मनमोहन सरकार में 55 रुपए/लीटर डीजल,, मोदी सरकार में 80.02 रुपए/ लीटर, भारतीय इतिहास में पहली बार
यूपी80 न्यूज, लखनऊ
देश में पहली बार डीजल Diesel की कीमत पेट्रोल Petrol से ज्यादा हो गई। देश की राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत बढ़कर 80.02 रुपए प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत 79.76 रुपए प्रति लीटर हो गई। डीजल की कीमत बढ़ते ही किसानों व आम जनता के जीवन पर इसका प्रतिकूल असर पड़ेगा।
बता दें कि मार्च 2014 में लोकसभा चुनाव से पहले मनमोहन सिंह सरकार में पेट्रोल की कीमत 73 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 55 रुपए प्रति लीटर थी। जो कि पिछले 6 सालों में बढ़कर 79.76 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल और 80.02 रुपए प्रति लीटर डीजल हो गया।
खास बात यह है कि केंद्र में मोदी सरकार के आने के पीछे एक वजह महंगाई भी है। पेट्रोल व डीजल की कीमतों को लेकर बीजेपी ने 2014 में मनमोहन सिंह सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलायी थी। लेकिन आज खुद केंद्र की एनडीए सरकार के शासन काल में डीजल की कीमत पेट्रोल से भी महंगी हो गई। ऐसा भारत के इतिहास में पहली बार देखने को मिल रहा है।
महंगे डीजल-पेट्रोल के खिलाफ सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर

अपने विधायकों व कार्यकत्र्ताओं संग साइकिल चलाकर विधानसभा के लिए निकले तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। तत्पश्चात ओमप्रकाश राजभर अपने समर्थकों संग धरना पर बैठ गए।
पढ़ते रहिए www.up80.online ओलावृष्टि से बेहाल किसानों को तत्काल मिले मुआवजा: प्रियंका गांधी
पढ़ते रहिए www.up80.online गोविंदपुर: 54 दबंगों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला, पॉक्सो एक्ट के तहत भी होगी कार्रवाई
शायराना अंदाज में कांग्रेस का पलटवार:

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ.अनूप पटेल कहते हैं:
मोदी है बड़ा चमत्कारी
डीजल का दाम पेट्रोल पर भारी।
इतिहास में पहली बार डीजल के दाम पेट्रोल से ज्यादा हो गया। मोदी सरकार ने पेट्रोलियम सेक्टर को डिरेगुलेट करते समय वादा किया था कि डीजल-पेट्रोल के दाम कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों के अनुसार बढेगी-घटेगी। लेकिन मोदी सरकार ने जनता को छला है। अभी दुनिया में कच्चे तेल की कीमत सबसे कम है वही भारत में डीजल-पेट्रोल के दाम सबसे ज्यादा है। मोदी सरकार किसानों, यात्रियों और छोटे-व्यापारियों की जेब मे डाका डाल रही है। सरकार ने पिछले 6 वर्षों में ईंधन पर उत्पाद शुल्क पर 18,00,000 करोड़ कमाए हैं। इस पैसे से उन्होंने क्या किया है? सरकार को साफ बताना चाहिए। कांग्रेस आज भाजपा सरकार द्वारा डीजल-पेट्रोल के बेतहाशा दाम बढ़ाने पर प्रदेशव्यापी धरना दे रही है।

सामाजिक चिंतक एवं लखनऊ उच्च न्यायालय के एडवोकेट नंदकिशोर पटेल कहते हैं कि डीजल की कीमत बढ़ते ही आपके रोजमर्रा के जीवन पर प्रतिकूल असर पड़ता है। आवागमन महंगा होने के साथ ही आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई भी महंगी होगी।
खेती में लागत ज्यादा आएगी। खेत की जुताई से लेकर सिंचाई तक पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। लॉकडाउन और ओलावृष्टि की वजह से किसानों की कमर पहले ही टूट चुकी है। रही सही कसर महंगा डीजल की वजह से टूट जाएगी।
पढ़ते रहिए www.up80.online कटी उंगलियां लेकर कहां जाए ये मजदूर, कंपनी ने नौकरी से निकाला