• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, April 29, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

MMS कांड के बाद बाराबंकी में BJP को नए चेहरे की तलाश, टिकट के लिए लगी कतार

up80.online by up80.online
March 8, 2024
in यूपी, राजनीति
0
लिस्ट में नाम आने के बावजूद यूपी के एक भाजपा सांसद ने चुनाव लड़ने से किया इंकार
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

अनूप कुमार सिंह, बाराबंकी

कथित एमएमएस कांड के बाद सांसद उपेंद्र सिंह रावत के चुनाव न लड़ने के ऐलान पर सुरक्षित सीट पर बीजेपी से टिकट पाने की होड़ मची है। नए चेहरे की तलाश में जुटी बीजेपी में चौका मारने के लिए सपा के विधायक और नेता भी बीजेपी के आला नेताओं के संपर्क में होने की चर्चा है।

सांसद उपेंद्र सिंह रावत को टिकट मिलने के बाद कथित अश्लील वीडियो वायरल हुआ था। विवाद बढ़ने पर बीजेपी आलाकमान के नकेल पर सांसद ने चुनाव न लड़ने का फैसला लिया है। वहीं बीजेपी डैमेज कंट्रोल करने के लिए नए चेहरे की तलाश में है और इस सीट पर बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ने की चर्चा में सपा के एक विधायक और नेता भी बीजेपी से संपर्क में बनाए हुए हैं।

बता दें कि सांसद उपेंद्र सिंह रावत के कथित अश्लील विडियो समाने के बाद बीजेपी अलाकामन नए चेहरे की तलाश में है। हालांकि मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर सांसद के कथित अश्लील वीडियो को विधिविज्ञान प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा है। लेकिन सांसद उपेंद्र रावत के चुनाव लड़ने पर संशय बरकार है। बाराबंकी 53 सुरक्षित लोकसभा सीट पर डैमेज कंट्रोल के लिए बीजेपी अपना टिकट बदल कर नया चेहरा दे सकती है।

बाराबंकी लोकसभा चुनाव के संभावित प्रत्याशी:
1- शशांक कुसमेश, पूर्व जिलाध्यक्ष बीजेपी
2-प्रियंका सिंह रावत, पूर्व सांसद और प्रदेश महामंत्री बीजेपी
3-बैजनाथ रावत, पूर्व सांसद और पूर्व विधायक
4-दिनेश रावत, विधायक हैदरगढ़
5-आरती रावत ब्लाक प्रमुख पत्नी (दिनेश रावत विधायक हैदरगढ़)
6– डॉ सुनील सिंह रावत, पूर्व चिकित्सक (केजीएमयू

उत्तर प्रदेश की बाराबंकी सीट के लिए बीजेपी पूर्व जिलाध्यक्ष और गैस एजेंसी संचालक शशांक कुसमेश बीजेपी अपना दांव लगा सकती है। बीजेपी को पूर्व सांसद और प्रदेश महामंत्री, प्रियंका सिंह रावत टिकट की लाइन में हैं। 2019 में बीजेपी ने प्रियंका सिंह रावत का टिकट काट कर उपेंद्र सिंह रावत को प्रत्याशी बनाया था। टिकट कटने की कई वजह चर्चा में रही कि सांसद बनते ही प्रियंका सिंह रावत ने अपने पिता को ओएसडी बना दिया था, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर फटकार लगाई थी।

वहीं एक और मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयोजित बीजेपी की गोपनीय बैठक में मोबाइल कैमरा चलाने पर भी इन्हें फटकार लगी थी। टिकट कटने के बाद भी प्रियंका सिंह रावत 2024 में बीजेपी से टिकट के लिए लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहीं। साथ ही सांसद उपेंद्र रावत से नाराजगी बनी रही। इस बीच बीजेपी से होर्डिंग और कार्यक्रमों के हिस्सा लेकर प्रचार के माध्यम से चुनाव लड़ने का दावा कर रही हैं।

वहीं बीजेपी के पूर्व सांसद और विधायक रहे 70 वर्षीय बैजनाथ रावत क्षेत्र में सक्रिय भूमिका बनाते हुए टिकट पाने की लाइन में खड़े हैं। हैदरगढ़ विधानसभा 2017 में सपा विधायक राममगन रावत को हरा कर विधायक बने थे। लेकिन 2019 के विधानसभा चुनाव में टिकट काट दिया और दिनेश रावत को प्रत्याशी बनाया जो विधायक बने।

हैदरगढ़ सीट से बीजेपी विधायक दिनेश रावत भी दिल्ली पहुंचने के लिए अपने और अपनी पत्नी आरती रावत के लिए बीजेपी से टिकट पाने के लिए लगे हैं। वहीं लखनऊ किंगजार्ज मेडिकल कॉलेज के पूर्व चिकित्सक डॉक्टर डॉक्टर सुनील सिंह रावत भी क्षेत्र में होर्डिंग लगा कर टिकट लेने की लाइन में खड़े हैं।

वहीं, क्षेत्र में चर्चा है कि सपा के एक वर्तमान विधायक भी बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ने के लिए नजदीकी बनाए हुए हैं। फिलहाल इन सबके बीच जिले में बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रत्याशी के चेहरे को लेकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। वहीं आमजनता सांसद उपेंद्र रावत का कथित अश्लील वीडियो सामने आने के बाद चेहरा बदलने की बात कह रही है।

Previous Post

क्रय-विक्रय सहकारी समिति केंद्र पर सभापति व उपसभापति निर्विरोध निर्वाचित

Next Post

पूर्व डीजीपी आरके विश्वकर्मा बने मुख्य सूचना आयुक्त, 5 पत्रकार सहित 10 लोग बने सूचना आयुक्त

up80.online

up80.online

Related Posts

यूपी

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

April 29, 2026
खुशबू
यूपी

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

April 27, 2026
IAS
यूपी

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
Next Post
आरके विश्वकर्मा

पूर्व डीजीपी आरके विश्वकर्मा बने मुख्य सूचना आयुक्त, 5 पत्रकार सहित 10 लोग बने सूचना आयुक्त

पॉवर प्लांट

बिजली बिल माफी के लिए किसान भाई जल्द करा लें राजिस्ट्रेशन

फतेहपुर: मौत को दावत दे रहे जानलेवा गड्ढे, जिम्मेदारों को नहीं है सरोकार

फतेहपुर: मौत को दावत दे रहे जानलेवा गड्ढे, जिम्मेदारों को नहीं है सरोकार

Recommended

खुशबू

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

2 days ago
बीजेपी

अदालत ने भाजपा के कद्दावर नेता रहे ओमप्रकाश सिंह की बहू सहित तीन लोगों को किया तलब

3 years ago
mirzapur

‘मिर्जापुर वेब सीरिज’ से जिला की छवि हो रही खराब: अनुप्रिया पटेल

6 years ago
मुंबई

शूद्रों के उत्थान के प्रति मेरा दृढ़ संकल्प ही मुझे जीवित रखे हुए है: बाबा साहब

6 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

Trending

यूपी

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

by up80.online
April 29, 2026
0

पिता की याद में छलक पड़े बेटी के आंसू  यूपी80 न्यूज, प्रयागराज जनपद के विधानसभा प्रतापपुर क्षेत्र...

खुशबू

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

April 27, 2026
IAS

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online