भोला सिंह ने भाई पर हिस्सा न देने का लगाया आरोप
यूपी80 न्यूज, मिर्जापुर
मिर्जापुर के भोला सिंह 15 वर्षों बाद कागजों में जिंदा तो हो गए, लेकिन अभी तक उन्हें न्याय नहीं मिला। बुधवार को भोला सिंह एक बार फिर अपने पुश्तैनी संपत्ति में हिस्सेदारी को लेकर धरना पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका भाई उन्हें हिस्सा नहीं दे रहा है।
बता दें कि भोला सिंह ने 16 जनवरी 2021 को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर आरोप लगाया था कि उनके भाई ने साजिश के तहत उनको कागजों में मृत दिखा दिया है और उनकी संपत्ति हड़प ली है। मामला प्रकाश में आने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में कार्रवाई के लिए प्रशासन को निर्देश दिया। प्रशासन ने मामले की जांच एवं डीएनए जांच का निर्देश दिया गया। तो भोला का भाई डीएनए जांच से पीछे हटने लगा। ऐसे में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए भोला का नाम खतौनी में चढ़ाकर सोमवार को खतौनी उनको सौंप दी, लेकिन बुधवार को भोला सिंह एक बार फिर धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका भाई उनको जमीन में हिस्सा नहीं दे रहा है।