मूलत: मऊ निवासी अरविंद शर्मा IAS Arvind Kumar Sharma 18 सालों से पीएम मोदी PM Modi के करीब हैं
यूपी80 न्यूज, नई दिल्ली/मऊ
गुजरात कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद करीबी अरविंद कुमार शर्मा IAS Arvind Kumar Sharma ने वीआरएस VRS (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) ले लिया है। माना जा रहा है कि अरविंद कुमार शर्मा IAS AK Sharma को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। सियासी गलियारों में अरविंद कुमार शर्मा को उत्तर प्रदेश का उपमुख्यमंत्री Dy CM बनाए जाने की चर्चा जोरों पर है। योगी सरकार में मौजूदा दो उपमुख्यमंत्री में से किसी एक का पत्ता साफ भी हो सकता है। भूमिहार Bhumihar समाज से आने वाले अरविंद शर्मा के जरिए बीजेपी उत्तर प्रदेश और बिहार में बड़ा संदेश दे सकती है।
अरविंद शर्मा का जन्म मऊ जिले Mau district के मोहम्मदाबाद गोहना तहसील के रानीपुर विकास खंड अंतर्गत काझाखुर्द गांव Kajhakhurd village में स्व. शिवमूर्ति राय एवं शांति देवी के घर हुआ। प्रारंभिक शिक्षा गांव से करने के बाद अरविंद शर्मा ने शहर स्थित डीएवी इंटर कॉलेज से 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा पास की। इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से उन्होंने स्नातक एवं पॉलिटिकल साइंस में पीजी किया। 1988 में उनका भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए चयन हुआ।
पढ़ते रहिए www.up80.online मऊ की वैष्णवी सिंह बनी मिस एशिया यूनिवर्स 2020
गुजरात में नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री बनने के बाद 2001 में अरविंद शर्मा सीएम कार्यालय के सचिव बने और 2013 में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रमुख सचिव बने। मई 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद अरविंद शर्मा को जून 2014 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर प्रधानमंत्री कार्यालय PMO में संयुक्त सचिव के पद की जिम्मेदारी मिली। पिछले 18 सालों से वह मोदी के चहेते नौकरशाहों में से एक रहे हैं।
पढ़ते रहिए www.up80.online घोसी से सब्जी बेचने वाले का बेटा तो प्रतापगढ़ से ऑटो चलाने वाला बना विधायक