• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, March 8, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

बिहार चुनाव: हर दल रोजगार देने का कर रहा है वायदा

up80.online by up80.online
October 26, 2020
in देश, बड़ी खबर, बिहार, राजनीति
0
Bihar

बिहार चुनाव: राजनीतिक दलों का घोषणा पत्र

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

पढ़िए राजनीतिक दलों का घोषणा पत्र

यूपी80 न्यूज, पटना

बिहार के चुनावी अखाड़े में उतरी राजनीतिक पार्टियों ने लोगों को रिझाने के लिए अपना-अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। राजद बिहार के युवाओं को 10 लाख रोजगार तो भाजपा 19 लाख रोजगार देने का वायदा कर रही है। उधर, जदयू 7 निश्चय-2 के जरिए महिलाओं-युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने तो राष्ट्रीय लोक समता पार्टी शिक्षा सुधार के लिए 25 वचनों का वादा कर रही है।

भाजपा का घोषणा पत्र:

भाजपा ने अपने विजन डॉक्यूमेंट में 11 संकल्प किए हैं। इनमें सबसे पहले सत्ता में आने पर प्रदेशवासियों को कोरोना वैक्सीन का मुफ्त टीकाकरण किया जाएगा। बीजेपी ने 19 लाख नौकरियां देने का वादा किया है।

-सरकार बनने के एक साल के अंदर हर तरह के स्कूलों और विश्वविद्यालयों में 3 लाख शिक्षकों की भर्ती का वादा

-एक करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का वादा

-2022 तक 30 लाख लोगों को पक्के मकान देने का वादा

जदयू का घोषणा-पत्र: ‘पूरे होते वादे, अब हैं नए इरादे।’

सत्ता में आने पर सात निश्चय – 2 को पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।

-युवा शक्ति बिहार की प्रगति

-सशक्त महिला, सक्षम महिला

-हर खेत में सिंचाई का पानी

-स्वच्छ गांव, समृद्ध गांव

-सुलभ संपर्कता

-सबके लिए स्वास्थ्य सुविधा

राजद का घोषणा पत्र: ‘हमारा प्रण, संकल्प बदलाव का’

-बिहार के युवाओं को 10 लाख नौकरी देने का वादा। कैबिनेट की पहली बैठक में ही प्रस्ताव को पास किया जाएगा। सरकारी नौकरी के लिए युवाओं को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। परीक्षा केंद्र तक की यात्रा मुफ्त होगी।

-संविदा प्रथा को खत्म कर सभी कर्मचारियों को स्थायी किया जाएगा और समान काम का समान वेतन दिया जाएगा।

-सभी कार्यालयों में निजीकरण को समाप्त किया जाएगा

-जीविका कैडरों को नियमित वेतनमान पर स्थायी नौकरी के साथ सदस्यों को ब्याज मुक्त ऋृण देंगे।

बेरोजगार युवाओं को 1500 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने का वादा

सरकारी नौकरियों के 85 प्रतिशत पद बिहार के युवाओं के लिए आरक्षित करने का वादा

किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा

महागठबंधन का घोषणा पत्र:

आरजेडी के साथ-साथ कांग्रेस और वामदलों ने संयुक्त घोषणा पत्र जारी किया है।

-पहली कैबिनेट में 10 लाख नौजवानों को रोजगार

-परीक्षा के लिए आवेदन फार्म पर फीस माफ

-परीक्षा केंद्रों तक जाने का किराया सरकार देगी

-शिक्षकों के लिए समान काम समान वेतन का वादा

-जीविका दीदियों का मानदेय दोगुना करने का वादा

पहले विधानसभा सत्र में केंद्र के कृषि संबंधी तीनों कानूनों बिहार में नहीं लागू करने का प्रस्ताव पास किया जाएगा।

राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी का घोषणा पत्र:

