• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, September 5, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

मानवता: सफाईकर्मियों के लिए मास्क बना रहा है अनुप्रिया पटेल का स्टॉफ

up80.online by up80.online
April 12, 2020
in बड़ी खबर, यूपी
0
corona

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का स्टाफ, मीरजापुर

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

दिल्ली में ‘सेल्फ आइसोलेशन’ में रहते हुए भी अनुप्रिया पटेल अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों के लिए लगातार सुविधा पहुंचाने में जुटी हैं

मीरजापुर, 12 अप्रैल

देश इस समय कोरोना वायरस जैसी महामारी से जंग लड़ रहा है और कोरोना संक्रमण से बचने के लिए आज हर व्यक्ति को मास्क की जरूरत है। ऐसे में पूर्व केंद्रीय मंत्री व अपनादल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मीरजापुर सांसद अनुप्रिया पटेल ने एक नजीर पेश की हैं। दिल्ली में क्वारैंटाइन में रहते हुए श्रीमती पटेल ने जनपद के गरीबों विशेषकर सफाईकर्मियों एवं मुसहर समुदाय के लिए मास्क तैयार करवा रही हैं। श्रीमती पटेल के निर्देश पर उनके संसदीय कार्यालय पर समस्त कर्मचारी और प्रमुख कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए खुद अपने हाथों से मास्क बना रहे हैं। यहाँ बने मास्क को पार्टी के कार्यकर्ता संसदीय क्षेत्र के गरीब औऱ जरूरतमंद विशेष रूप से मुसहर बस्ती के निवासियों को नि:शुल्क बांट रहे हैं ताकि लोग खुद को कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से बच सकें।

अपना दल (एस) के युवा मंच के जिलाध्यक्ष उदय पटेल, संसदीय कार्यालय सचिव संजय पटेल, आनंद पटेल, रोमिल वर्मा, उमेश कुमार, प्रमोद कुमार, लोकेश पटेल सहित श्रीमती पटेल के भरूहना स्थित संसदीय कार्यालय के सभी कर्मचारी व प्रमुख कार्यकत्र्ता मास्क तैयार कर रहे हैं। श्रीमती पटेल ने मीरजापुर जनपद के अपना दल एस जिलाध्यक्ष राम लोटन बिंद से लेकर सेक्टर पदाधिकारियों (206 सेक्टर अध्यक्ष) तक को मास्क तैयार करने का निर्देश दिया है। इस मानवीय कार्य के लिए श्रीमती पटेल खुद अपने पदाधिकारियों को कपड़ा मुहैया करायेंगी। श्रीमती पटेल के इस सहरानीय प्रयास से मीरजापुर जनपद में स्वास्थ्यकर्मचारियों व अन्य जरूरतमंदों एवं गरीबों को मास्क मुहैया हो जाएगा। साथ ही उनके इस प्रयास से लोगों को प्रेरणा मिलेगी।

यह भी पढ़िए: जरूरतमंदों को भोजन करा रहे हैं अपना दल (एस) के आपदा रक्षक सेनानी

farmers
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, मीरजापुर

अनुप्रिया पटेल ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का उल्लेख करते हुए कहती हैं कि कोरोना जैसी वैश्विक बीमारी को हराने का सबसे सर्वोत्तम उपाय घर पर (स्टे होम) रहें और यदि आवश्यक कार्य के लिए निकलें तो मुंह पर मास्क अथवा गमछा जरूर बांध लें एवं सफाई का ध्यान रखते हुए हाथों को बार-बार धोयें।

यह भी पढ़िए: पीएम मोदी ने कहा, “मास्क की जगह गमछा से मुंह ढकें”

Corona
अनुप्रिया पटेल, सांसद, मीरजापुर

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल कहते हैं कि लॉकडाउन के इस दौर में जरूरतमंदों की सेवा के लिए उनकी नेता अनुप्रिया पटेल अपने पदाधिकारियों के माध्यम से सहयोग कर रही हैं। प्रदेश में ‘कोई भूखा न सोए’ के उद्देश्य को साकार करने के लिए हमारी नेता ने ‘सेल्फ आइसोलेशन’ में रहते हुए 15 दिन पहले जरूरतमंदों की सेवा के लिए अपने कार्यकत्र्ताओं के नाम एक संदेश जारी किया था। उनके संदेश का पालन करते हुए पार्टी कार्यकत्र्ता ‘आपदा रक्षक सेनानी’ के रूप में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में जरूरतमंद परिवारों को भोजन वितरित कर रहे हैं। श्रीमती पटेल के संदेश को आगे बढ़ाते हुए खुद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रयागराज के सोरांव से विधायक डॉ.जमुना प्रसाद सरोज जी सहित प्रदेश के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकत्र्ता लोगों का सहयोग कर रहे हैं। पार्टी के युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत चौधरी अपने नेता के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहते हैं कि इस पहल से आम जनता में एक सकारात्मक संदेश जाएगा और लोग जरूरतमंदों की सेवा के लिए आगे आयेंगे।

यह भी पढ़िए: कोरोना से बचने के लिए इन 7 सुझावों पर अमल कीजिए: डॉ.एचएन पटेल

Previous Post

अन्य जनपद में कम्बाईन हारवेस्टर ले जाने के लिए लेनी होगी मंजूरी

Next Post

लॉकडाउन: डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया बने बाबर्ची, दाल में दिया घी का तड़का

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
Delhi

लॉकडाउन: डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया बने बाबर्ची, दाल में दिया घी का तड़का

Lockdown

लॉकडाउन: इन 15 उद्योगों को केंद्र सरकार दे सकती है राहत

Lockdown

लॉकडाउन: रामविलास पासवान की दाढ़ी बनाते चिराग पासवान की वीडियो वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

4 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 months ago
BSP

रसड़ा से विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बनाया विधान मंडल दल का नेता

5 years ago
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

3 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online