• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, August 13, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

आखिर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विधानसभा में क्यों कहा- ‘कौन चला जाएगा…ये बाद में पता चलेगा’

अभि‍भाषण के दौरान हंगामे पर नाराज हुईं राज्‍यपाल, शोरशराबे के बीच पूरा किया अभिभाषण

up80.online by up80.online
February 2, 2024
in यूपी, राजनीति
0
आखिर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विधानसभा में क्यों कहा- ‘कौन चला जाएगा…ये बाद में पता चलेगा’
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ
हंगामे और शोर-शराबे के बीच आज विधानसभा बजट सत्र की शुरुआत हुई। बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा के प्रवेश द्वार से लेकर सदन तक ‘जय श्री राम’ और ‘गो बैक’ के नारों की गूंज सुनाई देती रही।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने जमकर हंगामा और नारेबाजी की। इन सबके बीच राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पूरा अभिभाषण पढ़ा और शोर शराबा करते सदस्यों को जवाब दिया।राज्यपाल ने हंगामे के दौरान एक बार रुककर विपक्षी सदस्यों की ओर देखते हुए कहा- ‘और शोर मचाइए…। इसके बाद वह फिर से अभिभाषण पढ़ने लगीं, लेकिन हंगामा शांत नहीं हुआ। सदन में ‘राज्यपाल वापस जाओ’ के नारे लग रहे थे। विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के सदस्य अनवरत नारेबाजी कर रहे थे। राष्ट्रीय लोकदल के सदस्य भी खड़े हो गए थे। इस पर राज्यपाल एक बार और रुकीं। इस बार उन्होंने कहा- ‘कौन चला जाएगा…ये बाद में पता चलेगा। मैं तो जाने वाली नहीं…।’

राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सपा के सदस्य लगातार नारेबाजी और हंगामा करते रहे। इस दौरान भाजपा के सदस्य भी शोरगुल करने लगे। राज्यपाल अपना अभिभाषण पढ़ती रहीं। राज्यपाल के जवाब देने से भाजपा सदस्य भी उत्साहित हो गए और एक स्वर में उनका समर्थन किया। राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने विस्तार से राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा देश में रामराज्य के प्रारंभ का प्रतीक है। यूपी की कानून- व्यवस्था की तारीफ करते हुए राज्यपाल ने कहा कि इससे राज्य को बड़ा लाभ हुआ है। प्रदेश में सुदृढ़ कानून व्यवस्था और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ से निवेशक उत्तर प्रदेश में आने को लालायित हैं।

राज्यपाल ने कहा कि यूपी आज तेज गति से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। जल्द ही यूपी पांच हवाई अड्डों वाला प्रदेश बन जाएगा। उन्होंने अयोध्या में चल रही विकास योजनाएं गिनाई और कहा कि इन विकास परियोजनाओं से दिव्य और भव्य अयोध्या दुनिया के सामने आ रही है। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद भारत के सांस्कृतिक गौरव की पुर्नस्थापना हुई।
राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर काम कर रही है। इसके लिए प्रत्येक जिले में खेलो इंडिया सेंटर की स्थापना की जा रही है।

Previous Post

Mau: अनुप्रिया पटेल के प्रयास से बरहदपुर गांव में शुरू हुआ रेलवे अंडरपास का निर्माण

Next Post

Sonbhadra: नक्सली लालव्रत कोल को उम्रकैद व 30 हजार रुपये अर्थदंड

up80.online

up80.online

Related Posts

झांसी
यूपी

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

August 12, 2026
गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज
यूपी

गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

August 12, 2026
Ajay Rai
यूपी

बेइमानी से पीएम मोदी चुनाव जीते, अजय राय का बड़ा आरोप

August 9, 2026
Next Post
Sonbhadra: नक्सली लालव्रत कोल को उम्रकैद व 30 हजार रुपये अर्थदंड

Sonbhadra: नक्सली लालव्रत कोल को उम्रकैद व 30 हजार रुपये अर्थदंड

सूरज पटेल

बेल्थरा रोड: बोलेरो - पिक अप की टक्कर में घायल किशोर सूरज पटेल ने भी दम तोड़ा

बेल्थरा रोड: बोलेरो – पिकअप की टक्कर में दो की मौत तीन घायल

बेल्थरा रोड: बोलेरो- पिक अप की टक्कर में दो बहनों समेत चार लोगों की मौत

Recommended

गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

8 hours ago
Ajay Rai

बेइमानी से पीएम मोदी चुनाव जीते, अजय राय का बड़ा आरोप

3 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 months ago
बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

Trending

झांसी
यूपी

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

by up80.online
August 12, 2026
0

विद्यालय बंद, प्रबंधक पर FIR की चेतावनी विक्रम सिंह पटेल, झांसी झांसी में शिक्षा विभाग ने मैरिज...

गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

August 12, 2026
Ajay Rai

बेइमानी से पीएम मोदी चुनाव जीते, अजय राय का बड़ा आरोप

August 9, 2026
बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

August 4, 2026
Uttar Pradesh

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

July 28, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

बेइमानी से पीएम मोदी चुनाव जीते, अजय राय का बड़ा आरोप

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online