Fame India के सर्वे में यूपी से 8, बिहार से 7 व झारखंड से 2 व दिल्ली से मात्र 1 विधायक टॉप 50 में शामिल
यूपी80 न्यूज, नई दिल्ली
देश के सर्वश्रेष्ठ 50 विधायकों Best MLAs की सूची में उत्तर प्रदेश की 2 महिला विधायकों सहित 8 विधायकों और बिहार के 7 विधायकों ने स्थान पाया है। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ की रामपुर खास विधानसभा सीट से महिला विधायक एवं कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता अराधना मिश्रा मोना Aradhana Mishra Mona एवं रायबरेली सदर विधायक अदिती सिंह Aditi Singh को जनसरोकार से जुड़े सराहनीय कार्यों के लिए यह सम्मान प्राप्त हुआ है।
फेम इंडिया Fame India द्वारा किए गए सर्वे में उत्तर प्रदेश के 403 विधायकों में से महज 8 विधायकों ने टॉप 50 में स्थान पाया है। उधर, बिहार के 243 विधायकों में से 7 विधायकों को यह उपलब्धि हासिल हुई है। झारखंड से आजसू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सिल्ली से विधायक सुदेश महतो Sudesh Mahato ने टॉप 10 में 6वें पायदान पर जगह बनाने में सफल हुए हैं। जबकि दिल्ली से एकमात्र बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता Vijendra Gupta ने इस सूची में 11वां स्थान पाया है।
बता दें कि देश के 31 विधानसभाओं में कुल 4123 विधायक चुने जाते हैं। इनमें से फिलहाल 165 सीटें विभिन्न कारणों से रिक्त हैं। फेम इंडिया द्वारा शेष 3958 विधायकों में से इन सर्वश्रेष्ठ 50 विधायकों की सूची तैयार की गई है। इन विधायकों की कार्यशैली, जनता के बीच सुलभता, विधानसभा में उपस्थिति, सदन में पूछे गए जनसरोकार से जुड़े सवालों के आधार पर यह सूची तैयार की गई है।

अराधना मिश्रा मोना Aradhana Mishra Mona कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता हैं और प्रतापगढ़ के रामपुर खास Rampur Khas से विधायक हैं। फेम इंडिया ने अराधना मिश्रा को ‘फैनटास्टिक’ का खिताब दिया है। जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को अराधना मिश्रा सड़क से लेकर विधानसभा में प्रमुखता से उठाती हैं। इनके पिता प्रमोद तिवारी पूर्व में रामपुर खास से कांग्रेस के टिकट पर 9 बार विधायक रह चुके हैं और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं।
अदिती सिंह:

युवा नेत्री अदिती सिंह को फेम इंडिया की टॉप 50 में 25वें पायदान पर स्थान मिला है। इन्हें ‘शक्ति’ का खिताब दिया है।
टॉप टेन सूची:
1.सुधीर मुंगटीवर, महाराष्ट्र
2.टी राजा सिंह, हैदराबाद, तेलंगाना
3.आशीष सेलार, मुंबई, महाराष्ट्र
4.हर्षा संघवी, सूरत, गुजरात
5.सतीश पूनिया, राजस्थान
6.सुदेश महतो, सिल्ली, झारखंड

7.वीटी बलराम, केरल
8.महिपाल ढांडा, हरियाणा
9.अब्दुल बारी सिद्दिकी, बिहार
10.सुखविंदर सिंह सुक्कू, हिमाचल प्रदेश
यूपी के सर्वश्रेष्ठ विधायक:
12.पंकज सिंह, नोएडा
20.अराधना मिश्रा, रामपुर खास
25.अदिती सिंह, रायबरेली
29.सौरभ श्रीवास्तव, वाराणसी
41.संगीत सोम, सरधना
43.फतेह बहादुर सिंह, गोरखपुर
47.अनिल दोहरे, कन्नौज
बिहार के 7 विधायक:
9.अब्दुल बारी सिद्दिकी, अली नगर,

17.संजय सरोगी, दरभंगा
19.मिथिलेश तिवारी, बैकुंठपुर,
22.अमिता भूषण, बेगुसराय
28.नीतिन नवीन, बांकीपुर
35.डॉ.जितेंद्र कुमार, अस्थावां
40.नीरज कुमार सिंह बबलू, अंब्रेला
झारखंड से 2 विधायक:
सिल्ली से आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो व बड़कागांव से अम्बा प्रसाद (45वां)