उपेंद्र कुशवाहा ने अपने घोषणा-पत्र में पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई जैसी बुनियादी सुविधाओं पर विशेष जोर दिया है। शिक्षा में सुधार के लिए उनहोंने 25 वचनों को पूरा करने का वादा किया है।

-विभिन्न स्तरों पर रिक्त पदों पर शिक्षकों की बहाली की जाएगी, बीपीएससी के समान उच्च गुणवत्ता वाले अलग-अलग आयोगों का गठन किया जाएगा

-मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा अधिनियम एक्ट के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाले बच्चों के लिए निजी विश्वविद्यालयों के नामांकन में आरक्षित 25 परसेंट कोटा का अभियान चलाकर भरेंगे।

-विश्वविद्यालयों महाविद्यालयों में छात्रसंघ का चुनाव नियमित रूप से करवाएंगे।

-नवोदय विद्यालय की तर्ज पर हर जिले में एक आधुनिक स्कूल की स्थापना की जाएगी। जहां बच्चों को पढ़ने, रहने एवं भोजन की मुफ्त आवासीय सुविधा दी जाएगी।

शहर में वार्ड क्लिनिक एवं गांवों में हर 2000 की आबादी पर एक गांव क्लिनिक की स्थापना की जाएगी।

मनरेगा की तर्ज पर स्वामी सहजानंद सरस्वती कृषि रोजगार योजना चलाया जाएगा

-प्रथम विधानसभा सत्र में अखिल भारतीय न्यायिक सेवा के गठन के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

-पटना के स्थलों पर चंद्रगुप्त मौर्य, सम्राट अशोक व चाणक्य की प्रतिमा पटना के मुख्य स्थानों पर लगाए जायेंगे।

-कोसी के बाढ़ के स्थायी समाधान की दिशा में कदम उठायेंगे।

लोजपा का घोषणा पत्र: ‘बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट’ के तहत

-सीता मैया का भव्य मंदिर बनाने का वादा

-सभी महिलाओं को मुफ्त में बस यात्रा की सुविधा दी जाएगी

-समान काम समान वेतन का वादा

-सभी विभागों के अनुमोदित व स्वीकृत पदों में शीघ्र बहाली

-युवा आयोग का गठन का वादा

Previous Post

अनशन पर बैठे किसान रामतेज वर्मा, 30 साल से नहीं मिला गन्ने का पैसा

Next Post

यूपी राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा ने 2 ब्राह्मण, 2 ठाकुर, 2 ओबीसी, 1 एससी व एक सिख को बनाया प्रत्याशी

up80.online

up80.online

Related Posts

CSE 2025
अन्य राज्य

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

March 7, 2026
चुनाव आयोग
बड़ी खबर

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

March 7, 2026
2022
देश

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

March 6, 2026
Next Post
BJP

यूपी राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा ने 2 ब्राह्मण, 2 ठाकुर, 2 ओबीसी, 1 एससी व एक सिख को बनाया प्रत्याशी

किसान

नए कृषि कानूनों के खिलाफ 5 नवंबर को देशव्यापी रोड ब्लॉक करेंगे किसान

BSP

राज्यसभा चुनाव से पहले बसपा में बगावत, 5 विधायक अखिलेश यादव से मिले  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

2022

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

3 days ago
समता मूलक

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

4 days ago
CSE 2025

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

18 hours ago
Lata Singh

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी ने हासिल की यह उपलब्धि

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

सत्ता त्याग पीडीए मजबूत करने अखिलेश यादव के साथ आए पूर्व विधायक राजकुमार पाल

Trending

CSE 2025
अन्य राज्य

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

by up80.online
March 7, 2026
0

शामली की बेटी ने टॉप 10 तो अमरोहा की बेटी ने टॉप 15 में बनाया जगह भाई...

चुनाव आयोग

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

March 7, 2026
2022

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

March 6, 2026
समता मूलक

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

March 5, 2026
Bihar

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

March 3, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online