• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, June 29, 2025
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

भाजपा सरकार ने महिलाओं को सुरक्षा व सम्मान का वातावरण दिया: योगी

up80.online by up80.online
September 6, 2021
in यूपी, राजनीति
0
BJP women cell

भाजपा सरकार ने महिलाओं को सुरक्षा व सम्मान का वातावरण दिया: योगी

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने कहा- महिला शक्ति बूथ से लेकर प्रदेश तक चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

“महिलाओं को सुरक्षा व सम्मान का वातावरण भाजपा सरकार ने दिया है। महिलाओं की स्थिति में सुधार आया है। महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। ऐसा भाजपा के शासन में हुआ है।” लखनऊ में आयोजित भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के समापन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह बात कही।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भारतीय जनता महिला मोर्चा की कार्यकर्ता प्रदेश की आधी आबादी को भाजपा शासन में मिली सुरक्षा और सम्मान का अहसास कराते हुए सरकार की विभिन्न योजना की लाभार्थी महिलाओं को संगठन से जोड़ें। सीएम योगी ने कहा कि यदि मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं को संगठन से जोड़ लिया तो बूथ से लेकर प्रदेश तक महिलाओं की एक ऐसी मजबूत टीम तैयार होगी जो ना केवल संगठन को मजबूती प्रदान करेगी, बल्कि 2022 विधानसभा चुनाव जीतने के लक्ष्य को पूरा करेगी।

प्रदेश में अपराधी व माफिया भयभीत:

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में अब महिलाओं को भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में अपराधी और माफिया भयभीत है लेकिन बेटियां सुरक्षित महसूस कर रही हैं।

उन्नति के पथ पर महिलाएं:

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं को स्वरोजगार और रोजगार देकर स्वावलंबी बनाने के लिए अनेक योजनाएं लागू की है। सरकारी नौकरियों में भी महिलाओं को बड़ी संख्या में रोजगार मिला है। केंद्र व प्रदेश सरकार की लाभार्थी परक योजनाओं में भी सबसे अधिक लाभ महिलाओं को मिला है।

उन्होंने कहा कि 2014 में देश की बागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ आने के बाद से महिलाएं पिछलग्गू नहीं रही हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार सुप्रीम कोर्ट में तीन महिला जज हैं और देश में सबसे अधिक महिला राज्यपाल भी मोदी सरकार के कार्यकाल में बनी हैं। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री के रूप में निर्मला सीतारमन ने खुद को साबित किया है।

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में भी हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के 54 प्रतिशत पदों और ब्लॉक प्रमुख के 56 प्रतिशत पदों पर महिलाएं है।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता 2022 में भाजपा की जीत का लक्ष्य पूरा करने में अपनी भूमिका निभाएंगी। महिला शक्ति बूथ से लेकर प्रदेश तक चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने भी भाग लिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन रहीं। इस मौके पर सह प्रभारी अंजुला माहौर, महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी इंदु बाला गोस्वामी, संगीता यादव, यूपी की मंत्री स्वाति सिंह, मंत्री नीलिमा कटियार, गुलाबो देवी, रश्मि रावल, उषा मौर्य, कृतिका अग्रवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष रानिका जायसवाल, गीता रानी गुप्ता, चंदौली की जिलाध्यक्ष सुषमा जायसवाल, प्रियंका तिवारी व पूजा यादव इत्यादि महिला पदाधिकारी शामिल हुईं।

Previous Post

चुनावी मूड में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, संगठन में कई चेहरे बदल दिए

Next Post

विधानसभा चुनाव: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को इन जिलों में मिली सांगठनिक खामियां  

up80.online

up80.online

Related Posts

यूपी

चौधरी चरण सिंह तिराहे पर शरबत सेवा शिविर का आयोजन, राहगीरों को मिली राहत

June 29, 2025
Yamuna river
अन्य राज्य

यमुना नदी के लिए दर-दर भिक्षा मांग रहे देवरिया के ‘लाल’ रविशंकर तिवारी

June 28, 2025
विदेश नीति की विफलता के कारण भारत की वैश्विक छवि कमजोर हुई- शाहनवाज आलम
देश

