• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, February 26, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

पंकज चौधरी के स्वागत में गूंजा-महाराजगंज की तरह मऊ भी होगा माफिया मुक्त

up80.online by up80.online
January 7, 2026
in यूपी, राजनीति
0
Mau

मऊ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का हुआ भव्य स्वागत

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

2027 में बीजेपी की यूपी में होगी ऐतिहासिक विजय -पंकज चौधरी

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रथम मऊ आगमन पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा की उपस्थिति एवं सक्रिय नेतृत्व में  अभूतपूर्व स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। मऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का अपार जनसमूह उमड़ पड़ा, प्रदेश अध्यक्ष का ऐतिहासिक अभिनंदन किया।

BJP
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत में उमड़ा हुजूम

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने  कहा कि मऊ की जनता और कार्यकर्ताओं का यह प्रेम उन्हें अभिभूत करता है। हम केंद्रीय नेतृत्व को विश्वास दिलाते है कि कार्यकर्ताओं और जनता के बल पर 2027 में भाजपा उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगी। प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निरंतर विकास को देख रही है। आमजन सुकून महसूस करे ,यही डबल इंजन की सरकार का मकसद है। इस दिशा में ही सरकार और भारतीय जनता पार्टी का कदम आगे बढ़ता है। कार्यकर्ता हमारी ताकत है और हम उनके सम्मान के लिए हर कदम पर खड़े मिलेंगे।

इस मौके पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने  महराजगंज को बाहुबलियों और माफियाओं से मुक्त कराया, उसी प्रकार हम सब मिलकर मऊ को भी पूरी तरह माफिया मुक्त बनाएंगे। यह कोई नई शुरुआत नहीं है बल्कि यह कार्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निरंतर और निर्णायक रूप से आगे बढ़ रहा है। योगी सरकार में माफियाओं के बड़े-बड़े गढ़ और वटवृक्ष गिराए जा चुके हैं। अब जो कुछ झाड़-झंखाड़ शेष हैं, उन्हें भी पूरी तरह साफ किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में अब कानून का राज स्थापित है और अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। सरकार आम जनता की सुरक्षा और विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं।

एके शर्मा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी एक कार्यकर्ता आधारित नेता हैं और यही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम, जनता के विश्वास और सुशासन के बल पर 2027 में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर, पूर्व विधायक विजय राजभर, जिला अध्यक्ष, चेयरमैन, पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Health
Dr Anil Gangwar, DM Gastro
Belthra Road
द एपेक्स नर्सिंग होम, बेल्थरा रोड
Previous Post

पैतृक संपत्ति के बंटवारे की रजिस्ट्री अब सिर्फ 10 हजार रुपये में

Next Post

ओबीसी आरक्षण को लेकर सरदार पटेल बौ.वि.मंच ने किया सराहनीय कार्य

up80.online

up80.online

Related Posts

सिंगापुर में सीएम योगी
देश

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

February 24, 2026
आकाश पटेल
यूपी

अपना दल एस के श्रमिक मंच के प्रदेश सचिव को पितृ शोक

February 23, 2026
BJP
यूपी

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

February 20, 2026
Next Post
OBC

ओबीसी आरक्षण को लेकर सरदार पटेल बौ.वि.मंच ने किया सराहनीय कार्य

गोंड

वैकेंसी आ गई, लेकिन गोंड समाज का नहीं बन रहा जाति प्रमाण पत्र

रमाशंकर राजभर

नाम “सांसद खेल प्रतियोगिता”, लेकिन सांसद को ही कर दिया गया नजरअंदाज!

Recommended

आकाश पटेल

अपना दल एस के श्रमिक मंच के प्रदेश सचिव को पितृ शोक

3 days ago
सिंगापुर में सीएम योगी

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

2 days ago
Ballia

डीएम का निर्देश- काम समय से और पारदर्शी तरीके से हो, वरना कार्रवाई तय

6 days ago
BJP

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

5 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

शंकराचार्य मामले में बोले योगी- माघ मेले में मच सकती थी भगदड़

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

गांधीवादी छात्रों ने उठाई ग्रामीण रोजगार की आवाज

Trending

सिंगापुर में सीएम योगी
देश

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

by up80.online
February 24, 2026
0

पहले दिन ही 20 हजार करोड़ के एमओयू साइन केके वर्मा, लखनऊ/सिंगापुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व...

आकाश पटेल

अपना दल एस के श्रमिक मंच के प्रदेश सचिव को पितृ शोक

February 23, 2026
BJP

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

February 20, 2026
Ballia

डीएम का निर्देश- काम समय से और पारदर्शी तरीके से हो, वरना कार्रवाई तय

February 20, 2026
सपा

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

February 19, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

अपना दल एस के श्रमिक मंच के प्रदेश सचिव को पितृ शोक

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

डीएम का निर्देश- काम समय से और पारदर्शी तरीके से हो, वरना कार्रवाई तय

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

पूर्वांचल के लोगों को राहत, मऊ से चलने वाली इन दो मेमू में यह सुविधा शुरू

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online