लोकतंत्र को मजबूत बनाने में टीएन शेषन की महत्वपूर्ण भूमिका : राम सिंह पटेल
बस्ती, 11 नवंबर
पूर्व चुनाव आयुक्त टी.एन.शेषन के निधन पर देश भर में शोक की लहर पैदा हो गई है। देश के इस महान सपूत को सोशल मीडिया से लेकर चौक-चौराहों पर लोगों ने याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बस्ती जनपद के हलुआ बाजार स्थित पार्टी कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष राम कुमार पटेल की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य राम सिंह पटेल ने कहा कि टीएन शेषन ने चुनाव प्रणाली को नई दिशा देते हुए चुनाव आयोग की शक्तियों एवं लोकतंत्र को मजबूत बनाने में चुनाव के महत्व को आम जनमानस को बताने का सार्थक प्रयास किया। उनके निधन राष्ट्र की अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि देश में जब-जब चुनावी चर्चायें होंगी, तब – तब आप याद आते रहेंगे। बैठक का संचालन संजय चौधरी ने किया।
यह भी पढ़िए: 40 साल के बाद क्लास वन की नौकरी मिलने पर ओबीसी आरक्षण का लाभ मिलेगा
इस अवसर पर राजमणि पटेल, प्रमोद कुमार पाल, रमेश कुमार वर्मा, राम कुमार चौरसिया, विनोद यादव, डॉ.इसहाक अली, अरविंद कुमार सोनकर, जगराम गोंड, अवधेश कुमार यादव, देव चौधरी, मस्त राम पटेल, राकेश पटेल, प्रकाश पटेल, पवन कुमार वर्मा, मंशाराम पटेल, नितेश प्रजापति इत्यादि लोग उपस्थित रहें।
यह भी पढ़िए: अखिल भारतीय न्यायिक सेवा के गठन से ओबीसी, एससी-एसटी का बढ़ेगा प्रतिनिधित्व