• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, February 28, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

जाति प्रमाण पत्र जारी न होने से अंधकार में है गोंड समुदाय के युवाओं का भविष्य

गोंडवाना स्टूडेंट सेवा समिति व गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने किया धरना-प्रदर्शन

up80.online by up80.online
December 26, 2022
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
गोंड जाति

जाति प्रमाण पत्र की मांग को लेकर गोंड जाति के लोगों ने किया प्रदर्शन

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

The Gond community demonstrated for the demand of caste certificate.

यूपी80 न्यूज, बलिया

जनपद के बेल्थरारोड तहसील मुख्यालय पर गोंडवाना स्टूडेंट सेवा समिति व गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की संयुक्त अगुवाई में गोंड समुदाय के लोगों ने अपनी जाति प्रमाण पत्र को जारी करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। बाद में तहसीलदार द्वारा एक बैठक कर आगामी 30 दिसम्बर के बाद से प्रमाण पत्र जारी करने के आश्वासन पर धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया। इस मौके पर गोंडवाना स्टूडेंट सेवा समिति के अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि तहसीलदार द्वारा तय समय  के बाद भी प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया तो वह आगे फिर से धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

बेल्थरारोड तहसील से गोंड जाति का प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया जा रहा। इससे नाराज गोंडवाना स्टूडेंट सेवा समिति के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार गोंड व गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाब चंद गोंड के संयुक्त नेतृत्व में सोमवार को बेल्थरारोड तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान  तहसीलदार से हुई बातचीत में उनके द्वारा प्रमाण पत्र जारी करने का नियत समय 30 दिसम्बर निर्धारित किया गया। उनके आश्वासन के बाद उक्त धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया।

इस सम्बन्ध में बातचीत करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश कुमार गोंड ने बताया कि बेल्थरारोड के तहसीलदार ओमप्रकाश पांडेय के पास ही रसड़ा तहसील का अतिरिक्त प्रभार है। बेल्थरारोड में जहां पिछले दो साल से गोंड जाति का प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ इस दौरान रसड़ा से लगभग 50 लोगों को प्रमाण पत्र जारी किया गया है। कहा कि शासनादेश के बावजूद गोंड जाति के साथ तहसील प्रशासन द्वारा भेदभाव किया जा रहा है तथा उन्हें प्रणाम पत्र जारी नहीं किया जा रहा है।

Yuva Shakti
Yuva Shakti

समुदाय के वरिष्ठ नेता गुलाब चंद गोंड का कहना है कि तहसील प्रशासन द्वारा जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जाने से गोंड जाति के छात्र/ छात्राओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। छात्र न कहीं अपना दाखिला करा पा रहे हैं और न तो कोई नौकरी का फार्म ही भर पा रहे हैं। यहां तक कि सामान्य में भी उनका दाखिला नहीं मिल रहा है। स्टूडेंट सेवा समिति के जिलाध्यक्ष ने चेताया है कि यदि तहसीलदार द्वारा तय समय के बाद भी गोंड जाति का प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया तो वह मजबूर होकर आंदोलन का रुख अख्तियार करेंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस मौके पर रामनारायण गोंड, श्रीकांत गोंड, अंशु कुमार, गुलाब गोंड आदि उपस्थित रहे।

Silver
Silver Bells School
Previous Post

फर्जी कृषि अधिकारी बन ठगी करने वाले को पुलिस ने हिरासत में लिया

Next Post

रमाकांत यादव, इरफान सोलंकी के बाद अब झांसी जेल में बंद पूर्व सपा विधायक से अखिलेश यादव ने की मुलाकात

up80.online

up80.online

Related Posts

Lata Singh
बिहार

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी ने हासिल की यह उपलब्धि

February 26, 2026
सिंगापुर में सीएम योगी
देश

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

February 24, 2026
आकाश पटेल
यूपी

अपना दल एस के श्रमिक मंच के प्रदेश सचिव को पितृ शोक

February 23, 2026
Next Post
झांसी

रमाकांत यादव, इरफान सोलंकी के बाद अब झांसी जेल में बंद पूर्व सपा विधायक से अखिलेश यादव ने की मुलाकात

UP politics

निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण रद्द, हाईकोर्ट ने कहा- बगैर ट्रिपल टेस्ट ओबीसी को न दिया जाए आरक्षण

UP politics

यूपी के सारे ओबीसी मंत्री बंधुआ मजदूर जैसे हैं: राम गोपाल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

Lata Singh

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी ने हासिल की यह उपलब्धि

2 days ago
आकाश पटेल

अपना दल एस के श्रमिक मंच के प्रदेश सचिव को पितृ शोक

5 days ago
सिंगापुर में सीएम योगी

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

4 days ago
BJP

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

शंकराचार्य मामले में बोले योगी- माघ मेले में मच सकती थी भगदड़

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

गांधीवादी छात्रों ने उठाई ग्रामीण रोजगार की आवाज

Trending

Lata Singh
बिहार

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी ने हासिल की यह उपलब्धि

by up80.online
February 26, 2026
0

एक बेटी आईपीएस तो दूसरी बेटी ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा को पास की यूपी80 न्यूज, पटना बढ़े...

सिंगापुर में सीएम योगी

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

February 24, 2026
आकाश पटेल

अपना दल एस के श्रमिक मंच के प्रदेश सचिव को पितृ शोक

February 23, 2026
BJP

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

February 20, 2026
Ballia

डीएम का निर्देश- काम समय से और पारदर्शी तरीके से हो, वरना कार्रवाई तय

February 20, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी ने हासिल की यह उपलब्धि

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

अपना दल एस के श्रमिक मंच के प्रदेश सचिव को पितृ शोक

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

डीएम का निर्देश- काम समय से और पारदर्शी तरीके से हो, वरना कार्रवाई तय

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online