• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, September 12, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

गोविंदपुर-परसठ की घटना पर क्यों मौन है राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग !

up80.online by up80.online
May 26, 2020
in देश, बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
Pratapgarh

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग, गोविंदपुर-परसठ

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

पड़ोसी जनपद मिर्जापुर के रहने वाले हैं  राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कौशलेंद्र सिंह पटेल, उत्तर प्रदेश आयोग में 10 महीने से कामकाज ठप

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

प्रतापगढ़ से सटे वाराणसी और मिर्जापुर जनपद हैं। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग NCBC के सदस्य कौशलेंद्र सिंह पटेल मूलत: मिर्जापुर के रहने वाले हैं और वाराणसी से महापौर रह चुके हैं। अब सवाल यह है कि प्रतापगढ़ के गोविंदपुर-परसठ Govindpur-Parsath गांव की घटना , संग्रामपुर की घटना पर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अब तक क्या भूमिका रही है? आयोग के सदस्य के नाते कौशलेंद्र सिंह पटेल Kaushalendra Singh Patel ने इस मामले का अब तक संज्ञान क्यों नहीं लिया? आयोग ने स्थानीय प्रशासन को किसी तरह का निर्देश अथवा जानकारी मांगी क्या? घटना के चार दिन बाद भी कौशलेंद्र सिंह अथवा उनके प्रतिनिधि मौके पर क्यों नहीं गए?

दो साल पहले जब राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग NCBC को संवैधानिक दर्जा दिलाया गया तो सत्ता पक्ष ने इसका खूब ढिढोरा पीटा। खुद को पिछड़ों का मसीहा साबित करने की कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी गई। दलील दी गई कि अब आयोग स्वतंत्र हो गया, उसकी विधायी शक्तियां हो गईं। तो ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि आयोग अब तक प्रतापगढ़ Pratapgarh के कई हिस्सों में पिछड़ों के साथ हुई ज्यादती पर मौन क्यों है?

पढ़ते रहिए www.up80.online प्रतापगढ़ में पुलिस की मिलीभगत से महिलाओं-बच्चों पर दबंगों का कहर

10 महीने से राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का कामकाज ठप:

फागू चौहान Phagu Chauhan के बिहार Bihar का राज्यपाल बनने के बाद से पिछले 10 महीने से उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग का चेयरमैन पद रिक्त है। ऐसे में आयोग का कामकाज ठप होना लाजमी है। योगी सरकार के समाज कल्याण मंत्री अनिल राजभर Anil Rajbhar लॉकडाउन से पहले कई बार घोषणा कर चुके हैं कि जल्द ही आयोग को नया चेयरमैन मिलेगा, लेकिन अभी भी आयोग नए चेयरमैन की राह देख रहा है। ऐसे में आप स्वत: समझ सकते हैं कि योगी सरकार पिछड़ों के उत्थान के लिए कितनी गंभीर है।

Pratapgarh
धूईं-गोविंदपुर घटना, प्रतापगढ़

पढ़ते रहिए www.up80.online पूर्वांचल की बैठक में गोविंदपुर-परसठ घटना पर मौन रहें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ.अनूप पटेल कहते हैं कि यह बहुत ही दु:ख की बात है कि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कौशलेंद्र सिंह पटेल का पैतृक घर प्रतापगढ़ से चंद किलीमीटर की दूरी पर स्थित है। बावजूद इसके उन्होंने इस गंभीर घटना का संज्ञान नहीं लिया।

patel
गोविंदपुर-परसठ में दबंगों का आतंक

पूर्वांचल के सामाजिक व्यक्ति डॉ.हरेराम पटेल भी दु:ख व्यक्त करते हुए कहते हैं कि उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की वर्तमान स्थिति को देखते हुए उससे कोई अपेक्षा नहीं की जा सकती है। इस मामले में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को तत्काल संज्ञान लेना चाहिए। लेकिन ऐसा लगता है कि राष्ट्रीय आयोग भी सफेद हाथी साबित हो रहा है।

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के युवा मंच के राष्ट्रीय सचिव एवं सामाजिक चिंतक अजय कुमार कुशवाहा कहते हैं कि संघ और भाजपा में सबको यही शिक्षा दी जाती है कि हर हाल में सवर्ण वर्चस्व को बढ़ावा देना है और दलितों-पिछड़ों के साथ हो रहे अत्याचारों पर आंख बंद कर लेनी है। पिछड़े वर्ग से आने वाले उपमुख्यमंत्री, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य इसी शिक्षा के कारण अपना मुंह बंद किए हुए हैं।

पढ़ते रहिए www.up80.online पिछड़ों की समस्याओं का कैसे हो निदान, 7 महीने से आयोग की नहीं हुई बैठक

पढ़ते रहिए www.up80.online गोविंदपुर-परसठ: अपना दल (एस) ने पीड़ितों को 1 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी, न्याय दिलाने का आश्वासन दिया

Previous Post

गोविंदपुर-परसठ पहुंचा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, हार्दिक पटेल ने पीड़ितों से की फोन पर बात

Next Post

पिछड़ों का उत्पीड़न बंद हो, कुर्मी महासभा ने सीएम-राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
obc

पिछड़ों का उत्पीड़न बंद हो, कुर्मी महासभा ने सीएम-राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

obc

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने प्रतापगढ़ प्रशासन से 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा

Pratapgarh

गोविंदपुर-परसठ घटना की मजिस्ट्रेट जांच होगी, अनुप्रिया पटेल ने सीएम को लिखा था पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

2 weeks ago
अखिलेश

सपा सरकार में यादव जाति के कितने एसडीएम हुए थे भर्ती, देखें आंकड़ा

4 years ago
VP Singh

भूदान यज्ञ में जननायक वीपी सिंह ने अपनी 30 हजार बीघा जमीन दान कर दी थी

6 years ago
दहेज रहित

दहेज रहित व अंतर्जातीय विवाह करके नायब तहसीलदार डॉ.भागीरथी सिंह ने समाज को दिया सकारात्मक संदेश

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online