यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ
किसी भी पार्टी का रीढ़ कार्यकर्ता होता है और जो नेता अपने कार्यकर्ताओं का ख्याल रखता है, वह सदैव सफल होता है। बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी अपने हर कार्यकर्ता का खयाल रखते हैं। वे रविवार को केजीएमयू के लारी कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती बाराबंकी के भाजपा जिला अध्यक्ष राम सिंह वर्मा ‘भुल्लन’ का कुशलक्षेम जानने पहुंचे।

पंकज चौधरी ने कहा कि हमारे लिए कार्यकर्ता सर्वोपरि है। भुल्लन वर्मा को हार्टअटैक पड़ने के कारण भर्ती कराया गया था, उनका इलाज चल रहा है। पंकज चौधरी ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की तथा ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।













