यूपी80 न्यूज, बलिया/उत्तर प्रदेश
“स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है।“ इस कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं युवाओं के प्रेरणास्रोत बलिया जनपद के न्यायाधीश महेश चंद्र वर्मा। न्यायाधीश महेश चंद्र वर्मा चंडीगढ़ में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय सिविल सेवा एथलेटिक्स 2024-25 प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
यह प्रतियोगिता 19 से 21 फरवरी तक आयोजित होगा। इससे पहले मेरठ में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता को न्यायाधीश महेश चंद्र वर्मा पास कर चुके हैं। चंडीगढ़ में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय सिविल सेवा एथलेटिक्स 2024-25 प्रतियोगिता में बलिया जनपद से एकमात्र महेश चंद्र वर्मा प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश से 31 पुरुष खिलाड़ी व 20 महिला खिलाड़ी एवं 2 खिलाड़ी कम टीम मैनेजर प्रतिभाग करेंगे।
