अनुप्रिया पटेल, रामपुर

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

रामपुर, 02 दिसंबर

“रामपुर Rampur की जनता ने जिसे प्यार दिया, सिर पर बिठाया, उन्होंने रामपुर को अपनी व्यक्तिगत जागीर समझ ली। वो अपना दायित्व भूल गए। लेकिन रामपुर की जनता ने उनकी गलतफहमी तोड़ दी। आज आपके सामने नये मौके हैं।” शनिवार, 2 दिसंबर को रामपुर जनपद के फिजिकल ग्राउंड में अपना दल एस द्वारा आयोजित मंडल स्तरीय सम्मेलन में उमड़ी भारी भीड़ को देख कर गदगद हुई केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल Anupriya Patel ने यह बात कही। केंद्रीय मंत्री श्रीमती पटेल ने इस अवसर पर कहा कि करोड़ों कार्यकर्ताओं व समर्थकों की मेहनत की बदौलत आज हमारी पार्टी प्रदेश की तीसरे नंबर की पार्टी का गौरव हासिल कर चुकी है। लेकिन हमें तीसरे स्थान से संतुष्ट होने की जरूरत नहीं। हमें अभी और आगे जाना है।

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि हमें जन-जन तक पार्टी के विचारों व सिद्धांतों को लेकर जाना है, उसकी चर्चा करनी है। उन्होंने कहा कि हम रामपुरवासियों का शुक्रिया के साथ यह भरोसा दिलाने आये हैं कि अब स्वार के साथ साथ पूरे रामपुर का विकास होगा। अब पुराने काले इतिहास को भुलाने का वक़्त आ गया है। हम नए दौर में रामपुर की नई कहानी लिखेंगे। हम भरोसा कायम करने आये हैं कि अपना दल एस आपकी लडाई के लिए सदैव तैयार है। हमने NDA को प्रदेश में पहला मुस्लिम विधायक देने का काम किया है।

Rampur
रामपुर में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का स्वागत करते हुए कार्यकर्तागण

हमारी पार्टी जाति जनगणना की पक्षधर:

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि हमारी पार्टी अपने स्थापना काल से सामाजिक न्याय के लिए समर्पित है और दलित-पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के लिए काम करती आई है। पार्टी अपने स्थापना काल से जाति जनगणना की मांग करती रही है।

पिछड़ों के कल्याण के लिए पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय का हो गठन:

श्रीमती पटेल ने कहा कि पिछड़ों के कल्याण के लिए अल्पसंख्यक मंत्रालय की तर्ज पर पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय का भी गठन होना चाहिए। इसके अलावा अखिल भारतीय न्यायिक सेवा का गठन हो ताकि न्यायपालिका में भी दलित-पिछड़ा सहित समाज के हर वर्ग का प्रतिनिधित्व हो।

रामपुर के राजाओं की नींद उड़ गई है: आशीष पटेल

इस अवसर पर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने ग्राउंड में भारी भीड़ देख कर प्रशांता व्यक्त करते हुए कहा कि इस भीड़ ने रामपुर के राजाओं की नींद उड़ा दी है। उन्होंने कहा कि अपना दल ने सदैव शोषण करने वालों का विरोध किया है। आपको डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने रामपुरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रामपुर की जनता ने पसमांदा समाज के बेटे शफीक अंसारी को विधान सभा में भेजने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आज PDA की बात करने वाले जब सत्ता में रहते हैं तो सामाजिक न्याय की बात भूल जाते हैं। उनके लिए जाति जनगणना केवल चुनावी मुद्दा है लेकिन हमारे लिए भावनात्मक मुद्दा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वार के विधायक मो. शफीक अहमद अंसारी ने की एवं संचालन राष्ट्रीय सचिव केके पटेल ने किया।

इस अवसर पर विधानमंडल दल के नेता रामनिवास वर्मा, पूर्व कारागार राज्य मंत्री एवं विधायक जय कुमार सिंह जैकी, पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव नागेंद्र सिंह पटेल, आरबी सिंह, डॉ.जमुना प्रसाद सरोज, अवध नरेश वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं विधायक गण उपस्थित थे। इनके अलावा रामपुर जनपद जिलाध्यक्ष चौ घनवीर संधू सहित समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Previous Post

Lakhimpur: व्यापारियों ने अपना दल एस में जताया विश्वास, कई नेता हुए शामिल

Next Post

उत्तराखंड सुरंग से सकुशल घर आये श्रमिक मंजीत से कांग्रेस नेत्री ने की मुलाकात, हौसले को सराहा

up80.online

up80.online

Related Posts

सिंगापुर में सीएम योगी
देश

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

February 24, 2026
आकाश पटेल
यूपी

अपना दल एस के श्रमिक मंच के प्रदेश सचिव को पितृ शोक

February 23, 2026
BJP
यूपी

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

February 20, 2026
Next Post
उत्तराखंड सुरंग से सकुशल घर आये श्रमिक मंजीत से कांग्रेस नेत्री ने की मुलाकात, हौसले को सराहा

उत्तराखंड सुरंग से सकुशल घर आये श्रमिक मंजीत से कांग्रेस नेत्री ने की मुलाकात, हौसले को सराहा

BJP

मोदी का जलवा बरकरार, राजस्थान, एमपी व छत्तीसगढ़ में खिला कमल, कांग्रेस का सुपड़ा साफ

पॉवर प्लांट

ओटीएस का दूसरा चरण: किसानों के निजी नलकूपों में 01 अप्रैल से आने वाले बिजली बिल माफ 

Recommended

आकाश पटेल

अपना दल एस के श्रमिक मंच के प्रदेश सचिव को पितृ शोक

3 days ago
सिंगापुर में सीएम योगी

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

2 days ago
Ballia

डीएम का निर्देश- काम समय से और पारदर्शी तरीके से हो, वरना कार्रवाई तय

6 days ago
BJP

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

6 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

शंकराचार्य मामले में बोले योगी- माघ मेले में मच सकती थी भगदड़

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

गांधीवादी छात्रों ने उठाई ग्रामीण रोजगार की आवाज

Trending

अन्य राज्य

gege

by up80.online
February 26, 2026
0

gege

सिंगापुर में सीएम योगी

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

February 24, 2026
आकाश पटेल

अपना दल एस के श्रमिक मंच के प्रदेश सचिव को पितृ शोक

February 23, 2026
BJP

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

February 20, 2026
Ballia

डीएम का निर्देश- काम समय से और पारदर्शी तरीके से हो, वरना कार्रवाई तय

February 20, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

gege

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

अपना दल एस के श्रमिक मंच के प्रदेश सचिव को पितृ शोक

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

डीएम का निर्देश- काम समय से और पारदर्शी तरीके से हो, वरना कार्रवाई तय

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online