कुशवाहा Kushwaha के मंत्री बनाए जाने की चर्चा तेज, अशोक चौधरी Ashok Chaudhary सहित 12 नेताओं को बनाया गया विधान परिषद सदस्य MLC
यूपी80 न्यूज, पटना
जदयू JDU में रालोसपा RLSP के विलय के बाद महज 72 घंटे के अंदर पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा Upendra Kushwaha को विधान परिषद सदस्य बना दिया गया। उपेंद्र कुशवाहा और अशोक चौधरी सहित 12 नेताओं को विधान परिषद सदस्य बनाया गया है। उपेंद्र कुशवाहा Upendra Kushwaha के एमएलसी बनाए जाने से अब जल्द ही बिहार कैबिनेट Bihar Cabinet में उन्हें मंत्री बनाए जाने की चर्चा शुरू हो गई है।
चूंकि फिलहाल विधान परिषद की 12 सीटें रिक्त थीं और इन सीटों को मनोनयन कोटे से भरा जाना था। विधान परिषद में मनोयन कोटे की 12 सीटों में से 6 सीटें भाजपा और 6 सीटें जदयू के हिस्से में आई हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से मनोनीत होने वाले 12 सदस्यों की सूची को बुधवार को राज्यपाल भवन से अधिसूचना जारी कर दी गई है। हालांकि इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तान अवाम पार्टी और कैबिनेट मंत्री मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली।

पढ़ते रहिए www.up80.online 14 साल बाद उपेंद्र कुशवाहा की घर वापसी, जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने
इन्हें बनाया गया विधान परिषद सदस्य:
1.अशोक चौधरी
2.जनक राम
3.उपेंद्र कुशवाहा
4.प्रो.राम वचन राय
5.संजय कुमार सिंह
6.ललन कुमार सर्राफ
7.प्रो.राजेंद्र प्रसाद गुप्ता
8.संजय सिंह
9.देवेश कुमार
10.डॉ.प्रमोद कुमार
11.घनश्याम ठाकुर
12.निवेदिता सिंह
जदयू कोटे से मंत्री अशोक चौधरी और भाजपा कोटे से मंत्री जनक राम अब तक किसी भी सदन के सदस्य नहीं थे। इन्हें भी मनोनयन कोटे से एमएलसी बनाया गया है।
उपेंद्र कुशवाहा को जदयू संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य बनाए जाने पर उनके ओएसडी रह चुके पत्रकार प्रमोद कुमार सुमन प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहते हैं कि आदरणीय नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में सामाजिक न्याय की लड़ाई और मजबूत होगी और अंतिम पंक्ति पर खड़े लोगों के विकास का कार्य और तेज होगा।
पढ़ते रहिए www.up80.online ‘बिहार शौर्य सम्मान’ से सम्मानित होंगे केबीसी विजेता सुशील कुमार