चुनाव से पहले सुर्खियों में रहा “शीश महल”
यूपी80 न्यूज, नई दिल्ली
दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास को स्टेट गेस्ट हाउस में बदलने की तैयारी कर रही है। इस आवास के निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगा था और भाजपा ने इसे “शीश महल” नाम दिया था। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने इसे बड़ा मुद्दा बनाया था।
दिल्ली की मौजूदा भाजपा सरकार इस गेस्ट हाउस में एक कैफेटेरिया का निर्माण करेगी, जहां पारंपरिक व्यंजन परोसे जाएंगे। यहां आम जनता को भी सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा यहां पर पार्किंग, वेटिंग हॉल सहित अन्य सुविधाएं भी होंगी। फिलहाल यह बंगला खाली पड़ा है।
पढ़ते रहिए यूपी80 न्यूज: दो साल से कम उम्र के बच्चों को न दें कफ सिरप, स्वास्थ्य विभाग ने किया अलर्ट
पढ़ते रहिए: कैसे पहुंचे बाबा धाम, बस, ट्रेन, टैक्सी अथवा फ्लाइट