• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, March 11, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

सराहनीय पहल: आग से जली दुकानों का निर्माण करा रहा है व्यापार मंडल, सर्वत्र हो रही है प्रशंसा

up80.online by up80.online
April 17, 2021
in यूपी
0
Belthra Road

बेल्थरा रोड व्यापार मंडल की सराहनीय पहल

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन के पास शॉर्ट सर्किट से चार दुकानें जल कर राख हो गई थीं

अशोक जायसवाल, बलिया

पिछले डेढ़ साल से कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से परेशान बेल्थरा रोड के चार व्यापारियों के ऊपर मंगलवार रात व्रजपात हो गया है। शार्ट सर्किट की वजह से उनकी 4 दुकानें जलकर राख हो गई। ऐसी स्थिति में बेल्थरारोड तहसील व्यापार मंडल ने आगे बढ़कर उनके आंसू पोछने का कार्य किया और उनके दु:खों पर मलहम लगाया। व्यापार मंडल पीड़ित व्यापारियों की दुकानों का निर्माण करा रहा है। व्यापार मंडल के इस कार्य की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है।

नपं बिल्थरारोड के रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित मातादीन गली से सटे चार दुकान मंगलवार की देर रात विद्युत शार्ट सर्किट से जल कर खाक हो गई थीं। आगलगी की इस घटना में लाखों रूपए के कपड़े व अन्य सामान भी दुकान के साथ राख हो गए। कोरोना काल में वैसे भी व्यापारियों का बुरा दौर चल रहा है। सरकार द्वारा तमाम लोन की घोषणा के बाद भी हकीकत यही है कि बैंक कर्मचारियों व उनके दलालों को खुश किए बगैर आपको फूटी कौड़ी भी मुहैया नहीं हो सकती है। लोन के मामले में लगभग सभी क्षेत्रीय बैंकों में दलाल सक्रिय हैं। ऐसी दशा में व्यापरियों का भला कैसे होता। ऐसे समय में व्यापारी नेता प्रशांत कुमार मंटू की पहल पर उनके ही आवास पर व्यापारियों ने नपं अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त की अध्यक्षता में एक बैठक कर उक्त चारो पीड़ित व्यवसायियों के हित में एक ऐसा निर्णय लिया जिसकी सर्वत्र सराहना जारी है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि उक्त चारो पीड़ित व्यवसायियों की दुकान व्यापार मंडल द्वारा क्षेत्रीय व्यापारियों के सहयोग से बनाकर उन्हें सौंपा जाएगा। अपने इस निर्णय के साथ ही व्यापार मंडल सक्रिय हो गया तथा देखते ही देखते व्यापारियों के सहयोग से चारो दुकानों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। बैठक में सुनील कुमार टिंकू, तौहीद अहमद लारी, रजत गोयल, धर्मेन्द्र सोनी, आलोक गुप्ता, विनोद जायसवाल आदि व्यापारी मौजूद थे।

Previous Post

लालू यादव को मिली जमानत, बेटी रोहिणी ने कहा- मुझे ईदी मिल गई

Next Post

पंचायत चुनाव दूसरा चरण: चुनाव प्रचार खत्म, 19 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट

up80.online

up80.online

Related Posts

मयंक जायसवाल
यूपी

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

March 10, 2026
UP Police
बड़ी खबर

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

March 9, 2026
जदयू
बिहार

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

March 8, 2026
Next Post
राज्य निर्वाचन आयोग

पंचायत चुनाव दूसरा चरण: चुनाव प्रचार खत्म, 19 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट

उत्तर प्रदेश

लॉकडाउन में शर्तों के साथ होंगी शादियां

Covid19

विधायक निधि से 6 जिलों में ऑक्सीजन यूनिट लगाने में सहयोग करेंगे एमएलसी इंजी.अवनीश सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

2022

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

5 days ago
समता मूलक

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

6 days ago
CSE 2025

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

3 days ago
जदयू

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

2 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Nitish Kumar Samajwadi Party Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

Trending

मयंक जायसवाल
यूपी

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

by up80.online
March 10, 2026
0

बलिया, मऊ व आसपास के जिलों के गणमान्य लोग भी पहुंचे लखनऊ यूपी80 न्यूज, लखनऊ बलिया जनपद...

UP Police

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

March 9, 2026
जदयू

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

March 8, 2026
CSE 2025

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

March 7, 2026
चुनाव आयोग

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

March 7, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online