• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, March 10, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

अनुप्रिया पटेल ने कहा- वंचितों व किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा

up80.online by up80.online
June 27, 2020
in देश, यूपी, राजनीति
0
Anupriya Patel

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

अपना दल (एस) Apna Dal S ने आरक्षण के जनक छत्रपति शाहूजी महाराज Chhatrapati Shahuji Maharaj की जयंती प्रदेश सहित पूरे देश में धूमधाम से मनाया

लखनऊ, 26 जून

अपना दल एस ने उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों में आरक्षण के जनक छत्रपति शाहूजी महाराज Chhatrapati Shahuji Maharaj की जयंती को धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद अनुप्रिया पटेल Anupriya Patel ने फेसबुक लाइव के जरिए अपने समस्त समर्थकों एवं पदाधिकारियों को संबोधित किया। इस मौके पर श्रीमती पटेल ने कहा कि सही मायने में सामाजिक न्याय एवं व्यवस्था परिवर्तन के मसीहा छत्रपति शाहूजी महाराज Chhatrapati Shahuji Maharaj थे। उन्होंने आधुनिक भारत के इतिहास में व्यवस्थित तरीके से सकारात्मक कार्रवाई (अफर्मेटिव एक्शन) के रूप में आरक्षण की व्यवस्था की।

श्रीमती पटेल ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीम राव अम्बेडकर Dr Bhimrao Ambedkar ने राजनैतिक बराबरी के साथ-साथ सोशल एवं आर्थिक समानता की बात की थी। बाबा साहब की यह सोच छत्रपति शाहूजी महाराज के विचार से पैदा हुई। बाबा साहब के जीवन के सबसे बड़े आदर्श व्यक्ति छत्रपति शाहूजी महाराज थे।

Varanasi
रेखा पटेल, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश

कोरोना Corona महामारी संकट के दौर में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने की अपील करते हुए श्रीमती पटेल ने कहा कि आज हम जहां खड़े हैं। इसका श्रेय छत्रपति शाहूजी महाराज को जाता है। हालांकि इसकी वजह से छत्रपति शाहूजी महाराज को अनेक विरोधों का सामना करना पड़ा, लेकिन वह अपने दृढ़ निश्चय से पीछे नहीं हटे। बाबा साहब डॉ.भीम राव आम्बेडकर जी से जब शाहूजी महाराज की मुलाकात हुई तो शाहूजी महाराज ने कहा था कि दलित समाज में एक अनमोल रतन का जन्म हुआ है, उसे आगे बढ़ाना चाहिए, ताकि पूरे वंचित समाज का उद्धार हो और इसी उद्देश्य से उन्होंने बाबा साहब को विदेश में उच्च शिक्षा हेतु आर्थिक मदद की थी।

पढ़ते रहिए www.up80.online प्रतापगढ़ के अनुभवहीन एसपी को तत्काल हटाया जाए: अनुप्रिया पटेल

किसानों के लिए हल हेतु तोपें दान कर दी:

श्रीमती पटेल ने कहा कि शाहूजी महाराज ही वह प्रतापी और प्रजापालक राजा थें, जिन्होंने सूखा पड़ने पर अपने राज्य के किसानों के लिए ‘हल’ निर्माण हेतु अपनी सारी तोपें दान कर दी। शाहूजी महाराज की इस पहल से कोल्हापुर में किसानों को हल मिल गए और फसल अच्छी होने लगी। उन्होंने अपने राज्य में अनेक बांध व तालाब का निर्माण कराया। आज इसी वजह से कोल्हापुर में सूखा की शिकायत नहीं आती है।

पढ़ते रहिए www.up80.online किसानों के मसीहा चौ.चरण सिंह जी को मिले भारत रत्न: अनुप्रिया पटेल

उन्होंने अछूतों के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती की व्यवस्था की। शाहूजी ने 16 जुलाई 1901 में अपने शासन की नौकरियों में गैर ब्राह्मण वर्ग के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया। उन्होंने ज्योतिबा फुले जी की सिफारिशों को मूर्त रूप देते हुए अपने शासन क्षेत्र में बगैर किसी भेदभाव के सबको शिक्षा देने का प्रावधान किया।

पढ़ते रहिए www.up80.online पेट्रोल से महंगा हुआ डीजल, किसानों की टूट जाएगी कमर

Yadunath Singh
जनता दल अ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ सिंह की जीवनी

संघर्ष जारी रहेगा:

श्रीमती पटेल ने कहा कि हमें विकास की मुख्यधारा में लाने और समानता का अधिकार दिलाने के लिए हमारे महापुरुषों ने जो त्याग, संघर्ष किया है। उसे हमें भूलना नहीं चाहिए। हमें अभी और संघर्ष करना है। श्रीमती पटेल ने कहा कि हमारे महापुरुषों के संघर्ष से आरक्षण का हमें जो अधिकार मिला, उस अधिकार को बनाए रखने के लिए हमें निरंतर आवाज उठाते रहना होगा।

पढ़ते रहिए www.up80.online कटी उंगलियां लेकर कहां जाए ये मजदूर, कंपनी ने नौकरी से निकाला

लखनऊ में धूमधाम से मनायी गई जयंती:

Shahuji
छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती, लखनऊ

लखनऊ स्थित 1ए कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने छत्रपति शाहूजी महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही अपनी नेता अनुप्रिया पटेल Anupriya Patel जी के विचारों को सुना और प्रदेश में गांव-गांव छत्रपति शाहूजी महाराज की विचाराधारा को पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओपी कटियार, विधि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजबली सिंह,  ब्रजलाल लोधी, प्रमोद पटेल, एनके पटेल, शरद वर्मा, शरद चौधरी, विजय कुमार वर्मा, मनीष पाल, अतुल पटेल, प्रतिवेंद्र सिंह पटेल, डॉ.शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण विभाग के एसोसिएट डीन प्रो.डीवी सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस डिग्री कॉलेज के केमिस्ट्री विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.नीरज कुमार वर्मा, राजीव त्रिपाठी इत्यादि लोग उपस्थित थे।

पढ़ते रहिए www.up80.online भूदान यज्ञ में जननायक वीपी सिंह ने अपनी 30 हजार बीघा जमीन दान कर दी थी

Previous Post

‘तू जमाना बदल’ के नायक यदुनाथ सिंह की टीम ने मनाया काला दिवस

Next Post

डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ 30 जून को हल्ला बोल: चौ.राकेश टिकैत

up80.online

up80.online

Related Posts

UP Police
बड़ी खबर

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

March 9, 2026
जदयू
बिहार

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

March 8, 2026
CSE 2025
अन्य राज्य

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

March 7, 2026
Next Post
bku

डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ 30 जून को हल्ला बोल: चौ.राकेश टिकैत

Apna Dal

10वीं-12वीं पास छात्रों को अनुप्रिया पटेल ने दी बधाई, असफल छात्रों से कहा-निराश न हों, फिर करें तैयारी

12th topper

यूपी बोर्ड में किसान पुत्रों का जलवा, 10वीं-12वीं में टॉप किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

2022

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

4 days ago
समता मूलक

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

5 days ago
CSE 2025

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

3 days ago
जदयू

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

2 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Nitish Kumar Samajwadi Party Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

Trending

UP Police
बड़ी खबर

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

by up80.online
March 9, 2026
0

पेपर लीक, नकल और सॉल्वर गैंग के बारे में दें गोपनीय सूचना युवा तुर्क, लखनऊ उत्तर प्रदेश...

जदयू

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

March 8, 2026
CSE 2025

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

March 7, 2026
चुनाव आयोग

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

March 7, 2026
2022

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

March 6, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online