भाजपा कोटे से 9 और जेडीयू कोटे से 8 मंत्री बनाए गए, सैयद शाहनवाज हुसैन को मिला उद्योग विभाग
यूपी80 न्यूज, नई दिल्ली
बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया गया। कुल 17 मंत्रियों ने शपथ ली। भाजपा कोटे से 9 और जेडीयू कोटे से 8 विधायक मंत्री बनाए गए। अब बिहार में मुख्यमंत्री सहित कुल 31 लोग मंत्री हो चुके हैं। फिलहाल भाजपा के पास 16 और जदयू के पास 15 सीटें हो गई हैं। इनमें से एक-एक सीट दोनों दलों ने एनडीए में अपने सहयोगी दलों को दिया है। अर्थात भाजपा के 15 और जदयू के 14 मंत्री बनाए गए हैं।
नए मंत्रियों की सूची:
भाजपा कोटे के नए मंत्रियों की सूची:
1.शाहनवाज हुसैन- मुस्लिम – उद्योग
2.प्रमोद कुमार- गन्ना उद्योग, विधि
3.सम्राट चौधरी- कोइरी- पंचायती राज
4.नीरज सिंह बबलू-राजपूत- पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन
5.सुभाष सिंह-सहकारिता
6.नितिन नवीन- पथ निर्माण
7.नारायण प्रसाद -वैश्य – पर्यटन
8.आलोक रंजन झा -कला, संस्कृति एवं युवा
9.जनक राम- खान एवं भूतत्व
पढ़ते रहिए www.up80.online जनता दरबार के जरिए लोगों का दिल जीतेंगे नीतीश कुमार
जदयू कोटे से नए मंत्रियों की सूची:
1.श्रवण कुमार: कुर्मी -ग्रामीण विकास
2.मदन सहनी: मल्लाह – समाज कल्याण
3.संजय झा : ब्राह्मण – जल संसाधन, सूचना एवं जन संपर्क
4.लेसी सिंह : खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
5.सुनील कुमार: दलित – मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन
6.जयंत राज: मांझी – ग्रामीण कार्य
7.जमा खान: मुस्लिम – अल्पसंख्यक कल्याण
8.सुमित कुमार सिंह: निर्दलीय
पढ़ते रहिए www.up80.online सीएम नीतीश कुमार के साथ 14 मंत्रियों ने ली शपथ, सोशल इंजीनियरिंग का खास ख्याल