लोगों के दाढ़ी-बाल बड़े होने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पोस्ट हो रही हैं
लखनऊ, 13 अप्रैल
कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी की रोकथाम के लिए पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लागू हैं। इस दौरान हर व्यक्ति अपने-अपने घरों में है। ऐसी स्थिति में स्वाभाविक है कि लोगों के दाढ़ी-बाल भी बड़े हो गए हैं। इसी दौरान लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और उनके पिता एवं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की एक वीडियो सामने आई है। वीडियो में चिराग पासवान अपने पिता रामविलास पासवान की दाढ़ी बनाते हुए दिख रहे हैं। यह वीडियो न केवल पिता-पुत्र के रिश्तों को बयां कर रहा है, बल्कि यह भी बता रहा है कि लॉकडाउन की वजह से घरों में रूके लोगों के दाढ़ी-बाल बड़े हो गए हैं।
बता दें कि पूरे देश में 25 मार्च से लॉकडाउन लागू है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री भी अपने-अपने घरों से काम कर रहे हैं। हालांकि प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को सुबह 10 बजे राष्ट्र के नाम संबोधित करेंगे। इस दौरान आशा की जा रही है कि लॉकडाउन को कुछ दिनों के लिए और बढ़ाया जा सकता है। हालांकि इस दौरान लॉकडाउन में कुछ राहत भी मिल सकती है।
यह भी पढ़िए: लॉकडाउन: इन 15 उद्योगों को केंद्र सरकार दे सकती है राहत
यह भी पढ़िए: कोरोना वायरस से बचने के लिए इन 7 सुझावों पर अमल कीजिए: डॉ.एचएन पटेल













