लालू यादव Lalu Yadav ने गैर-बराबरी, अशिक्षा, किसानों, गरीबों की स्थिति व बेरोजगारी पर चिंता जताई, पिछले सप्ताह शरद पवार Sharad Pawar से की थी मुलाकात
यूपी80 न्यूज, लखनऊ/नई दिल्ली
जेल से रिहा होने के बाद राजद प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव Lalu Yadav राजनीति में सक्रिय हो गए हैं। लालू यादव ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव Mulayam Singh Yadav से मुलाकात की है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव Akhilesh Yadav भी उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने देश के किसानों की स्थिति व बेरोजगारी पर चिंता व्यक्त की।
मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव से मुलाकात की जानकारी खुद लालू यादव ने सोशल मीडिया ट्विटर के जरिए दी है।
लालू यादव Lalu Yadav ने अपनी पोस्ट में कहा है,
“देश के वरिष्ठतम समाजवादी साथ आदरणीय मुलायम सिंह जी से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। खेत-खलिहान, गैर-बराबरी, अशिक्षा, किसानों, गरीबों व बेरोजगारों के लिए हमारी सांझी चिंताएं और लड़ाई है। आज देश को पूंजीवाद और सम्प्रदायवाद नहीं बल्कि लोकसमता एवं समाजवाद की अत्यंत आवश्यकता है।”

बता दें कि इससे पहले लालू यादव Lalu Yadav से उनकी बेटी मीसा भारती Misa Bharati के नई दिल्ली स्थित आवास पर नेशनल कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार Sharad Pawar ने मुलाकात की थी और उनका कुशल क्षेम जाना था। इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव Ramgopal Yadav और कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रताप सिंह भी उपस्थित थे।