• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, March 7, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

बेल्थरा रोड में श्रद्धा व उल्लास के साथ निकला महावीरी झंडा जुलूस

up80.online by up80.online
August 19, 2025
in यूपी
0
बेल्थरा रोड में श्रद्धा व उल्लास के साथ निकला महावीरी झंडा जुलूस
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

झांकियों ने बांधा समां

यूपी 80 न्यूज़, बेल्थरा रोड

मंगलवार को नगर में पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य महावीरी झंडा जुलूस निकाला गया। मानस मंदिर और यूनाइटेड क्लब से प्रारंभ हुए दोनों जुलूस अलग-अलग मार्गों से होते हुए रेलवे चौराहा पर पहुंचे, जहां यूनाइटेड क्लब का जुलूस मानस मंदिर के जुलूस में शामिल हो गया।

महावीर जयंती, बेल्थरा रोड
महावीर जयंती, बेल्थरा रोड

जुलूस में देवी-देवताओं की झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। कृष्ण-राधा, विशालकाय बजरंग बली, भगवान शंकर, राम-कृष्ण की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनीं। प्रशासन की रोक और सुरक्षा कारणों से इस बार जुलूस में हाथी शामिल नहीं हो सका। इसके अलावा मां काली की भव्य झांकी और सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए हेलमेट की महत्ता बताने वाली झांकी ने भी लोगों का ध्यान खींचा।

महावीर जयंती, बेल्थरा रोड
महावीर जयंती, बेल्थरा रोड

विशेष रूप से इस बार मेरठ के चर्चित हत्याकांड के किरदार मुस्कान व साहिल की झांकी भी जुलूस में शामिल रही। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कटआउट भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने।

महावीर जयंती, बेल्थरा रोड
महावीर जयंती, बेल्थरा रोड

चिलचिलाती धूप के बावजूद हनुमान भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था। ग्रामीण क्षेत्रों से आए पुरुष व महिलाएं सड़कों व दुकानों के आगे बैठकर झांकियों का आनंद लेते नजर आए। पूरा नगर “बजरंग बली की जय” के जयकारों से गुंजायमान रहा।

बेल्थरा रोडयुवाओं के लिए डीजे मुख्य आकर्षण रहा। हालांकि, जुलूस की शुरुआत के समय उभांव पुलिस और आयोजक मंडल के बीच डीजे को लेकर खींचतान हो गई। पुलिस द्वारा यूनाइटेड क्लब का डीजे रोक दिए जाने पर आयोजकों ने असंतोष जताया और डीजे आने तक जुलूस को रोक दिया। अंततः डीजे पहुंचने के बाद जुलूस आगे बढ़ा। इस खींचतान के चलते जुलूस लगभग एक घंटे विलंब से शुरू हुआ। एक ही डीजे की धुन पर हजारों युवा झूमते नजर आए।

भव्य झांकियों, धार्मिक उल्लास और बजरंगबली की जयकारों से पूरा बेल्थरा रोड भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।
इसके पूर्व एएसपी अनिल कुमार झा ने जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिए पुलिस फोर्स को जरुरी हिदायत दी। रात 9 बजे जुलूस सम्पन्न हुआ।

इस दौरान पूर्व विधायक गोरख पासवान, सीयर ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह, भाजपा नेता उत्कर्ष सिंह, व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रशांत कुमार मंटू, समाजिक कार्यकर्ता प्रवीण नारायण, भाजपा नेत्री रीना राव, दुर्गा प्रसाद मधु, अध्यक्ष सनी जायसवाल, सुनील कुमार टिंकू, धर्मेंद्र सोनी, तो मानस मंदिर के तरफ से अध्यक्ष प्रवीण चौबे, चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता, राजेश वर्मा, अतुल मद्धेशिया, विजय जायसवाल, शशि चौरसिया आदि उपस्थित रहे। पूर्व मंत्री छट्ठू राम ने जहां जुलूस में शामिल लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की थी, वहीं हिन्दू मुस्लिम एकता मंच से मुस्लिम भाइयों ने स्व. खालिद जहीर की स्मृति में जुलूस में शामिल लोगों को शर्बत वितरण किया।

बेल्थरा रोडबेल्थरा रोड

Previous Post

आदिवासी बाहुल्य जुगैल की ग्राम प्रधान दिल्ली में सम्मानित

Next Post

यूपी के 121 राजनैतिक दलों को चुनाव आयोग का नोटिस

up80.online

up80.online

Related Posts

2022
देश

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

March 6, 2026
समता मूलक
बड़ी खबर

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

March 5, 2026
gulf countries
अन्य राज्य

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

March 1, 2026
Next Post
Election Commission

यूपी के 121 राजनैतिक दलों को चुनाव आयोग का नोटिस

केशव पसाद मौर्य

पात्र परिवारों को अवश्य मिलेगा पक्का घर -केशव

Bhim Army

आपातकालीन परिस्थितियों में अग्रिम मोर्चे पर तैनात रहने वाले पीएसी जवानों से सौतेलापन

Recommended

2022

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

2 days ago
समता मूलक

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

3 days ago
Lata Singh

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी ने हासिल की यह उपलब्धि

1 week ago
gulf countries

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

6 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

सत्ता त्याग पीडीए मजबूत करने अखिलेश यादव के साथ आए पूर्व विधायक राजकुमार पाल

शंकराचार्य मामले में बोले योगी- माघ मेले में मच सकती थी भगदड़

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

Trending

2022
देश

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

by up80.online
March 6, 2026
0

छह उम्मीदवारों पर चुनाव आयोग का चला हंटर यूपी80 न्यूज, लखनऊ उत्तर प्रदेश में 2022 में हुए...

समता मूलक

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

March 5, 2026
Bihar

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

March 3, 2026
gulf countries

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

March 1, 2026
Lata Singh

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी ने हासिल की यह उपलब्धि

February 26, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी ने हासिल की यह उपलब्धि

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online