भाजपा से नाराज चल रहे थें डॉ.पटेल, आजमगढ़ व मऊ की सीटों पर पड़ेगा असर
यूपी80 न्यूज, लखनऊ
पूर्वांचल के प्रख्यात सर्जन, भारतीय जनता पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक एवं भारतीय कुर्मी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.एचएन पटेल अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की उपस्थिति में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस मौके पर भाजपा, कांग्रेस व बसपा के कई दर्जन नेता साइकिल पर सवार हुए।

जानकारी के अनुसार भाजपा में रहने के बावजूद डॉ.एचएन पटेल की ब्लॉक प्रमुख बहू गीता पटेल को अविश्वास प्रस्ताव लाकर हटा दिया गया। जिसकी वजह से डॉ.पटेल भाजपा के कुछ स्थानीय नेताओं से नाराज चल रहे थे। पंचायत चुनाव में मिली हार की वजह से यह नाराजगी और बढ़ गई थी।
तीन सीटों पर पड़ेगा असर:
डॉ.एचएन पटेल के सपा की सदस्यता ग्रहण करने से पूर्वांचल के आजमगढ़ व मऊ जनपद का राजनैतिक समीकरण बदल जाएगा। चूंकि आजमगढ़ की सगड़ी और मऊ की मधुबन व घोसी विधानसभा सीट कुर्मी बाहुल्य है। सगड़ी व मधुबन दोनों सीटों पर पटेल मतदाता जिनके साथ खड़े होते हैं, उनका पलड़ा भारी हो जाता है। इसके अलावा बलिया की बेल्थरा रोड सीट पर भी असर पड़ सकता है।

फिलहाल इनमें से दो सीटों मधुबन व घोसी पर भाजपा का कब्जा है। 2017 में सगड़ी में सपा प्रत्याशी को महज कुछ वोटों से हारना पड़ा। इसी तरह 2019 में घोसी में हुए उपचुनाव में भी सपा प्रत्याशी को कुछ वोटों से हारना पड़ा।
आधा दर्जन जिला पंचायत सदस्य व दो दर्जन प्रधान हुए शामिल:
डॉ.पटेल के साथ उनका भतीजा पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय पटेल, बहू पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता पटेल, पत्नी पूर्व प्रधान अनिता पटेल, बसपा से जिला पंचायत सदस्य राम प्रसाद पटेल, जिला पंचायत सदस्य विनय कुमार, सुभासपा के जिला पंचायत सदस्य कल्पनाथ यादव, जिला पंचायत सदस्य गोविंद यादव, जिला पंचायत सदस्य राम सोच यादव, ग्राम प्रधान संतोष पटेल, ग्राम प्रधान शिवनारायण पटेल, ग्राम प्रधान राम सजन पटेल, ग्राम प्रधान राम समुझ पटेल, ग्राम प्रधान राम जतन पटेल, ग्राम प्रधान गुड्डू कन्नौजिया, ग्राम प्रधान हरीलाल राजभर,

ग्राम प्रधान शंकर लाल यादव, ग्राम प्रधान बरखू निषाद, ग्राम प्रधान पप्पू निषाद, ग्राम प्रधान मोहन पटेल, ग्राम प्रधान रामविजय पटेल, ग्राम प्रधान मानसिंह पटेल, ग्राम प्रधान सुभाष पटेल, ग्राम प्रधान अरुण पटेल, ग्राम प्रधान अशोक पटेल, पूर्व ग्राम प्रधान सीताराम पटेल, पूर्व ग्राम प्रधान बलिराम राजभर, बीडीसी सदस्य राजेश पटेल, बीडीसी सदस्य धर्मदेव पटेल, बीडीसी सदस्य रविशंकर चौबे, बीडीसी सदस्य अमित कुमार, पूर्व बीडीसी प्रवीण यादव, पूर्व बीडीसी जयराम यादव, पूर्व बीडीसी सुरेंद्र पटेल, पूर्व बीडीसी सुमंत मौर्या, पूर्व बीडीसी दीपक ओझा, पूर्व बीडीसी अखिलेश दुबे, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष परशुराम राजभर, बीएसपी के जिला महासचिव रवि पटेल, भाजपा नेता रघुवंश पटेल, भाजपा नेता विवेक मौर्या, भाजपा नेता विश्वकर्मा मिश्रा, भाजपा नेता प्रवीण सिंह पटेल ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।
पढ़ते रहिए www.up80.online मनीष हत्याकांड से व्यापारी वर्ग आक्रोशित, कैंडल मार्च निकाल जताया विरोध