रघुवंश प्रसाद के बाद मांझी ने नीतीश कुमार से महागठबंधन में शामिल होने की अपील की
पटना, 29 फरवरी
“बिहार का मुख्यमंत्री के लिए नीतीश कुमार से बेहतर और कोई चेहरा नहीं है।“ हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही है। जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार से एनडीए छोड़कर महागठबंधन में शामिल होने की अपील की है।
जीतन राम मांझी ने एनआरसी के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का धन्यवाद किया है।
जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार से यह भी आग्रह किया है कि वो एनडीए छोड़कर महागठबंधन में शामिल हो जाएं। बता दें कि इस तरह का बयान पहले ही आरजेडी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह दे चुके हैं।
यह भी पढ़िए: नीतीश कुमार का क्रांतिकारी कदम: बिहार में होगी जातीय आधार पर 2021 जनगणना
बता दें कि पांच साल पहले तक जीतन राम मांझी जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता हुआ करते थें। लोकसभा चुनाव 2014 में पार्टी की बुरी तरह से पराजय के बाद नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बना दिया, लेकिन कुछ महीने बाद ही जीतन राम मांझी बगावती तेवर में आ गए, जिसकी वजह से उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाकर नीतीश कुमार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री बने। उधर, जीतन राम मांझी नीतीश कुमार का साथ छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए। बाद में उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के साथ गठबंधन किया।
यह भी पढ़िए: ‘लेडी सिंघम’ लिपि सिंह ने ‘ऑपरेशन अनंत सिंह’ को मुकाम तक पहुंचाया