Bihar चिकित्सा सहायता योजना के तहत प्रदेश के मजदूरों को 446 करोड़ राशि दी जाएगी
यूपी80 न्यूज, पटना
बिहार की नीतीश सरकार Nitish Govt प्रदेश के लगभग 15 लाख मजदूरों Labours के खाते में 3-3 हजार रुपए भेजेगी। यह राशि पंजीकृत मजदूरों को वार्षिक चिकित्सा सहायता योजना के तहत भेजी जाएगी। यह राशि सीधे मजदूरों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इसके तहत मजदूरों को लगभग 446 करोड़ की राशि दी जाएगी।
बिहार राज्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में प्रदेश के 1487023 श्रमिक पंजीकृत हैं। इनकी अधिकतम आयु 60 साल तक है। प्रदेश सरकार हर साल इन मजदूरों को चिकित्सा अनुदान के तहत 3-3 हजार रुपए देती है। श्रम संसाधन विभाग ने इस राशि को शुक्रवार से बैंकों को ट्रांसफर किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि सरकार की तरफ से यह अंतिम अनुदान राशि दी जा रही है।
पढ़ते रहिए www.up80.online ये 7 जातियां एससी में शामिल हुईं, राज्यसभा में प्रस्ताव पास