• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, February 25, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

धुंध के बीच रास्ते की तलाश में ओबीसी समाज

पिछड़े वर्ग को उसकी ताकत का अहसास कराने की जिम्मेदारी इस समाज के बुद्धिजीवियों को लेनी ही होगी

up80.online by up80.online
December 30, 2022
in अन्य राज्य, दिल्ली, देश, बड़ी खबर, बिहार, यूपी, राजनीति
0
OBC

धुंध के बीच रास्ते की तलाश में ओबीसी समाज

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

राजेश पटेल

OBC
राजेश पटेल, सामाजिक चिंतक व स्वतंत्र पत्रकार

ओबीसी समाज एक बार फिर चौराहे पर है। चारों तरफ घना कोहरा है। चारो तरफ के रास्ते कुछ गज ही दिखाई दे रहे हैं। उसे सूझ नहीं रहा है कि वह किस रास्ते पर जाए,  ताकि उसे उसकी मंजिल मिल जाए। वह हर रास्ते पर कुछ-कुछ दूरी तक जाकर अपनी मंजिल की तलाश कर रहा है, लेकिन आगे तो कुछ दिखाई ही नहीं दे रहा है। कब तक रहेगा इस तरह का धुंध, यह भी नहीं समझ में आ रहा है।

उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर जो फैसला आया है, उसने ‘ओबीसी OBC‘ शब्द को फिर एक बार बहस के केंद्र में ला दिया है। सरकार ने आनन-फानन में ट्रिपल टेस्ट के लिए आयोग का गठन कर दिया। सरकार में सहयोगी पार्टियों ने भी बयान दे दिया कि ओबीसी हितों की हर हाल में रक्षा की जाएगी। समाज के बुद्धिजीवी भी अपना-अपना तर्क जरूर दे रहे हैं, लेकिन उनकी तरफ से भी यह नहीं बताया जा रहा है कि किस रास्ते पर जाने से मंजिल मिल सकती है।

आइए चलते हैं भूतकाल में। समाज के हर क्षेत्र में पिछड़ों को साठ फीसद आरक्षण की बात सबसे पहले उठाने वाले डॉ. राममनोहर लोहिया का जन्म वैश्य समाज में हुआ था। ‘संसोपा ने बांधी गांठ, सौ में पावें पिछड़े साठ।‘ आजादी के बाद ओबीसी आरक्षण के लिए सबसे पहली आवाज डॉ. लोहिया ने ही उठाई थी। यह भी सत्य है कि जाट होते हुए भी चौधरी चरण सिंह को पिछड़ों-किसानों ने अपना नेता माना। मंडल आयोग का गठन करने वाला कोई पिछड़ा या जातिवादी नेता नहीं था। इस महापुरुष का नाम था- श्रद्धेय मोरारजी देसाई। इसे लागू करने वाले राजा विश्वनाथ प्रताप सिंह जाति से राजपूत थे। और, यह तो सभी को पता ही है कि मंडल कमीशन की सिफारिशों को लागू करने की घोषणा करते ही वीपी सिंह जी की सरकार को गिराने वाले लोग कौन थे। हालांकि वीपी सिंह सरकार से समर्थन वापस लेकर उसे गिराने वाली पार्टी भाजपा अब बदल चुकी है।

यह समझना कत्तई गलत नहीं होगा कि ओबीसी समुदाय अपनी इस दुर्दशा के लिए खुद जिम्मेदार है। इस समाज ने एकजु़ट होकर किसी को नेता चुना ही नहीं। इसे दूसरे शब्दों में भी कह सकते हैं कि कोई नेता आज तक पैदा हुआ ही नहीं, जिसमें पूरे ओबीसी समुदाय को एकसूत्र में बांधकर चलने की क्षमता हो। जाति के नाम पर हजारों संगठन हैं तो ओबीसी नाम वाले भी संगठनों की संख्या कम नहीं है। इसी का फायदा लोमड़ी जैसी चालाक जातियों के नेता उठा रहे हैं। ओबीसी समाज की एक-एक जाति के कई-कई संगठन हैं। जब आप एक होकर रहना ही नहीं जानते तो हकमारी होगी ही।

पिछड़े वर्ग के लोगों के जातिवादी भावना से बाहर आना होगा। यदि दूसरी जातियों के ओबीसीवादियों में विश्वास न हो तो खुद ओबीसीवादी बन जाएं। ओबीसी के नाम पर राजनीति करने वाले नेताओं और पिछड़े वर्ग में आने वाली जातियों, दोनों को खुद में सुधार लाना होगा। लोगों को एकजुट होने के पहले ओबीसी हितैषी होने के दावा करने वाली पार्टियों के नेताओं की आवाज एक हो। तभी वे इस वर्ग की जातियों को भी एक कर पाएंगे। यदि यह संभव नहीं होता तो समाज के बुद्धिजीवियों को यह काम करना चाहिए। वे ओबीसी वर्ग की जातियों को एक रास्ते पर चलाने में सक्षम हैं, बशर्ते प्रयास ईमानदारी से किया जाए। हालांकि इस राह में मोटे-मोटे, बड़े-बड़े कांटे भी हैं। इनको भी झेलना ही होगा। कहते हैं न कि ईमानदारी से किया गया प्रयास एक दिन सफल होता ही है। जब सफलता मिलेगी, तब निरीहों की तरह यह समाज चर्चा व बहस का मुद्दा नहीं रहेगा।

