उपेंद्र प्रसाद के निधन पर नेताओं ने दु:ख व्यक्त किया, 5 बार चुने गए विधायक
पटना, 9 अप्रैल
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं जमालपुर विधान सभा के पूर्व विधायक उपेंद्र प्रसाद वर्मा का गुरुवार सुबह निधन हो गया। 72 वर्षीय उपेंद्र प्रसाद का पटना में इलाज चल रहा था। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
उपेंद्र प्रसाद वर्मा 1980 से 2005 तक लगातार विधायक रहें। लालू प्रसाद की सरकार में वह तीन बार मंत्री रहें। वित्त एवं श्रम विभाग जैसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। कभी इन्हें आरजेडी के मुखिया लालू प्रसाद यादव का खासमखास माना जाता था। उन्होंने मुंगेर से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था, लेकिन हार गए। 13 मार्च को उनकी तबियत खराब होने पर पटना स्थित अस्पताल में उन्हें भर्ती किया गया।
यह भी पढ़िए: अन्य राज्यों में फंसें बिहार के लोग सहायता राशि के लिए ऐसे करें आवेदन
उपेंद्र प्रसाद वर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक प्रकट किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अनुप्रिया पटेल व बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उनके निधन पर दु:ख जताया। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एलपी पटेल, अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष डॉ.एचएन पटेल सहित तमाम वरिष्ठ लोगों ने दिवंगत नेता के निधन पर शोक जताया और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।
यह भी पढ़िए: कोरोना से बचने के लिए इन 7 सुझावों पर अमल कीजिए: डॉ.एचएन पटेल