विदेश नीति की विफलता के कारण भारत की वैश्विक छवि कमजोर हुई- शाहनवाज आलम

June 27, 2025
Next Post
अनुप्रिया पटेल

विधानसभा चुनाव: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को इन जिलों में मिली सांगठनिक खामियां  

Dharmendra Pradhan

पीएम मोदी के करीबी धर्मेंद्र प्रधान बने यूपी विधानसभा चुनाव प्रभारी

Farmers

सपा की किसान-नौजवान-पटेल यात्रा का दूसरा चरण बस्ती से शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

प्रख्यात दंत चिकित्सक डॉ. शेषनाथ तिवारी को भावभीनी श्रद्धांजलि

प्रख्यात दंत चिकित्सक डॉ. शेषनाथ तिवारी को भावभीनी श्रद्धांजलि

6 days ago
विदेश नीति की विफलता के कारण भारत की वैश्विक छवि कमजोर हुई- शाहनवाज आलम

विदेश नीति की विफलता के कारण भारत की वैश्विक छवि कमजोर हुई- शाहनवाज आलम

2 days ago
VP Singh

भूदान यज्ञ में जननायक वीपी सिंह ने अपनी 30 हजार बीघा जमीन दान कर दी थी

5 years ago
उपेंद्र कुशवाहा ने राजीव जायसवाल को दी बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने किया संगठन विस्तार

उपेंद्र कुशवाहा ने राजीव जायसवाल को दी बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने किया संगठन विस्तार

4 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार पंचायत चुनाव बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

सबसे बड़ा गुंडा कौन-ओमप्रकाश राजभर या कोई और?

प्रदेश में “सब चंगा” नहीं है, ओबीसी छात्रों को नहीं मिल रही है छात्रवृत्ति

डॉ.सोनेलाल पटेल की बेटी सहित इन चार महिला नेताओं का प्रदेश में जलवा

बसपा सुप्रीमो ने भतीजे आकाश आनंद को दी फिर बड़ी जिम्मेदारी

शादीशुदा बेटियों को मिलेगा पैतृक जमीन में हिस्सा?

प्रतापगढ़: मजदूरी मांगने पर मजदूर धर्मराज पटेल की हत्या

Trending

यूपी

चौधरी चरण सिंह तिराहे पर शरबत सेवा शिविर का आयोजन, राहगीरों को मिली राहत

by up80.online
June 29, 2025
0

यूपी80 न्यूज, बेल्थरा रोड बलिया जनपद के बेल्थरा रोड में गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से...

Yamuna river

यमुना नदी के लिए दर-दर भिक्षा मांग रहे देवरिया के ‘लाल’ रविशंकर तिवारी

June 28, 2025
विदेश नीति की विफलता के कारण भारत की वैश्विक छवि कमजोर हुई- शाहनवाज आलम

विदेश नीति की विफलता के कारण भारत की वैश्विक छवि कमजोर हुई- शाहनवाज आलम

June 27, 2025
शाहूजी महाराज जयंती पर अखिलेश यादव ने लिया यह संकल्प

शाहूजी महाराज जयंती पर अखिलेश यादव ने लिया यह संकल्प

June 27, 2025
उपेंद्र कुशवाहा ने राजीव जायसवाल को दी बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने किया संगठन विस्तार

उपेंद्र कुशवाहा ने राजीव जायसवाल को दी बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने किया संगठन विस्तार

June 25, 2025

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

चौधरी चरण सिंह तिराहे पर शरबत सेवा शिविर का आयोजन, राहगीरों को मिली राहत

यमुना नदी के लिए दर-दर भिक्षा मांग रहे देवरिया के ‘लाल’ रविशंकर तिवारी

विदेश नीति की विफलता के कारण भारत की वैश्विक छवि कमजोर हुई- शाहनवाज आलम

शाहूजी महाराज जयंती पर अखिलेश यादव ने लिया यह संकल्प

उपेंद्र कुशवाहा ने राजीव जायसवाल को दी बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने किया संगठन विस्तार

छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती पर कानपुर महासम्मेलन

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!