• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, March 10, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

मणिमंजरी राय मामला: बीजेपी नेता समेत 6 के खिलाफ मामला दर्ज

up80.online by up80.online
July 9, 2020
in यूपी
0
Maniyar

पीसीएस अधिकारी मणि मंजरी राय (फाइल फोटो)

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

महिला अधिकारी पर नगर पंचायत अध्यक्ष, कुछ कर्मचारी तथा ठेकेदार गलत तरीके से टेंडर व भुगतान करवाने के लिये दबाव बना रहे थे।

PCS officer Mani Manjari Rai suicide case: case registered against 6 including BJP leader

अनूप हेमकर, बलिया

मनियर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय नगर पंचायत में घपलेबाजी का विरोध करने के कारण पड़ रहे दबाव का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पायी। उसके आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने मनियर नगर पंचायत अध्यक्ष सहित छह लोगों के विरुद्ध आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने के आरोप की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के ट्वीट के बाद सियासत गरमा गई है ।

मनियर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी की मौत के मामले में मृतिका के भाई द्वारा कल मुकदमा दर्ज कराया गया। दर्ज कराए गये मुकदमा से स्पष्ट हो गया कि कर्मठ व ईमानदार पी सी एस महिला अधिकारी भ्रष्ट तंत्र की बलिबेदी पर भेंट चढ़ गई । उसके भाई ने अपनी शिकायत में महिला अधिकारी के उपर भ्रष्ट कार्यो को लेकर पड़े दबावों का सिलसिलेवार हवाला दिया है। बलिया शहर कोतवाली में गाजीपुर जिले के भांवरकोल थाना क्षेत्र के कनुवान ग्राम के रहने वाले विजया नन्द राय की शिकायत पर मनियर नगर पंचायत अध्यक्ष एवं बीजेपी नेता भीम गुप्ता , सिकंदरपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संजय राव टैक्स लिपिक विनोद सिंह व कम्प्यूटर ऑपरेटर अखिलेश , एक अन्य साथ ही कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की धारा 306 ( आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करना ) में कल मुकदमा दर्ज किया गया है । विजया नन्द राय ने शिकायत में उल्लेख किया है कि उसकी बहन मणि मंजरी राय की अधिशासी अधिकारी के पद पर बलिया जिले में पहली नियुक्ति रही है । नगर पंचायत अध्यक्ष, कुछ कर्मचारी तथा कुछ ठेकेदार गलत तरीके से टेंडर व भुगतान करवाने के लिये नाजायज दबाव बना रहे थे। वह इसका विरोध कर रही थी । इससे वह लोग उससे सख्त नाराज रहते थे। इसी के चलते उनकी बहन ने जिलाधिकारी से मिलकर तीन महीने के लिए जिला मुख्यालय पर सम्बद्ध करा लिया था। नगर पंचायत मनियर में कार्यभार संभालने के बाद बिना उसकी जानकारी के चेयरमैन भीम गुप्ता, टैक्स लिपिक विनोद सिंह व कम्प्यूटर ऑपरेटर अखिलेश द्वारा उसकी बहन का फर्जी हस्ताक्षर कर शासन से पैसा मंगाया गया । इसकी जानकारी होने पर उसकी बहन ने विरोध किया था। नगर पंचायत चैयरमैन ने उसकी बहन से नगर पंचायत बोर्ड की स्वीकृति की प्रत्याशा में लगभग दो करोड़ रुपये का 35 कार्यो का टेंडर पिछले फरवरी माह में आमंत्रित कराया था। नगर पंचायत बोर्ड का प्रस्ताव न आने के कारण टेंडर नहीं कराया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष भीम गुप्ता द्वारा बिना टेंडर कराये फर्जी तरीके से 35 कार्यो की पत्रावली बनाकर कार्य कराने हेतु आदेश देने के लिए उसके बहन के उपर दबाव बनाया जा रहा था। इसकी शिकायत उसकी बहन ने अपर जिलाधिकारी, बलिया से की थी। उसकी बहन के उपर मनियर नगर पंचायत के पूर्व अधिशासी अधिकारी संजय राव , जो वर्तमान समय में सिकंदरपुर में कार्यरत हैं, भी दबाव बना रहे थे। बहन की गाड़ी का ड्राइवर भी उन लोगों से मिला हुआ था। कुछ अज्ञात लोग फोन के माध्यम से गलत कार्य करने के लिए दबाव बना रहे थे । वह जब बहन से मिलने आता था तो बहन उसे यह जानकारी देती थी। फोन के माध्यम से भी उसके द्वारा उत्पीड़न की बात बताया जाता था। इन्हीं कारणों से ऐसी परिस्थितियां बन गई कि उसकी बहन अत्यधिक दबाव में आ गई तथा आत्महत्या करने पर विवश हो गई । वह बलिया शहर के हरपुर मुहल्ले में स्थित आवास विकास कालोनी में किराए के मकान में रहती थी। उसने गत 6 जुलाई की रात में आत्महत्या कर लिया।अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Maniyar
मनियर नगर पंचायत, बलिया

मणि मंजरी के परिवार को न्याय मिले: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिला अधिशासी अधिकारी की मौत को लेकर  ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि बलिया में तैनात गाजीपुर निवासी युवा अधिकारी मणि मंजरी के बारे में दुखद समाचार मिला। खबरों के अनुसार उन्होंने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए थे। मणि मंजरी के परिवार को न्याय मिले , इसके लिए सभी तथ्यों का सामने आना और निष्पक्ष जांच बहुत जरूरी है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की:

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने इस घटना को लेकर जिला प्रशासन की भूमिका पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने लिखा है कि एक ईमानदार अधिकारी सिस्टम की भेंट चढ़ गई। महिला अधिकारी ने खुद के खिलाफ हो रहे षड्यंत्र से तंग आकर आत्महत्या की है। उन्होंने जिला प्रशासन से जुड़े अधिकारियों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि जिले स्तर के अधिकारी लीपापोती में जुट गये हैं ।

Previous Post

शिक्षक भर्ती: पिछड़ा वर्ग आयोग ने 3 बार नोटिस भेजा, फिर भी नहीं पहुंचे अधिकारी

Next Post

अनुप्रिया पटेल का विशेष प्रयास, दुबई से गांव पहुंचा सुरेंद्र पटेल का शव

up80.online

up80.online

Related Posts

UP Police
बड़ी खबर

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

March 9, 2026
जदयू
बिहार

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

March 8, 2026
CSE 2025
अन्य राज्य

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

March 7, 2026
Next Post
Patel

अनुप्रिया पटेल का विशेष प्रयास, दुबई से गांव पहुंचा सुरेंद्र पटेल का शव

railway

रेलवे में नौकरियों पर कैंची, निजीकरण को बढ़ावा, युवा-हल्लाबोल ने रेलमंत्री से  किया सवाल

Suicide

सॉरी भैया, दिल्ली-बनारस हर जगह खुद को संभाला, लेकिन यहां पर मेरे साथ छलावा हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

2022

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

5 days ago
समता मूलक

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

6 days ago
CSE 2025

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

3 days ago
जदयू

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

2 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Nitish Kumar Samajwadi Party Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

Trending

UP Police
बड़ी खबर

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

by up80.online
March 9, 2026
0

पेपर लीक, नकल और सॉल्वर गैंग के बारे में दें गोपनीय सूचना युवा तुर्क, लखनऊ उत्तर प्रदेश...

जदयू

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

March 8, 2026
CSE 2025

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

March 7, 2026
चुनाव आयोग

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

March 7, 2026
2022

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

March 6, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online