नगर पालिका अध्यक्ष ने दो दिवसीय कजरी महोत्सव का शुभारंभ किया
यूपी80 न्यूज, मिर्जापुर
नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने नाबार्ड द्वारा प्रबोधिनी शक्ति धाम में आयोजित दो दिवसीय कजरी महोत्सव का फीता काटकर शुभारंभ किया। बता दें कि कजरी महोत्सव मिर्जापुर के सुप्रसिद्ध महोत्सवों में से एक है। कजरी महोत्सव में लोकगायन के कलाकार अपने गीतों से इस महोत्सव की शोभा बढ़ाते है। महोत्सव की शुरुआत में फाउंडेशन की महिलाओं के बच्चों ने राधा-कृष्ण का रुप धारण कर भक्तिमय गीतों पर नृत्य भी किया।
महिला प्रबोधिनी फाउंडेशन लगातार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये कार्य करती चली आ रही है। फाउंडेशन के महिलाओं द्वारा इस महोत्सव में हस्तनिर्मित वस्तुओं एवं पदार्थों का स्टाल भी लगाया गया था। नपाध्यक्ष ने महोत्सव में लगे एक-एक स्टालों पर फाउंडेशन की महिलाओं के द्वारा बनायी गयी वस्तुओं को देखा। जहां महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित राखी, जन्माष्ठमी पूजन की सामाग्री, भगवानों के पोशाक, जूट बैग्स, चिप्स, पापड़, आचार सहित कई अन्य स्टालों को भी लगाया गया था। नपाध्यक्ष ने महिलाओं के मनोबल बढ़ाने के लिये आगामी राखी के त्यौहार को देखते हुये हस्तनिर्मित राखियों का आर्डर भी दिया। उन्होंने महोत्सव के स्टालों से खाद्य पदार्थों को भी खरीद कर उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि मिर्जापुर की कजरी महोत्सव पूरे देश में प्रसिद्ध है। ये हमारी संस्कृति और विरासत की पहचान है। नपाध्यक्ष ने सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये उठाये गए कदमों के बारे में भी जानकारी दी। नपाध्यक्ष ने कहा की फाउंडेशन के सदस्य महिलाओं को आत्मनिर्भर भी बनाने के साथ-साथ ही महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देने का काम रहे हैं। इस मौके पर विभूति नारायण मिश्रा, नन्दनी मिश्रा, नाबार्ड के प्रबन्धक अनुप्रिया जी आदि लोग उपस्थित रहे।