• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, August 9, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

परिवारवादी सरकारों ने युवाओं के हाथों में तमंचा पकड़वाया और हमने टेबलेट: सीएम योगी

मीरजापुर के छानबे विधानसभा उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी रिंकी कोल के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे सीएम योगी

up80.online by up80.online
May 8, 2023
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति, सपा
0
रिंकी कोल

एनडीए प्रत्याशी रिंकी कोल के समर्थन में प्रचार करते हुए सीएम योगी

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

“आज उत्तर प्रदेश के युवाओं के हाथों में कोई तमंचा नहीं पकड़वा सकता है। आज उत्तर प्रदेश युवाओं के हाथों में टेबलेट है। पूर्ववर्ती परिवारवादी सरकारों का एक ही कार्य योजना थी, उसके तहत वो परिवारवादी सरकारें युवाओं के हाथों में तमंचा पकड़वा कर उन्हें राष्ट्र विरोधी की ओर भेजने का प्रयास करती थीं।” सोमवार को मीरजापुर Mirzapur जनपद के छानबे Chhanbey विधानसभा उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी रिंकी कोल Rinki Kol के समर्थन में चुनाव प्रचार करने लालगंज पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ CM Yogi Adityanath ने सपा-बसपा पर हमला करते हुए यह बात कही।

लालगंज स्थित बापू उपरौध इंटर कॉलेज के मैदान में सीएम योगी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब उत्तर प्रदेश में नौकरी की व्यवस्था करनी थी तब परिवारवादी सोच के लोगों के पास गरीबों के लिए कोई कार्य योजना नहीं थी। आज उत्तर प्रदेश युवाओं के हाथों में टेबलेट है।.दो करोड़ युवाओं को टेबलेट देने की योजना चल रही है।

रिंकी कोल
सीएम योगी के साथ छानबे की एनडीए प्रत्याशी रिंकी कोल व नगर निकाय चुनाव के प्रत्याशीगण

उत्तर प्रदेश में हो रहे नगर निकाय चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सबसे ज्यादा नगर निकाय में अच्छे परिणाम आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि सपा बसपा का सूपड़ा साफ हो गया है इसलिए प्रचार में भी नहीं दिखाई दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां विंध्यवासिनी को नमन करते हुए कहा कि आज हमारा देश बदल चुका है, कोई संकट आता है तो विश्व भारत की तरफ देखता है। दुनिया के अंदर कोई संकट आता है तो संकटमोचक के रूप में प्रधानमंत्री मोदी को देखती है, वैश्विक स्तर पर भारत का सम्मान बढ़ा है। देश के 140 करोड लोगों के मन में एक नया विश्वास पैदा हुआ है। देश के अंदर बड़े-बड़े विकास के कार्य हाईवे के रूप में रेलवे, मेट्रो, एयरपोर्ट, एम्स और मेडिकल कॉलेज हम सबके सामने दिखाई दे रहे हैं। साथ ही गरीब कल्याणकारी योजनाओं में एक कीर्तिमान स्थापित किया है।

इस मौके पर अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी एनडीए प्रत्याशी रिंकी कोल को भारी मतों के अंतर से जीताने की अपील की।

10 मई को डाले जाएंगे वोट:

छानबे विधानसभा सीट पर 10 मई को मतदान होगा। यह सीट अपना दल एस के विधायक राहुल प्रकाश कोल के निधन के बाद खाली हुई थी, जिस पर अपना दल (एस), भाजपा व निषाद पार्टी गठबंधन से राहुल प्रकाश कोल की पत्नी रिंकी कोल चुनाव लड़ रही है। मुख्यमंत्री के मंच पर पहुंचने पर राहुल कोल की पत्नी रिंकी कोल और राहुल प्रकाश कोल के बेटे ने मुख्यमंत्री से आशीर्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ देर राहुल कोल के बेटे से बात भी की है। मंच से संबोधित करते हुए राहुल कोल को याद कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि सबसे सरल स्वभाव के राहुल कोल थे अपनी बातें रखते थे और जनता तक सरकार से योजनाएं लाकर पहुंचाते थे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के साथ जिले भर के विधायक अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

पढ़ते रहिए www.up80.online मऊ की इस बेटी की प्रतिभा से प्रभावित हुए मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र

सिल्वर बेल्स स्कूल
सिल्वर बेल्स स्कूल, चकिया, चंदौली
NCPS
न्यू सेंट्रल पब्लिक स्कूल
Previous Post

मां की याद में अपना दल (एस) प्रवक्ता राजेश पटेल ने टॉपर रौशनी यादव को साइकिल देकर सम्मानित किया

Next Post

मीरजापुर में सड़क पार करते समय वाराणसी की दो जुड़नों बहनों की दर्दनाक मौत

up80.online

up80.online

Related Posts

Ajay Rai
यूपी

बेइमानी से पीएम मोदी चुनाव जीते, अजय राय का बड़ा आरोप

August 9, 2026
बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा
बिहार

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

August 4, 2026
Uttar Pradesh
बड़ी खबर

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

July 28, 2026
Next Post
UP politics

मीरजापुर में सड़क पार करते समय वाराणसी की दो जुड़नों बहनों की दर्दनाक मौत

निकाय चुनाव

निकाय चुनाव: थम गया दूसरे चरण का चुनाव प्रचार, नेताओं ने खूब बहाया पसीना

UP politics

ओबीसी छात्र/छात्राओं के लिए ‘ओ’ लेवल व सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए समय-सारणी निर्धारित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

5 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

1 month ago
BSP

बलिया में मेडिकल कॉलेज के निर्माण में देरी से दुःखी हैं बसपा एमएलए उमाशंकर सिंह, अपनी जमीन दान करने को तैयार

3 years ago
Ajay Rai

बेइमानी से पीएम मोदी चुनाव जीते, अजय राय का बड़ा आरोप

2 hours ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

Trending

Ajay Rai
यूपी

बेइमानी से पीएम मोदी चुनाव जीते, अजय राय का बड़ा आरोप

by up80.online
August 9, 2026
0

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दोबारा रिकाउंटिंग की मांग की युवा तुर्क, सीतापुर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय...

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

August 4, 2026
Uttar Pradesh

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

July 28, 2026
इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

July 25, 2026
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

बेइमानी से पीएम मोदी चुनाव जीते, अजय राय का बड़ा आरोप

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online