मांझी ने कहा- अरूणाचल प्रदेश Arunanchal Pradesh की गलती दोबारा ना होने पाए
यूपी80 न्यूज, पटना
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा Hindustan Awam Morcha के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी Jitan Ram Manjhi ने भाजपा नेताओं को चेतावनी दी है कि वे नीतीश कुमार को कमजोर न समझें। जीतन राम मांझी Jitan Ram Manjhi ने यह भी कहा है कि उनकी पार्टी हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा Hindustan awam Morcha मजबूती के साथ नीतीश कुमार Nitish Kumar के साथ खड़ी है।

पूर्व सीएम श्री मांझी ने भाजपा नेताओं को यह भी नसीहत दी है कि अरूणाचल प्रदेश में जो हुआ वह स्वच्छ राजनीति का तकाजा नहीं है। भाजपा BJP से अनुरोध है कि ऐसी गलती दोबारा ना हो पाए इसका ख्याल रखें। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार जी को कमजोर समझने वालों को शायद नहीं पता है कि हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा मजबूती से उनके साथ है।
बता दें कि तीन दिन पहले अरूणाचल प्रदेश में जदयू JDU के 6 विधायकों को भाजपा में शामिल किए जाने को लेकर जदयू नेताओं में गहरी नाराजगी है। जदयू नेताओं के समर्थन में अब पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी खुलकर आ गए हैं।