काला गेंहू
पौष्टिकता से भरपूर काला गेंहू

जहां तक हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट का मामला है, इन दोनों में जब तक कोलेजियम सिस्टम रहेगा, तब तक ओबीसी हित में फैसले शायद ही हों। इसीलिए कोलेजियम को हटाकर आल इंडिया ज्यूडिशयल सर्विसेज की मांग अपना दल (सोनेलाल) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल वर्षों से उठा रही हैं, लेकिन कथित रूप से समान विचारवाली अन्य पार्टियों का समर्थन नहीं मिल पा रहा है। इसीलिए उनकी आवाज ‘नक्कारखाने में तूती’ साबित हो रही है।

यही वह समय है, जब ओबीसी समाज अपना हक पा सकता है। 2024 में लोकसभा का चुनाव होना है। कोई भी पार्टी नहीं चाहेगी कि देश की साठ फीसद आबादी का वोट उससे दूर हो। हमें अपने हक के लिए दबाव बनाना ही होगा। इसके लिए एक नेता के पीछे चलना ही होगा। सोए ओबीसी समाज को जगाना होगा। यह असंभव नहीं है। क्योंकि, कोहरे को चीरकर सूर्य निकलता ही है। रात के बाद सुबह होती ही है। पिछड़े वर्ग को उसकी ताकत का अहसास कराने की जिम्मेदारी इस समाज के बुद्धिजीवियों को लेनी ही होगी। यह काम केवल वही कर सकते हैं। जिस दिन ओबीसी वाले अपना एक नेता चुन लेंगे, उसी दिन से इनके हितों पर काम भी शुरू हो जाएगा। बिखरे समाज को कौन पूछता है।

Patel
Patel Jewellers, Delhi

ओबीसी वर्ग के पास सब कुछ है। धैर्य,  शक्ति, शिक्षा, संस्कार, धरती। शायद उनको अभी तक यह पता नहीं है कि वे जिसकी चाहें, सरकार बना दें, जिसकी चाहे गिरा दें। इसी ताकत का उनको अहसास कराना है। क्योंकि, शांत सागर में जब हलचल होती है तो ज्वार-भांटा आता है। तालाब के स्थिर पानी में जब कंकड़ फेंका जाता है तो लहर बनती है। इसी तरह से जब धीर-गंभीर बैठे हनुमान को उनकी शक्ति का अहसास कराया जाता है लंका दहन जैसी क्रिया होती है।

(लेखक सामाजिक चिंतक व स्वतंत्र पत्रकार हैं)

Previous Post

एमएलसी चुनाव: स्नातक की तीन व शिक्षक खंड की दो सीटों के लिए तारीख का ऐलान

Next Post

स्मृति शेष: सादगी, संयम और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल थीं हीराबेन

up80.online

up80.online

Related Posts

सिंगापुर में सीएम योगी
देश

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

February 24, 2026
आकाश पटेल
यूपी

अपना दल एस के श्रमिक मंच के प्रदेश सचिव को पितृ शोक

February 23, 2026
BJP
यूपी

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

February 20, 2026
Next Post
Heeraben

स्मृति शेष: सादगी, संयम और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल थीं हीराबेन

police

बलिया: पुलिस ने चार शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, छह बाइकें बरामद

प्रो.विनय पाठक

कानपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.विनय पाठक के खिलाफ सीबीआई करेगी जांच, प्रदेश सरकार ने की सिफारिश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

आकाश पटेल

अपना दल एस के श्रमिक मंच के प्रदेश सचिव को पितृ शोक

2 days ago
सिंगापुर में सीएम योगी

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

1 day ago
Ballia

डीएम का निर्देश- काम समय से और पारदर्शी तरीके से हो, वरना कार्रवाई तय

5 days ago
BJP

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

4 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

शंकराचार्य मामले में बोले योगी- माघ मेले में मच सकती थी भगदड़

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

गांधीवादी छात्रों ने उठाई ग्रामीण रोजगार की आवाज

Trending

सिंगापुर में सीएम योगी
देश

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

by up80.online
February 24, 2026
0

पहले दिन ही 20 हजार करोड़ के एमओयू साइन केके वर्मा, लखनऊ/सिंगापुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व...

आकाश पटेल

अपना दल एस के श्रमिक मंच के प्रदेश सचिव को पितृ शोक

February 23, 2026
BJP

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

February 20, 2026
Ballia

डीएम का निर्देश- काम समय से और पारदर्शी तरीके से हो, वरना कार्रवाई तय

February 20, 2026
सपा

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

February 19, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

अपना दल एस के श्रमिक मंच के प्रदेश सचिव को पितृ शोक

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

डीएम का निर्देश- काम समय से और पारदर्शी तरीके से हो, वरना कार्रवाई तय

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

पूर्वांचल के लोगों को राहत, मऊ से चलने वाली इन दो मेमू में यह सुविधा शुरू

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online